नगर निकाय चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र होगा। इसे लेकर गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने डेट तय कर दी है। गवर्नर की ओर से जारी लेटर में बजट सत्र की 7 मार्च तारीख तय की गई है। सेशन सुबह 11 बजे से प्रदेश के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से शुरू होगा। इस बार यह बजट 2 लाख करोड़ तक का हो सकता है, जो पिछले बार के बजट से करीब 10 हजार करोड़ ज्यादा होगा। नायब सैनी पहली बार CM बनने के बाद बजट पेश करेंगे। इसके लिए सभी क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों के अलावा आम लोगों से भी सुझाव मांगे गए हैं। यहां पढ़िए ऑर्डर… नायब सैनी पहली बार पेश करेंगे बजट CM नायब सैनी पहली बार बजट पेश करेंगे। पहले कार्यकाल में उन्हें बजट पेश करने का मौका नहीं मिला था। प्रदेश सरकार ने पहली बार बजट को लेकर आम लोगों से ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि इसे सर्वहितकारी बनाया जा सके। जमीन से जुड़े लोगों से आर्थिक, आधारभूत और सामाजिक क्षेत्र में सुधारों संबंधी सुझाव जुटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने मंत्रियों, सांसद-विधायकों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ अलग-अलग बैठकें कर आगामी बजट प्रस्तावों पर मंथन करेंगे। 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है बजट इससे पहले पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने साल 2024-25 के लिए 1 लाख 89 हजार 877 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था, जिसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया था। साल 2025-26 का बजट 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। मुख्यमंत्री सैनी ने सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि 2024-25 के बजट में आवंटित जो राशि खर्च होने से रह गई है, इसका मार्च तक सही ढंग से और समय से इस्तेमाल सुनिश्चित करें, ताकि नई योजनाएं बनाने में किसी तरह का व्यवधान पैदा न हो। आगामी बजट में गरीब कल्याण की नई योजनाओं की घोषणा संभव है, क्योंकि प्रदेश सरकार का पूरा फोकस अंत्योदय उत्थान और गरीब कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन पर बना हुआ है। कर्मचारियों के कल्याण पर भी फोकस प्रदेश सरकार नए बजट में किसानों, मजदूरों और गरीबों के साथ कर्मचारियों के कल्याण पर फोकस कर सकती है। इसमें किसानों का विशेष ध्यान रखे जाने की संभावना है। राज्य की 70 प्रतिशत आबादी चूंकि गांवों में रहती है, इसलिए CM सैनी का बजट गांवों के विकास की तरफ अधिक झुकने की संभावना है। शहरी लोगों को भी निराश नहीं किया जाएगा। बुजुर्गों की पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी। कोई भी व्यक्ति दे सकता है सुझाव विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में प्रस्तावित है। नई सरकार में वित्त विभाग संभाल रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी का यह पहला बजट होगा। बजट में आमजन की भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार नई पहल शुरू की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति बजट को लेकर वित्त विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव दे सकेगा। नगर निकाय चुनाव के बाद हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र होगा। इसे लेकर गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय ने डेट तय कर दी है। गवर्नर की ओर से जारी लेटर में बजट सत्र की 7 मार्च तारीख तय की गई है। सेशन सुबह 11 बजे से प्रदेश के गवर्नर बंडारू दत्तात्रेय के अभिभाषण से शुरू होगा। इस बार यह बजट 2 लाख करोड़ तक का हो सकता है, जो पिछले बार के बजट से करीब 10 हजार करोड़ ज्यादा होगा। नायब सैनी पहली बार CM बनने के बाद बजट पेश करेंगे। इसके लिए सभी क्षेत्रों से जुड़े उद्यमियों के अलावा आम लोगों से भी सुझाव मांगे गए हैं। यहां पढ़िए ऑर्डर… नायब सैनी पहली बार पेश करेंगे बजट CM नायब सैनी पहली बार बजट पेश करेंगे। पहले कार्यकाल में उन्हें बजट पेश करने का मौका नहीं मिला था। प्रदेश सरकार ने पहली बार बजट को लेकर आम लोगों से ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। अच्छे सुझावों को बजट में शामिल किया जाएगा, ताकि इसे सर्वहितकारी बनाया जा सके। जमीन से जुड़े लोगों से आर्थिक, आधारभूत और सामाजिक क्षेत्र में सुधारों संबंधी सुझाव जुटाए जाने के बाद मुख्यमंत्री नायब सैनी अपने मंत्रियों, सांसद-विधायकों और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों के साथ अलग-अलग बैठकें कर आगामी बजट प्रस्तावों पर मंथन करेंगे। 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है बजट इससे पहले पूर्व CM मनोहर लाल खट्टर ने साल 2024-25 के लिए 1 लाख 89 हजार 877 करोड़ रुपए का बजट पेश किया था, जिसमें कोई नया कर नहीं लगाया गया था। साल 2025-26 का बजट 2 लाख करोड़ रुपए से अधिक का हो सकता है। मुख्यमंत्री सैनी ने सभी विभागाध्यक्षों और प्रशासनिक सचिवों को निर्देश दिए हैं कि 2024-25 के बजट में आवंटित जो राशि खर्च होने से रह गई है, इसका मार्च तक सही ढंग से और समय से इस्तेमाल सुनिश्चित करें, ताकि नई योजनाएं बनाने में किसी तरह का व्यवधान पैदा न हो। आगामी बजट में गरीब कल्याण की नई योजनाओं की घोषणा संभव है, क्योंकि प्रदेश सरकार का पूरा फोकस अंत्योदय उत्थान और गरीब कल्याण की योजनाओं के क्रियान्वयन पर बना हुआ है। कर्मचारियों के कल्याण पर भी फोकस प्रदेश सरकार नए बजट में किसानों, मजदूरों और गरीबों के साथ कर्मचारियों के कल्याण पर फोकस कर सकती है। इसमें किसानों का विशेष ध्यान रखे जाने की संभावना है। राज्य की 70 प्रतिशत आबादी चूंकि गांवों में रहती है, इसलिए CM सैनी का बजट गांवों के विकास की तरफ अधिक झुकने की संभावना है। शहरी लोगों को भी निराश नहीं किया जाएगा। बुजुर्गों की पेंशन में भी बढ़ोतरी होगी। कोई भी व्यक्ति दे सकता है सुझाव विधानसभा का बजट सत्र फरवरी में प्रस्तावित है। नई सरकार में वित्त विभाग संभाल रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी का यह पहला बजट होगा। बजट में आमजन की भागीदारी को बढ़ाने के लिए प्रदेश सरकार ने इस बार नई पहल शुरू की है। इसके तहत कोई भी व्यक्ति बजट को लेकर वित्त विभाग की वेबसाइट पर जाकर अपने सुझाव दे सकेगा। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![निकाय चुनाव के बाद होगा हरियाणा का बजट सत्र:गवर्नर ने तय की डेट; इस बार 2 लाख करोड़ से अधिक का होगा बजट](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/12/17190621771720581360_1739361867.gif)