इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले का ड्रोन VIDEO:मिस्र-बेलारूसी कलाकारों का डांस, खरीदारी के 1300 स्टॉल्स; CM सैनी 2 बार आ चुके

इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले का ड्रोन VIDEO:मिस्र-बेलारूसी कलाकारों का डांस, खरीदारी के 1300 स्टॉल्स; CM सैनी 2 बार आ चुके

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। 7 फरवरी से शुरू हुआ यह मेला 23 फरवरी तक चलेगा। मेले में 42 देशों के 648 कलाकार पहुंचे हुए हैं। जिनमें मिस्र, इथियोपिया, सीरिया, अफगानिस्तान, बेलारूस, म्यांमार जैसे देशों के कलाकार भी शामिल हैं। पूरे देश से हस्तशिल्पियों के 1300 स्टॉल लगे हुए हैं। मेले में ओडिशा, महाराष्ट्र और गोवा के पवेलियन बनाए गए हैं। मेले में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक एंट्री है। आम दिनों में 120 रुपए की टिकट मिलती है जबकि वीकेंड पर 180 रुपए की टिकट है। स्टूडेंट्स और सीनियर सिटीजंस को वीकेंड पर टिकट में 50% की छूट है। लोग दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) के सारथी एप से भी टिकट खरीद सकते हैं। CM नायब सैनी भी यहां 2 बार जा चुके हैं। उन्होंने मंत्रियों के साथ यहां लंच भी किया था। रोजाना यहां करीब 60 हजार लोग मेला देखने आ रहे हैं। हरियाणा टूरिज्म विभाग ने मेले का ड्रोन वीडियो जारी किया है। देखें पूरा ड्रोन वीडियो…. हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे इंटरनेशनल सूरजकुंड मेले में लोगों की भीड़ पहुंच रही है। 7 फरवरी से शुरू हुआ यह मेला 23 फरवरी तक चलेगा। मेले में 42 देशों के 648 कलाकार पहुंचे हुए हैं। जिनमें मिस्र, इथियोपिया, सीरिया, अफगानिस्तान, बेलारूस, म्यांमार जैसे देशों के कलाकार भी शामिल हैं। पूरे देश से हस्तशिल्पियों के 1300 स्टॉल लगे हुए हैं। मेले में ओडिशा, महाराष्ट्र और गोवा के पवेलियन बनाए गए हैं। मेले में सुबह 10 बजे से शाम 7 बजे तक एंट्री है। आम दिनों में 120 रुपए की टिकट मिलती है जबकि वीकेंड पर 180 रुपए की टिकट है। स्टूडेंट्स और सीनियर सिटीजंस को वीकेंड पर टिकट में 50% की छूट है। लोग दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (DMRC) के सारथी एप से भी टिकट खरीद सकते हैं। CM नायब सैनी भी यहां 2 बार जा चुके हैं। उन्होंने मंत्रियों के साथ यहां लंच भी किया था। रोजाना यहां करीब 60 हजार लोग मेला देखने आ रहे हैं। हरियाणा टूरिज्म विभाग ने मेले का ड्रोन वीडियो जारी किया है। देखें पूरा ड्रोन वीडियो….   हरियाणा | दैनिक भास्कर