हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा में लाठी, डंडे व बिंडे से पीट-पीटकर ठेकेदारी की हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस ने PGI चंडीगढ़ में शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैनपुर जाटान के रहने वाले विनोद कुमार के मुताबिक, उसका चाचा अमरजीत सिंह उर्फ नन्हा ठेकेदारी का काम करता था। सोमवार सुबह उनको लाडवा पुलिस से सूचना मिली थी कि उसके चाचा अमरजीत सिंह को चोट लगी हुई हैं। CHC लाडवा में उसका इलाज चल रहा है। वह परिजनों के साथ अस्पताल में आया तो उसके चाचा अमरजीत की तबीयत काफी नाजुक थी। PGI में इलाज के दौरान मौत विनोद ने कहा कि चाचा की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान उसके चाचा ने दम तोड़ दिया। उसका चाचा किसी काम से बपदा गांव में गया था। यहां गांव के सुरेंद्र, सुखदेव व प्रदीप से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। कुछ देर बाद उन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी, डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। अधमरा छोड़ भागे आरोपी विनोद के मुताबिक, आरोपी उसे अधमरा छोड़कर भाग गए थे। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर आए थे। विनोद के मुताबिक, उसके चाचा ने PGI में इलाज के समय पूरी बात उसे बताई थी। उधर, लाडवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले को लेकर लाडवा थाने के SHO को कई बार फोन किया गया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। हालांकि बाद में थाने के मुंशी ने इस बात की पुष्टि कर दी। हरियाणा के कुरुक्षेत्र के लाडवा में लाठी, डंडे व बिंडे से पीट-पीटकर ठेकेदारी की हत्या कर दी। सूचना पाकर पुलिस ने PGI चंडीगढ़ में शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी। वारदात के बाद से आरोपी मौके से फरार चल रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जैनपुर जाटान के रहने वाले विनोद कुमार के मुताबिक, उसका चाचा अमरजीत सिंह उर्फ नन्हा ठेकेदारी का काम करता था। सोमवार सुबह उनको लाडवा पुलिस से सूचना मिली थी कि उसके चाचा अमरजीत सिंह को चोट लगी हुई हैं। CHC लाडवा में उसका इलाज चल रहा है। वह परिजनों के साथ अस्पताल में आया तो उसके चाचा अमरजीत की तबीयत काफी नाजुक थी। PGI में इलाज के दौरान मौत विनोद ने कहा कि चाचा की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे PGI चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया था। यहां इलाज के दौरान उसके चाचा ने दम तोड़ दिया। उसका चाचा किसी काम से बपदा गांव में गया था। यहां गांव के सुरेंद्र, सुखदेव व प्रदीप से उसकी किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। कुछ देर बाद उन लोगों ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर लाठी, डंडों व अन्य हथियारों से हमला कर दिया। अधमरा छोड़ भागे आरोपी विनोद के मुताबिक, आरोपी उसे अधमरा छोड़कर भाग गए थे। आसपास के लोग उसे अस्पताल लेकर आए थे। विनोद के मुताबिक, उसके चाचा ने PGI में इलाज के समय पूरी बात उसे बताई थी। उधर, लाडवा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। मामले को लेकर लाडवा थाने के SHO को कई बार फोन किया गया, मगर उन्होंने फोन नहीं उठाया। हालांकि बाद में थाने के मुंशी ने इस बात की पुष्टि कर दी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
![कुरुक्षेत्र में ठेकेदार की डंडे-बिंडे से पीट-पीटकर हत्या:3 युवकों से हुई थी बहस; हमला कर अधमरा छोड़ भागे: PGI में मौत](https://images.bhaskarassets.com/thumb/1000x1000/web2images/521/2025/02/12/whatsapp-image-2025-02-12-at-110011-pm_1739381455.jpeg)