भास्कर न्यूज | जालंधर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में छात्र तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। छात्रों को स्मार्ट रणनीति अपनाना सबसे जरूरी है। स्टूडेंट हमेशा सोचते हैं कि पढ़ाई तो काफी करते हैं, लेकिन मॉर्क्स टॉपर्स से काफी कम आते हैं। ऐसे में बोर्ड ने टॉपर्स की कॉपियां ऑनलाइन जारी कर 12वीं साइंस में आंसर लिखने का तरीका बताया है। एक्सपर्ट का कहना है कि स्टूडेंट्स एग्जाम के समय में उन चैप्टर्स पर ज्यादा ध्यान दें, जिनसे हर साल ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। पूरी किताब पढ़ने के बजाय अपने बनाए हुए नोट्स से पढ़ना चाहिए। वहीं स्टूडेंट्स को कॉपी में ज्यादा लंबे आंसर नहीं िलखने चाहिए। मीडियम कोई भी हो, बस साफ-सुथरा लिखें और डायग्राम व फ्लो चार्ट से समझाकर अच्छे स्कोर हासिल कर सकते हैं। ऑब्जेक्टिव सवालों को अच्छे से अटेंड करें स्टूडेंट्स भास्कर न्यूज | जालंधर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं में एक सप्ताह से भी कम समय बचा है। ऐसे में छात्र तैयारी में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। छात्रों को स्मार्ट रणनीति अपनाना सबसे जरूरी है। स्टूडेंट हमेशा सोचते हैं कि पढ़ाई तो काफी करते हैं, लेकिन मॉर्क्स टॉपर्स से काफी कम आते हैं। ऐसे में बोर्ड ने टॉपर्स की कॉपियां ऑनलाइन जारी कर 12वीं साइंस में आंसर लिखने का तरीका बताया है। एक्सपर्ट का कहना है कि स्टूडेंट्स एग्जाम के समय में उन चैप्टर्स पर ज्यादा ध्यान दें, जिनसे हर साल ज्यादा प्रश्न पूछे जाते हैं। पूरी किताब पढ़ने के बजाय अपने बनाए हुए नोट्स से पढ़ना चाहिए। वहीं स्टूडेंट्स को कॉपी में ज्यादा लंबे आंसर नहीं िलखने चाहिए। मीडियम कोई भी हो, बस साफ-सुथरा लिखें और डायग्राम व फ्लो चार्ट से समझाकर अच्छे स्कोर हासिल कर सकते हैं। ऑब्जेक्टिव सवालों को अच्छे से अटेंड करें स्टूडेंट्स पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts
![लुधियाना में कपड़ा शोरूम पर छापेमारी:दिल्ली से आई एडिडास कंपनी की टीम, फर्जी लोगो लगे कपड़े जब्त, अधिकारी बोले- आगे भी कार्रवाई करेंगे](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/12/28/ezgif-1-7e66352085_1735362414.gif)
लुधियाना में कपड़ा शोरूम पर छापेमारी:दिल्ली से आई एडिडास कंपनी की टीम, फर्जी लोगो लगे कपड़े जब्त, अधिकारी बोले- आगे भी कार्रवाई करेंगे
लुधियाना में कपड़ा शोरूम पर छापेमारी:दिल्ली से आई एडिडास कंपनी की टीम, फर्जी लोगो लगे कपड़े जब्त, अधिकारी बोले- आगे भी कार्रवाई करेंगे पंजाब के लुधियाना जिले में स्थित कपड़ों के एक शोरूम में दिल्ली से आई एडिडास की टीम ने पुलिस की मौजूदगी में रेड की। टीम ने काफी बड़ी संख्या में शोरूम से कंपनी के ब्रांड के लोगो लगा डूप्लीकेट माल जब्त किया है। कंपनी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि दोराहा और लुधियाना में कई जगह फर्जी ब्रांडेड के स्टिकर लगाकर D-मार्का का माल बेचा जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक अब जल्द लुधियाना के भी मुख्य बाजारों में रेड करवाई जाएगी। लक्कड़ मंडी के रायल फैशन शोरूम पर हुई रेड ASI सुखबीर सिंह ने इस मामले को लेकर कहा कि लक्कड़ मंडी में स्थित रायल फैशन शोरूम में दिल्ली से