गुरदासपुर में बुधवार को छुट्टी पर आए एक आर्मी जवान (फौजी) ने सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कलानौर कस्बे के गांव सहूर खुर्द की है। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह के 35 वर्षीय छोटे भाई निर्मल सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो फरीदकोट में तैनात है। लवप्रीत कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव आया था। घटना के बाद आरोपी लवप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। यह घटना गांव में पंचायत की गली को लेकर चल रहे पुराने विवाद का परिणाम बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह गांव सहूर खुर्द में पंचायती गली का निर्माण करा रहे थे और सोमवार को गली का निर्माण रोकने पर उनके साथी गुरवंत सिंह पर दूसरे पक्ष ने हमला कर घायल कर दिया था। उस दिन भी उन्हें गोलियों से भूनने की धमकी दी जा रही थीं। कंधे और छाती में लगी गोली
सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज जब उनका छोटा भाई निर्मल सिंह स्कूटी पर कलानौर निजी काम के लिए जा रहा था तो कलानौर के बाहर चक रोड पर उनके भाई को आर्मी के जवान लवप्रीत सिंह और उसके अन्य साथियों ने गोलियां मारी, जो भाई निर्मल सिंह के कंधे और छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं उन्होंने मांग कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि निर्मल सिंह का एक पांच साल का बच्चा सहप्रीत सिंह भी है। परिजनों ने बताया कि शूटरों द्वारा उन्हें अब भी धमकी दी जा रही है। उन्होंने भी मार दिया जाएगा। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपीडी युगराज सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी हैं और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गुरदासपुर में बुधवार को छुट्टी पर आए एक आर्मी जवान (फौजी) ने सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कलानौर कस्बे के गांव सहूर खुर्द की है। जानकारी के अनुसार, गांव के सरपंच गुरविंदर सिंह के 35 वर्षीय छोटे भाई निर्मल सिंह की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। आरोपी की पहचान लवप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो फरीदकोट में तैनात है। लवप्रीत कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर अपने गांव आया था। घटना के बाद आरोपी लवप्रीत सिंह मौके से फरार हो गया। स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी है। यह घटना गांव में पंचायत की गली को लेकर चल रहे पुराने विवाद का परिणाम बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते हुए सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह गांव सहूर खुर्द में पंचायती गली का निर्माण करा रहे थे और सोमवार को गली का निर्माण रोकने पर उनके साथी गुरवंत सिंह पर दूसरे पक्ष ने हमला कर घायल कर दिया था। उस दिन भी उन्हें गोलियों से भूनने की धमकी दी जा रही थीं। कंधे और छाती में लगी गोली
सरपंच गुरविंदर सिंह ने बताया कि आज जब उनका छोटा भाई निर्मल सिंह स्कूटी पर कलानौर निजी काम के लिए जा रहा था तो कलानौर के बाहर चक रोड पर उनके भाई को आर्मी के जवान लवप्रीत सिंह और उसके अन्य साथियों ने गोलियां मारी, जो भाई निर्मल सिंह के कंधे और छाती में लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं उन्होंने मांग कि आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। बता दें कि निर्मल सिंह का एक पांच साल का बच्चा सहप्रीत सिंह भी है। परिजनों ने बताया कि शूटरों द्वारा उन्हें अब भी धमकी दी जा रही है। उन्होंने भी मार दिया जाएगा। वहीं घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसपीडी युगराज सिंह ने बताया कि आरोपियों की पहचान हो चुकी हैं और उन्हें पकड़ने के लिए टीमों का गठन कर उनके ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
