भिवानी में दहेज को लेकर महिला को किया प्रताड़ित:7 महा की गर्भवती, धक्के मारकर निकाला, मायके की जमीन में हिस्सा मांगने का दबाव

भिवानी में दहेज को लेकर महिला को किया प्रताड़ित:7 महा की गर्भवती, धक्के मारकर निकाला, मायके की जमीन में हिस्सा मांगने का दबाव

हरियाणा के भिवानी के गांव जुई में महिला के साथ ससुराल वालों द्वारा दहेज प्रताड़ना करने का मामला सामने आया है। जिसकी शादी करीब 3 माह पहले हुई थी। वहीं गर्भावस्था के दौरान ससुराल वालों द्वारा धक्के मारकर घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। वहीं पैसे और मायके की जमीन में हिस्सा मांगने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। भिवानी के दिनोद रोड निवासी मेहंदी ने महिला थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसकी शादी 20 मई 2022 को गांव जुई में सतीश के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के 2 महीने बाद ही ससुराल वाले अनबन करने लगे और परेशान करने लगे। उस समय आपसी में समझौता हो गया और काफी दिन ठीक चला। कुछ महीने बाद उसके पति तंग करने लगा और बाद में सास, ससुर, जेठ और जेठानी भी घर से पैसे मांगने के लिए कहते। दबाव बनाते कि मायके से जमीन का हिस्सा नाम करा ले, नहीं तो मारने की धमकी दी। मायके की जमीन में मांग रहे थे हिस्सा
महिला ने बताया कि 2 सितंबर 2024 को उसके पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने मारपीट की। वहीं धक्के मारकर घर से निकाल दिया। धक्का लगने के कारण वह गली में गिर गई। पेट में 7 माह का बच्चा था। पेट पर चोट लगने के कारण चक्कर आने लगे और बेहोश हो गई। होश आया तो मां को पड़ोसी के फोन करके यह सब बताया। जब उसकी मां पहुंची तो उसके साथ भी ससुराल वालों ने हाथापाई की। दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ तो किया केस दर्ज
पीड़िता ने कहा कि उसकी मां ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने कहा कि पुलिस केस किया और 6 सितंबर को जुई कलां थाना में उन्हें बुलाया। वहां ना तो फैसला हुआ और ना ही कोई कार्रवाई। वहीं महिला सेल में भी दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया, लेकिन समझौता नहीं हुआ। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी। हरियाणा के भिवानी के गांव जुई में महिला के साथ ससुराल वालों द्वारा दहेज प्रताड़ना करने का मामला सामने आया है। जिसकी शादी करीब 3 माह पहले हुई थी। वहीं गर्भावस्था के दौरान ससुराल वालों द्वारा धक्के मारकर घर से निकालने के आरोप लगाए हैं। वहीं पैसे और मायके की जमीन में हिस्सा मांगने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। भिवानी के दिनोद रोड निवासी मेहंदी ने महिला थाने में शिकायत दी। जिसमें बताया कि उसकी शादी 20 मई 2022 को गांव जुई में सतीश के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी के 2 महीने बाद ही ससुराल वाले अनबन करने लगे और परेशान करने लगे। उस समय आपसी में समझौता हो गया और काफी दिन ठीक चला। कुछ महीने बाद उसके पति तंग करने लगा और बाद में सास, ससुर, जेठ और जेठानी भी घर से पैसे मांगने के लिए कहते। दबाव बनाते कि मायके से जमीन का हिस्सा नाम करा ले, नहीं तो मारने की धमकी दी। मायके की जमीन में मांग रहे थे हिस्सा
महिला ने बताया कि 2 सितंबर 2024 को उसके पति, सास, ससुर, जेठ और जेठानी ने मारपीट की। वहीं धक्के मारकर घर से निकाल दिया। धक्का लगने के कारण वह गली में गिर गई। पेट में 7 माह का बच्चा था। पेट पर चोट लगने के कारण चक्कर आने लगे और बेहोश हो गई। होश आया तो मां को पड़ोसी के फोन करके यह सब बताया। जब उसकी मां पहुंची तो उसके साथ भी ससुराल वालों ने हाथापाई की। दोनों पक्षों में समझौता नहीं हुआ तो किया केस दर्ज
पीड़िता ने कहा कि उसकी मां ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया। उसने कहा कि पुलिस केस किया और 6 सितंबर को जुई कलां थाना में उन्हें बुलाया। वहां ना तो फैसला हुआ और ना ही कोई कार्रवाई। वहीं महिला सेल में भी दोनों पक्षों को समझौते के लिए बुलाया गया, लेकिन समझौता नहीं हुआ। पुलिस ने पति के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर