भिवानी में भाजपा नेता के घर पर पथराव:2 घायल, बच्चों के झगड़े में बढ़ा विवाद, गेट तोड़ने का किया प्रयास

भिवानी में भाजपा नेता के घर पर पथराव:2 घायल, बच्चों के झगड़े में बढ़ा विवाद, गेट तोड़ने का किया प्रयास

हरियाणा के भिवानी शहर के हनुमान गेट वाल्मीकि बस्ती निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के घर पर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। जिसमें पड़ोस के करीब 20-25 लोगों ने बच्चों के झगड़े की रंजिश में हमला किया था। जिसमें पीड़ित पक्ष के 2 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच में जुट गई। भिवानी के हनुमान गेट वाल्मीकि बस्ती निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने बताया कि मंगलवार को उसके छोटे भाई संदीप के घर पर बच्चों को लेकर महिलाओं की कहासुनी हुई थी। उसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा भी हो गया था। जिसके बाद डायल 112 पर कॉल किया और पुलिस दोनों पक्षों को पुलिस चौकी में ले आई। इसके बाद शाम को उन्होंने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करवा दिया था। 20-25 लोगों ने किया पथराव
अमित वाल्मीकि ने बताया कि रात को आरोपी पक्ष के करीब 20-25 लोग इकट्‌ठा होकर आए और उन्होंने 2 जगह से पथराव किया। आरोपियों ने भारी मात्रा में पत्थरबाजी की। जिसके कारण परिवार वालों ने इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाई। क्योंकि महिलाएं और बच्चे भी घर पर थे। हमलावर पथराव करते हुए घर के बाहर तक आ गए और गेट को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी हथियार लिए हुए थे। 2 बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती
उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। पुलिस पहुंचने के बाद आरोपी शांत हुए। पुलिस के जाने के बाद भी आरोपी झगड़ा करते रहे। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। इस पत्थरबाजी में दो बच्चों कार्तिक और वंश को चोट लगी है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके अलावा अन्य लोगों को चोट लगी है। आरोपी अवैध हथियार भी रखते हैं और फिर से हमला कर सकते हैं, इसलिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जांच में जुटी पुलिस
सिटी थाना के एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि हनुमान गेट निवासी अमित कुमार ने शिकायत दी है। जिसमें बताया कि पड़ोसियों ने उनके घर पर पथराव किया है। जिसमें परिवार के लोगों को भी चोट लगी है। पुलिस पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर रही है। जल्द ही एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों परिवारों में छोटे से इश्यू को लेकर झगड़ा हुआ था। उसका समझौता भी हो चुका था। इसके बाद एक पक्ष ने आक्रामकता दिखाते हुए मकान पर गुट बनाकर पत्थरबाजी की है। हरियाणा के भिवानी शहर के हनुमान गेट वाल्मीकि बस्ती निवासी भाजपा के जिला उपाध्यक्ष के घर पर पत्थरबाजी करने का मामला सामने आया है। जिसमें पड़ोस के करीब 20-25 लोगों ने बच्चों के झगड़े की रंजिश में हमला किया था। जिसमें पीड़ित पक्ष के 2 बच्चे घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इधर, पुलिस ने मामले की सूचना मिलते ही जांच में जुट गई। भिवानी के हनुमान गेट वाल्मीकि बस्ती निवासी भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष अमित वाल्मीकि ने बताया कि मंगलवार को उसके छोटे भाई संदीप के घर पर बच्चों को लेकर महिलाओं की कहासुनी हुई थी। उसके बाद दोनों पक्षों में झगड़ा भी हो गया था। जिसके बाद डायल 112 पर कॉल किया और पुलिस दोनों पक्षों को पुलिस चौकी में ले आई। इसके बाद शाम को उन्होंने दोनों पक्षों को बैठाकर समझौता करवा दिया था। 20-25 लोगों ने किया पथराव
अमित वाल्मीकि ने बताया कि रात को आरोपी पक्ष के करीब 20-25 लोग इकट्‌ठा होकर आए और उन्होंने 2 जगह से पथराव किया। आरोपियों ने भारी मात्रा में पत्थरबाजी की। जिसके कारण परिवार वालों ने इधर-उधर छुपकर अपनी जान बचाई। क्योंकि महिलाएं और बच्चे भी घर पर थे। हमलावर पथराव करते हुए घर के बाहर तक आ गए और गेट को तोड़ने का प्रयास किया। आरोपी हथियार लिए हुए थे। 2 बच्चे घायल, अस्पताल में भर्ती
उन्होंने बताया कि मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। पुलिस पहुंचने के बाद आरोपी शांत हुए। पुलिस के जाने के बाद भी आरोपी झगड़ा करते रहे। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। इस पत्थरबाजी में दो बच्चों कार्तिक और वंश को चोट लगी है। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। इसके अलावा अन्य लोगों को चोट लगी है। आरोपी अवैध हथियार भी रखते हैं और फिर से हमला कर सकते हैं, इसलिए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। जांच में जुटी पुलिस
सिटी थाना के एसएचओ सत्यनारायण ने बताया कि हनुमान गेट निवासी अमित कुमार ने शिकायत दी है। जिसमें बताया कि पड़ोसियों ने उनके घर पर पथराव किया है। जिसमें परिवार के लोगों को भी चोट लगी है। पुलिस पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज कर रही है। जल्द ही एफआईआर दर्ज कर ली जाएगी। प्राथमिक जांच में सामने आया कि दोनों परिवारों में छोटे से इश्यू को लेकर झगड़ा हुआ था। उसका समझौता भी हो चुका था। इसके बाद एक पक्ष ने आक्रामकता दिखाते हुए मकान पर गुट बनाकर पत्थरबाजी की है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर