पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा:मौसम में बदलाव और बारिश के आसार नहीं; पटियाला सबसे गर्म रहा

पंजाब में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा:मौसम में बदलाव और बारिश के आसार नहीं; पटियाला सबसे गर्म रहा

पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य में तापमान अभी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान सबसे अधिक 27.1 डिग्री पटियाला में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानी इसे ‘काफी अधिक’ मान रहे हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य स्थिति में हैं, जिसके चलते रात के समय ठंड बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। ये विक्षोभ अफगानिस्तान की सीमा में है। इसके चलते इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं हो रहा है। लेकिन इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान में नहीं होगा अधिक बदलाव मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के इलाकों में आने वाले 5 दिनों में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। एक अनुमान के अनुसार पंजाब के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना नहीं है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान13 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि, राज्य में तापमान अभी सामान्य से 4 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अधिकतम तापमान सबसे अधिक 27.1 डिग्री पटियाला में रिकॉर्ड किया गया है। मौसम वैज्ञानी इसे ‘काफी अधिक’ मान रहे हैं। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य स्थिति में हैं, जिसके चलते रात के समय ठंड बरकरार है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है। ये विक्षोभ अफगानिस्तान की सीमा में है। इसके चलते इसका असर मैदानी इलाकों में नहीं हो रहा है। लेकिन इससे जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में बारिश व बर्फबारी की संभावनाएं बनी हुई हैं। तापमान में नहीं होगा अधिक बदलाव मौसम विभाग के अनुसार पंजाब के इलाकों में आने वाले 5 दिनों में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा। एक अनुमान के अनुसार पंजाब के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान है और बारिश की संभावना नहीं है। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 8 से 23 डिग्री के बीच रह सकता है। जालंधर- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 9 से 25 डिग्री के बीच रह सकता है। लुधियाना- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 10 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है। पटियाला- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान 10 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है। मोहाली- आसमान साफ रहेगा, धूप खिलेगी। तापमान13 से 26 डिग्री के बीच रह सकता है।   पंजाब | दैनिक भास्कर