हरियाणा के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव में मैंडेट मैनेज करने का आरोप लगाया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में तंत्र-मंत्र और यंत्र खूब प्रयोग किए। वे शुक्रवार को रेवाड़ी के कोसली में कार्यकर्ता के यहां शोक सभा में शामिल होने आए थे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि निकाय चुनाव के प्रचार में कांग्रेस के सभी नेता जुटे हुए हैं। कोई भी कांग्रेस नेता प्रचार से दूर नहीं है, उन्हें उम्मीद है कि बेहतर नतीजे आएंगें। वे स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव में जनता के बीच जा रहे हैं। प्रदेश के शहरी क्षेत्र में लोग सुविधाओं को तरस रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस के संगठन लेकर हुड्डा ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर ही अब संगठन का विस्तार होगा। हरियाणा में भी उसी के अनुसार आगे बढ़ा जाएगा, कांग्रेस संगठन की मजबूती पर कार्य करेगी। हुड्डा ने कहा कि जब लोकसभा चुनाव थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया था। जिसके बावजूद हरियाणा में ढाई प्रतिशत मत कांग्रेस को ज्यादा मिला था। चार माह बाद ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी हथकंडे अपनाए और जीत के लिए साम-दाम-दंड- भेद लगा दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि केवल आधा प्रतिशत के अंतर से भाजपा सत्ता पर काबिज हो गई। लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती थी। हरियाणा के रोहतक से सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा पर विधानसभा चुनाव में मैंडेट मैनेज करने का आरोप लगाया। हुड्डा ने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव में तंत्र-मंत्र और यंत्र खूब प्रयोग किए। वे शुक्रवार को रेवाड़ी के कोसली में कार्यकर्ता के यहां शोक सभा में शामिल होने आए थे। दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि निकाय चुनाव के प्रचार में कांग्रेस के सभी नेता जुटे हुए हैं। कोई भी कांग्रेस नेता प्रचार से दूर नहीं है, उन्हें उम्मीद है कि बेहतर नतीजे आएंगें। वे स्थानीय मुद्दों को लेकर चुनाव में जनता के बीच जा रहे हैं। प्रदेश के शहरी क्षेत्र में लोग सुविधाओं को तरस रहे हैं। हरियाणा में कांग्रेस के संगठन लेकर हुड्डा ने कहा कि संगठन विस्तार को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर ही अब संगठन का विस्तार होगा। हरियाणा में भी उसी के अनुसार आगे बढ़ा जाएगा, कांग्रेस संगठन की मजबूती पर कार्य करेगी। हुड्डा ने कहा कि जब लोकसभा चुनाव थे तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा गया था। जिसके बावजूद हरियाणा में ढाई प्रतिशत मत कांग्रेस को ज्यादा मिला था। चार माह बाद ही प्रदेश में विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सभी हथकंडे अपनाए और जीत के लिए साम-दाम-दंड- भेद लगा दिया। जिसका नतीजा यह हुआ कि केवल आधा प्रतिशत के अंतर से भाजपा सत्ता पर काबिज हो गई। लेकिन प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाना चाहती थी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