एडिडास कंपनी के अधिकारियों द्वारा रेड की गई है। उन्हें सूचना थी कि उनकी कंपनी के नाम के फर्जी लोगो कपड़ों पर लगाकर बेचे जा रहे है। कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस की मौजूदगी में शोरूम खंगाला गया। कपड़ों की जांच के बाद होगी अगली कार्रवाई ASI सुखबीर सिंह के मुताबिक बड़ी संख्या में कपड़े कब्जे में लिए है। इन कपड़ों की जांच करवाई जाएगी। शोरूम के मालिक को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि एडिडास कंपनी की रेड की खबर सुनते ही आस-पास के कई दुकानदारों में अफरा-तफरी मची रही। D-मार्का का माल बेचने वाले धड़ल्ले से लुधियाना में लोगों को गुमराह करके फर्जी लोगो लगाकर कपड़े बेच रहे है। लुधियाना में विशेषकर चौड़ा बाजार, गांधी नगर मार्केट, अकालगढ़ मार्केट और घंटा घर नजदीक दुकानदारों पर अब बड़ी कंपनियों की नजर है।
![सांसद चन्नी ने मनमोहन सिंह के लिए मांगा भारत-रत्न:बोले-अंबेडकर प्रतिमा की बेअदबी में भाजपा जिम्मेदार; महाकुंभ भगदड़ के लिए सरकार दोषी](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/04/gif11_1738669370.gif)
सांसद चन्नी ने मनमोहन सिंह के लिए मांगा भारत-रत्न:बोले-अंबेडकर प्रतिमा की बेअदबी में भाजपा जिम्मेदार; महाकुंभ भगदड़ के लिए सरकार दोषी
सांसद चन्नी ने मनमोहन सिंह के लिए मांगा भारत-रत्न:बोले-अंबेडकर प्रतिमा की बेअदबी में भाजपा जिम्मेदार; महाकुंभ भगदड़ के लिए सरकार दोषी पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी ने संसद में चल रहे बजट सत्र में पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के लिए भारत रत्न की मांग की। सांसद चन्नी ने कहा कि भारत ने उनके कार्यकाल में तरक्की की। लेकिन उन्हें संस्कार के समय वह सम्मान नहीं मिल पाया, जो मिलना चाहिए था। ऐसे में अब वे भारत रत्न के हकदार बनते हैं। चन्नी ने जालंधर के स्थानीय मुद्दों, शहर के बाईपास व तरक्की को लेकर बातचीत भी की। उन्होंने कुंभ के दौरान हुई भगदड़ का भी मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि मिस मैनेजमेंट के कारण कुंभ मेले में भगदड़ हुई। ऐसे में सरकार को सदन में माफी मांगनी चाहिए। डॉ. अंबेडकर की बेअदबी पर छिड़ी बहस बीते दिनों अमृतसर में डॉ. भीम राव अंबेडकर की हुई बेअदबी मामले को भी उन्होंने सदन में उठाया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बेअदबी के लिए जिम्मेदार है। डॉ. भीम राव अंबेडकर सिर्फ दलितों के नहीं है, वे सभी के हैं। वे सभी के लिए भगवान सामान है। ऐसे में भाजपा सिर्फ बांटने की राजनीति कर रही है और नफरत फैला रही है। उन्होंने बेअदबी के लिए भाजपा सरकार और गृहमंत्री अमित शाह को जिम्मेदार ठहराया। जिसके बाद सदन में गहमा-गहमी शुरू हो गई। गृहमंत्री की शब्दावली से भड़के लोग उन्होंने कहा कि अमित शाह देश के गृहमंत्री हैं। जब सिपहसालार ही डॉ. अंबेडकर के बारे में गलत बयानबाजी करेंगे तो लोगों को उकसाया जाना बनता है। उन्होंने कहा कि गृहमंत्री के उकसाए जाने के बाद एक व्यक्ति अमृतसर में डॉ. अंबेडकर की प्रतिमा पर चढ़ गया और उसे तोड़ने का प्रयास किया। ये इसलिए हुआ, क्योंकि देश में नफरत के बीज को बो रहे हैं। इस पर भाजपा पक्ष भड़क गया और कहा कि उनकी पार्टी की तरफ से शिष्टमंडल जांच के लिए भेजा गया था। सामने आया है कि इसके लिए आम आदमी पार्टी और कांग्रेस जिम्मेदार है।
![सुपर नटवरलाल पर दर्ज चोरी का केस हुआ बंद:चंडीगढ़ अदालत का फैसला, पांच महीने पहले हुई मौत, फर्जी जज भी बना था](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2024/09/16/_1726446358.jpg)
सुपर नटवरलाल पर दर्ज चोरी का केस हुआ बंद:चंडीगढ़ अदालत का फैसला, पांच महीने पहले हुई मौत, फर्जी जज भी बना था
सुपर नटवरलाल पर दर्ज चोरी का केस हुआ बंद:चंडीगढ़ अदालत का फैसला, पांच महीने पहले हुई मौत, फर्जी जज भी बना था 40 दिन का नकली जज बनकर 2700 अपराधियों को जमानत देने वाले हरियाणा भिवानी जिले के धनीराम मित्तल पर 20 साल पहले चंडीगढ़ में दर्ज चाेरी के मामले को जिला अदालत ने बंद कर दिया है। क्योंकि धनीराम की करीब पांच महीने पहले 18 अप्रैल 2024 को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। जिस समय उसकी मौत हुई, उस समय वह 86 साल का था। वह देशभर ‘सुपर नटवरलाल’ और चोरों के उस्ताद था। धनीराम को ‘इंडियन चार्ल्स शोभराज’ के नाम से भी जाना जाता था। धनीराम आदतन एक ऐसा चोर था, जिसने अपनी उम्र के अंतिम पड़ाव पर भी वारदातें करनी नहीं छोड़ी। 2004 में चंडीगढ़ में दर्ज हुआ थ केस धनी राम पर चंडीगढ़ के सेक्टर-3 थाना में 2004 में केस दर्ज हुआ था। आरोप था कि उसने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट की पार्किंग से अशोक कुमार नाम के व्यक्ति की कार चुराई थी। तीन साल के बाद पुलिस ने कार को बरामद कर लिया था। तभी धनी राम का नाम सामने आया था। इसके बाद उस पर चोरी और ठगी का मामला चल रहा था। हालांकि बाद मे उसे पुलिस ने गिरफ्तार भी किया था। लेकिन वह बीमार रहता था। साथ ही उम्र ज्यादा हो गई थी। ऐसे में उसे जमानत मिल गई थी। 40 दिनों तक जज बनकर बैठा रहा मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 1970 से 1975 के बीच की बात है धनीराम ने एक अखबार में हरियाणा के झज्जर में एडिशनल जज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश की खबर पढ़ी। इसके बाद उसने कोर्ट परिसर जाकर जानकारी ली और एक चिट्ठी टाइप कर सीलबंद लिफाफे में वहां रख दिया। उसने इस चिट्ठी पर हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार की फर्जी स्टैंप लगाई, हूबहू साइन किए और विभागीय जांच वाले जज के नाम से इसे पोस्ट कर दिया। इस लेटर में उस जज को 2 महीने की छुट्टी भेजने का आदेश था। इस फर्जी चिट्ठी और उस जज ने सही समझ लिया और छुट्टी पर चले गए। इसके अगले दिन झज्जर की उसी कोर्ट में हरियाणा हाईकोर्ट के नाम से एक और सीलबंद लिफाफा आया, जिसमें उस जज के 2 महीने छुट्टी पर रहने के दौरान उनका काम देखने के लिए नए जज की नियुक्ति का आदेश था। इसके बाद धनीराम खुद ही जज बनकर कोर्ट पहुंच गया। सभी कोर्ट स्टाफ ने उन्हें सच में जज मान लिया। वह 40 दिन तक मामलों की सुनवाई करता रहा और हजारों केस का निपटारा कर दिया। धनीराम ने इस दौरान 2700 से ज्यादा आरोपियों को जमानत भी दे दी। बताया ये भी जाता है कि धनीराम मित्तल ने फर्जी जज बनकर अपने खिलाफ केस की खुद ही सुनवाई की और खुद को बरी भी कर दिया। इससे पहले कि अधिकारी समझ पाते कि क्या हो रहा है, मित्तल पहले ही भाग चुका था। इसके बाद जिन अपराधियों को उसने रिहा किया या जमानत दी थी, उन्हें फिर से खोजा गया और जेल में डाल दिया गया।