सोनीपत में गोहाना से भाजपा विधायक अरविंद शर्मा मंगलवार दोपहर करनाल पहुंचे। जहां उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गुरु रविदास जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद लिया। जयंती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। अरविंद शर्मा ने इस मौके पर समाज को एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर कहा कि कांग्रेस की मानसिक स्थिति को कोई नहीं समझ सकता, यहां तक कि वे खुद भी नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम से मतदान हुआ और अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकारते हुए भाजपा को बधाई दी। इससे साफ है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को हार स्वीकार करने में दिक्कत होती है, इसलिए वह ईवीएम को मुद्दा बना रही है। ईवीएम पर उठाए सवालों को बताया बेतुका अरविंद शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था है और वही तय करता है कि चुनाव ईवीएम से होंगे या बैलेट पेपर से। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाकर केवल अपनी हार का ठीकरा फोड़ रही है, जबकि सच्चाई यह है कि ईवीएम से चुनाव प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होती है। अनिल विज को मिले नोटिस पर दिया जवाब अनिल विज को नोटिस मिलने के सवाल पर अरविंद शर्मा ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। हाईकमान अपने तरीके से निर्णय लेता है और वही तय करेगा कि आगे क्या कदम उठाने हैं। वे इस मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी करने से बचे। गोहाना की जलेबी का दिल्ली में जादू दिल्ली चुनाव के दौरान गोहाना की जलेबी को लेकर भी अरविंद शर्मा ने दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे 12 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए गए थे, जहां भी किसी उम्मीदवार ने गोहाना की जलेबी खाई, उसकी नैया पार हो गई। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई है। सोनीपत में गोहाना से भाजपा विधायक अरविंद शर्मा मंगलवार दोपहर करनाल पहुंचे। जहां उन्होंने संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज जयंती कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने गुरु रविदास जी के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका आशीर्वाद लिया। जयंती कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। अरविंद शर्मा ने इस मौके पर समाज को एकता और सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। मीडिया से बातचीत के दौरान अरविंद शर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कांग्रेस द्वारा बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग पर कहा कि कांग्रेस की मानसिक स्थिति को कोई नहीं समझ सकता, यहां तक कि वे खुद भी नहीं। उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा उपचुनाव में ईवीएम से मतदान हुआ और अरविंद केजरीवाल ने अपनी हार स्वीकारते हुए भाजपा को बधाई दी। इससे साफ है कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से हुए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को हार स्वीकार करने में दिक्कत होती है, इसलिए वह ईवीएम को मुद्दा बना रही है। ईवीएम पर उठाए सवालों को बताया बेतुका अरविंद शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग स्वतंत्र संस्था है और वही तय करता है कि चुनाव ईवीएम से होंगे या बैलेट पेपर से। इसमें सरकार की कोई भूमिका नहीं होती। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ईवीएम पर सवाल उठाकर केवल अपनी हार का ठीकरा फोड़ रही है, जबकि सच्चाई यह है कि ईवीएम से चुनाव प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी होती है। अनिल विज को मिले नोटिस पर दिया जवाब अनिल विज को नोटिस मिलने के सवाल पर अरविंद शर्मा ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। हाईकमान अपने तरीके से निर्णय लेता है और वही तय करेगा कि आगे क्या कदम उठाने हैं। वे इस मुद्दे पर ज्यादा टिप्पणी करने से बचे। गोहाना की जलेबी का दिल्ली में जादू दिल्ली चुनाव के दौरान गोहाना की जलेबी को लेकर भी अरविंद शर्मा ने दिलचस्प बयान दिया। उन्होंने कहा कि वे 12 विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार के लिए गए थे, जहां भी किसी उम्मीदवार ने गोहाना की जलेबी खाई, उसकी नैया पार हो गई। उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं शुरू हो गई है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![करनाल पहुंचे गोहाना विधायक अरविंद शर्मा:रविदास जयंती में हुए शामिल, बोले- कांग्रेस की मानसिक स्थिति कोई नहीं समझ सकता](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/11/2_1739266696.gif)