हिमाचल में 3 दिन खिलेगी धूप:तापमान में आया उछाल, 16 से 18 तक बारिश-बर्फबारी के आसार, विंटर सीजन में नॉर्मल से 75% कम बारिश

हिमाचल में 3 दिन खिलेगी धूप:तापमान में आया उछाल, 16 से 18 तक बारिश-बर्फबारी के आसार, विंटर सीजन में नॉर्मल से 75% कम बारिश

हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में उछाल आएगा। मौसम विभाग (IMD) की माने तो 16 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों में 18 फरवरी तक हल्की बारिश बर्फबारी के आसार बन रहे है। इस दौरान निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव जरूर हो रहा है, लेकिन इसका आंशिक असर ही कुछेक क्षेत्रों में नजर आएगा। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। ऊना का पारा 28.6 डिग्री पहुंचा वहीं दो दिन से खिल रही धूप से तापमान में उछाल आया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य की तुलना में 6.3 डिग्री ज्यादा के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कांगड़ा का पारा भी सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा कांगड़ा का तापमान भी 5.2 डिग्री के उछाल के साथ 24.1 डिग्री, नाहन का तापमान 4.9 डिग्री ज्यादा के साथ 23.9 डिग्री, कांगड़ा का 5.2 डिग्री उछाल के बाद 24.1 डिग्री, भुंतर का तापमान नॉर्मल से 4.8 अधिक के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसी तरह दूसरे शहरों का पारा भी नॉर्मल से ज्यादा हो गया है। विंटर सीजन में सामान्य से 76% कम बारिश मौसम विभाग की माने तो इस बार विंटर सीजन में सामान्य से 76 प्रतिशत कम बादल बरसे है। एक जनवरी से 12 फरवरी तक प्रदेश में 122.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 29.6 मिलीमीटर बादल बरसे हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले तीन दिन तक मौसम साफ रहेगा। इससे तापमान में उछाल आएगा। मौसम विभाग (IMD) की माने तो 16 फरवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस (WD) दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे अधिक ऊंचे क्षेत्रों में 18 फरवरी तक हल्की बारिश बर्फबारी के आसार बन रहे है। इस दौरान निचले व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। IMD के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव जरूर हो रहा है, लेकिन इसका आंशिक असर ही कुछेक क्षेत्रों में नजर आएगा। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर, चंबा और कुल्लू जिला की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। ऊना का पारा 28.6 डिग्री पहुंचा वहीं दो दिन से खिल रही धूप से तापमान में उछाल आया है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 3.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा हो गया है। ऊना का अधिकतम तापमान सामान्य की तुलना में 6.3 डिग्री ज्यादा के साथ 28.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। कांगड़ा का पारा भी सामान्य से 5.2 डिग्री ज्यादा कांगड़ा का तापमान भी 5.2 डिग्री के उछाल के साथ 24.1 डिग्री, नाहन का तापमान 4.9 डिग्री ज्यादा के साथ 23.9 डिग्री, कांगड़ा का 5.2 डिग्री उछाल के बाद 24.1 डिग्री, भुंतर का तापमान नॉर्मल से 4.8 अधिक के साथ 24.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। इसी तरह दूसरे शहरों का पारा भी नॉर्मल से ज्यादा हो गया है। विंटर सीजन में सामान्य से 76% कम बारिश मौसम विभाग की माने तो इस बार विंटर सीजन में सामान्य से 76 प्रतिशत कम बादल बरसे है। एक जनवरी से 12 फरवरी तक प्रदेश में 122.1 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 29.6 मिलीमीटर बादल बरसे हैं।   हिमाचल | दैनिक भास्कर