लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत लुधियाना जिले की पुलिस चौकी कंगनवाल में तैनात हेड कांस्टेबल (HC) रणजीत सिंह के खिलाफ गूगल पे और नकद के माध्यम से 17800 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। ऑनलाइन शिकायत के बाद हुई कार्रवाई जानकारी देते हुए SSP विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ यह मामला लुधियाना के साहनेवाल रोड स्थित न्यू सतगुरु नगर निवासी इंद्र प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर दर्ज की गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का दुकान की बिक्री को लेकर किसी के साथ विवाद था और मोहर्रिर हेड कांस्टेबल (MHC) राम मूर्ति ने उसे पुलिस चौकी में बुलाया था, लेकिन इसके बाद HC रणजीत सिंह ने उसे हवालात में भेज दिया। शिकायत के अनुसार उक्त आरोपी ने उसकी जेब से 800 रुपए निकाल कर उसे छोड़ दिया। इसके बाद उक्त आरोपी ने 10 हजार रुपए नकद और 7 हजार रुपए गूगल-पे के माध्यम से रिश्वत के रूप में प्राप्त किए। कांस्टेबल के खिलाफ सही पा आरोप- एसएसपी SSP संधू ने कहा कि इस शिकायत की जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं, क्योंकि मौखिक,ऑडियो और दस्तावेजी सबूतों से पुष्टि हो गई। इसके बाद उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज के थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच के दौरान एएसआई मेवा सिंह, एएसआई राम मूर्ति और संबंधित एसएचओ की भूमिका की जांच की जाएगी। लुधियाना में विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जारी अभियान के तहत लुधियाना जिले की पुलिस चौकी कंगनवाल में तैनात हेड कांस्टेबल (HC) रणजीत सिंह के खिलाफ गूगल पे और नकद के माध्यम से 17800 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में भ्रष्टाचार का मामला दर्ज किया है। ऑनलाइन शिकायत के बाद हुई कार्रवाई जानकारी देते हुए SSP विजिलेंस रविंदरपाल सिंह संधू ने कहा कि आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ यह मामला लुधियाना के साहनेवाल रोड स्थित न्यू सतगुरु नगर निवासी इंद्र प्रसाद द्वारा मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी कार्रवाई लाइन पर दर्ज की गई ऑनलाइन शिकायत की जांच के बाद दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता का दुकान की बिक्री को लेकर किसी के साथ विवाद था और मोहर्रिर हेड कांस्टेबल (MHC) राम मूर्ति ने उसे पुलिस चौकी में बुलाया था, लेकिन इसके बाद HC रणजीत सिंह ने उसे हवालात में भेज दिया। शिकायत के अनुसार उक्त आरोपी ने उसकी जेब से 800 रुपए निकाल कर उसे छोड़ दिया। इसके बाद उक्त आरोपी ने 10 हजार रुपए नकद और 7 हजार रुपए गूगल-पे के माध्यम से रिश्वत के रूप में प्राप्त किए। कांस्टेबल के खिलाफ सही पा आरोप- एसएसपी SSP संधू ने कहा कि इस शिकायत की जांच के दौरान शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए आरोप सही पाए गए हैं, क्योंकि मौखिक,ऑडियो और दस्तावेजी सबूतों से पुष्टि हो गई। इसके बाद उक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत विजिलेंस ब्यूरो के लुधियाना रेंज के थाने में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। उन्होंने बताया कि इस मामले की आगे की जांच के दौरान एएसआई मेवा सिंह, एएसआई राम मूर्ति और संबंधित एसएचओ की भूमिका की जांच की जाएगी। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
प्रेम कुमार को सेवानिवृत्त होने पर किया सम्मानित
प्रेम कुमार को सेवानिवृत्त होने पर किया सम्मानित अमृतसर | सिविल अस्पताल में इंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब की ओर से प्रेम कुमार को सेवानिवृत्ति होने पर विदाई पार्टी आयोजित की गई। इस दौरान उन्हें बेहतर सेवाएं देने के लिए सम्मानित भी किया गया। सिविल अस्पताल के सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. मदन मोहन, डॉ. प्रीतवीन कौर संधू, चेयरमैन राकेश शर्मा, गुरराज पुरोहित, संजीव आनंद, कमलजीत कौर, किरनजीत कौर, जगजीत कौर, प्रिंस आदि मौजूद रहे।
पंजाबी युवक को कनाडा में मिला गार्ड ऑफ ऑनर:ड्यूटी पर गोली मारकर की गई हत्या, लुधियाना से पढ़ाई के लिए गया था
पंजाबी युवक को कनाडा में मिला गार्ड ऑफ ऑनर:ड्यूटी पर गोली मारकर की गई हत्या, लुधियाना से पढ़ाई के लिए गया था कनाडा के एडमोंटन में 20 साल के पंजाब के रहने वाले छात्र हर्षदीप सिंह की 6 दिसंबर को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। रविवार को हर्षदीप सिंह के अंतिम संस्कार के लिए शव भारत भेजा दिया गया। मगर कनाडा में सरकार ने उनकी ड्यूटी को देखते हुए अपनी ओर से गार्ड ऑफ ऑनर दिया। 20 वर्षीय हर्षनदीप की एडमोंटन अपार्टमेंट बिल्डिंग में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। नॉरक्वेस्ट कॉलेज का यह अंतरराष्ट्रीय छात्र केवल 3 दिनों से नौकरी पर था। पूरे सम्मान के साथ हर्षदीप सिंह को वहां की पुलिस ने याद किया। हर्षदीप एडमोंटन अपार्टमेंट में बतौर सिक्योरिटी गार्ड तैनात था, जिसके बाहर कुछ लोगों के बीच झड़प हुई थी। जिसके बाद उसे गोली मार दी गई थी। ये सारा घटनाक्रम मौके पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया था। जिसमें एक कनाडाई नागरिक युवक को गोली मारता हुआ नजर आ रहा था। सीसीटीवी में हमलावर पीड़ित को सीढ़ियों से नीचे फेंकता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके बाद वह उसकी पीठ में गोली मार देते है। पुलिस को हर्षदीप बेहोश मिला था शुक्रवार, 6 दिसंबर को दोपहर करीब 12.30 बजे पेट्रोलिंग कर रहे अधिकारियों को 106 स्ट्रीट और 107 एवेन्यू के इलाके में एक अपार्टमेंट बिल्डिंग के अंदर गोली चलने की सूचना मिली थी। घायल हर्षदीप सिंह को पुलिस ने प्राथमिक उपचार दिया और अस्पताल ले गई। जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया था। कनाडाई पुलिस ने बताया था कि 2 आरोपियों इवान रेन और जूडिथ साल्टो को गिरफ्तार किया है। उन पर हत्या का आरोप है। हर्षदीप सिंह अपना खर्च चलाने के लिए नौकरी करता था। वीडियो मे क्या दिख रहा वारदात सीसीटीवी वीडियो में कैद हो गई। 3 सदस्यीय गिरोह का एक हमलावर हर्षदीप सिंह को सीढ़ियों से नीचे फेंकता और पीछे से गोली मारता हुआ दिखाई देता है। वीडियो में एक पुरुष और एक महिला को गलियारे से नीचे जाते हुए देखा जा सकता है। वीडियो में एक पुरुष को चिल्लाते दिख रहा है।
पंजाब में निहंगों ने घर में घुसकर दुकानदार काटा:बचाने आए बेटे-भाई को भी तलवारें मारीं; पुलिस बोली- पौने 2 लाख कर्जा लिया था
पंजाब में निहंगों ने घर में घुसकर दुकानदार काटा:बचाने आए बेटे-भाई को भी तलवारें मारीं; पुलिस बोली- पौने 2 लाख कर्जा लिया था पंजाब के जिला तरनतारन के कस्बा पट्टी में मंगलवार को 6 निहंगों ने तलवार से काटकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी। वहीं, हमले में व्यक्ति का बेटा और भाई गंभीर रूप से घायल हुआ है। निहंगों ने यह हमला पैसों के लेनदेन को लेकर किया। निहंग बाना पहनकर कुछ सिख पीड़ित के घर में घुस आए और परिवार के सामने तीनों को काट दिया। घायल अवस्था में 2 लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पिता की मौत हो गई है। घटना पट्टी के वार्ड नंबर 6 में घटित हुई है। मृतक की पहचान शम्मी पुरी के तौर पर हुई है। वह किराने की दुकान चलाते थे। जबकि, घायलों की पहचान शम्मी पुरी के बेटे करण पुरी और भाई राजन पुरी के तौर पर हुई है। इनोवा कार में आए थे निहंग
परिवार के सदस्यों ने बताया कि दोपहर के समय 6 निहंग इनोवा कार में सवार होकर घर में आए। उन्होंने आते ही शम्मी को आवाज दी। उनकी आवाज सुनकर शम्मी सामने आए। इसके साथ ही निहंगों ने उनसे धक्कामुक्की शुरू कर दी। घर में उस समय शम्मी का बेटा करण भी था। पिता से बदतमीजी होती देख वह भी बीच में आ गया। यहीं पर झगड़ा बढ़ गया और निहंगों ने तलवारें निकाल लीं। पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआ
पीड़ित परिवार ने पुलिस को बताया कि यह हमला पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ। निहंग बार-बार शम्मी से पैसे देने के लिए कह रहे थे। कई बार उन्होंने फोन पर धमकियां भी दी थीं, लेकिन परिवार ने सोचा नहीं था कि वे ऐसे आकर हमला करेंगे। परिजनों ने कहा कि निहंगों ने तलवारों से हमला किया। उन्होंने सबसे पहले शम्मी को तलवार मारी जिसे उनके खून बहने लगा। बीच में आए बेटे की भी कलाई काट दी। बचाव के लिए आए चाचा पर भी निहंगों ने तलवार चलाई। हालांकि, उन्हें ज्यादा चोट नहीं लग पाई। ईंटें मार भगाए निहंग
पीड़ितों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने पड़ोसियों का साथ देते हुए निहंगों के खिलाफ डंडे और पत्थर उठा लिए। इसके बाद भी जब निहंग डटे रहे तो लोगों ने ईंटें मार-मारकर उन्हें वहां से भगाया। इसी बीच शम्मी का खून बहुत अधिक बह गया और उनकी तबीयत खराब हो गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले गए तो उनकी मौत हो गई। शम्मी पर 1.75 लाख रुपए का कर्ज था
मौके पर पहुंचे जांच अधिकारी थाना सिटी थाने के SHO जसपाल सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों का शम्मी पुरी के साथ पैसों का लेन-देन था। शम्मी पर 1.75 लाख रुपए का कर्जा था। इसके चलते निहंग बाना पहने कुछ लोग आए और घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद SSP तरनतारन अश्वनी कपूर भी घटना स्थल पर पहुंचे। उन्हें देख इलाका निवासियों ने सरकार व पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसके बाद वे मौके से अधिकारियों के साथ बातचीत कर चले गए।