लुधियाना| पंजाब सरकार द्वारा संचालित लुधियाना गलाडा ने 200 से अधिक कमर्शियल और रेजीडेंशियल प्रॉपर्टी की नीलामी की घोषणा की है। इसके लिए प्रॉपर्टीज की लिस्ट बनाई गई है जिनकी इसी महीने नीलामी होनी है। ये प्रॉपर्टी विभिन्न प्रमुख इलाकों में स्थित हैं, जिनमें मोगा, कोहाड़ा, चंडीगढ़ रोड और दुगरी अर्बन एस्टेट शामिल हैं। अगर यह सभी प्रॉपर्टी बिक जाती हैं तो इन प्रॉपर्टी की बिक्री से प्राप्त होने वाली करोड़ों रुपये की रकम से पंजाब सरकार का खजाना भर जाएगा। गलाडा द्वारा दुगरी और चंडीगढ़ रोड पर कई महत्वपूर्ण एससीओ की नीलामी की जाएगी। दुगरी मार्केट में कई एससीओ खाली पड़े हुए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। चंडीगढ़ रोड के 32 सेक्टर में भी कई एससीओ की नीलामी होने जा रही है। इन प्रॉपर्टीज की बिडिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और इस बार इनमें प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, कोहड़ा इलाके में भी गलाडा द्वारा कई कमर्शियल प्लॉट्स की नीलामी की जाएगी। गलाडा की नीलामी में 200, 500 और 1000 गज के रेजीडेंशियल प्लॉट्स की भी पेशकश की जा रही है। ये प्रॉपर्टीज मुख्य रूप से दुगरी और चंडीगढ़ रोड अर्बन एस्टेट में स्थित हैं। इन प्लॉट्स की नीलामी के साथ ही लुधियाना में रिहायशी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। लुधियाना| पंजाब सरकार द्वारा संचालित लुधियाना गलाडा ने 200 से अधिक कमर्शियल और रेजीडेंशियल प्रॉपर्टी की नीलामी की घोषणा की है। इसके लिए प्रॉपर्टीज की लिस्ट बनाई गई है जिनकी इसी महीने नीलामी होनी है। ये प्रॉपर्टी विभिन्न प्रमुख इलाकों में स्थित हैं, जिनमें मोगा, कोहाड़ा, चंडीगढ़ रोड और दुगरी अर्बन एस्टेट शामिल हैं। अगर यह सभी प्रॉपर्टी बिक जाती हैं तो इन प्रॉपर्टी की बिक्री से प्राप्त होने वाली करोड़ों रुपये की रकम से पंजाब सरकार का खजाना भर जाएगा। गलाडा द्वारा दुगरी और चंडीगढ़ रोड पर कई महत्वपूर्ण एससीओ की नीलामी की जाएगी। दुगरी मार्केट में कई एससीओ खाली पड़े हुए हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है। चंडीगढ़ रोड के 32 सेक्टर में भी कई एससीओ की नीलामी होने जा रही है। इन प्रॉपर्टीज की बिडिंग प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी और इस बार इनमें प्रतिस्पर्धा काफी बढ़ने की उम्मीद है। इसके अलावा, कोहड़ा इलाके में भी गलाडा द्वारा कई कमर्शियल प्लॉट्स की नीलामी की जाएगी। गलाडा की नीलामी में 200, 500 और 1000 गज के रेजीडेंशियल प्लॉट्स की भी पेशकश की जा रही है। ये प्रॉपर्टीज मुख्य रूप से दुगरी और चंडीगढ़ रोड अर्बन एस्टेट में स्थित हैं। इन प्लॉट्स की नीलामी के साथ ही लुधियाना में रिहायशी विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के भाई के घर घुसा चोर:अबोहर में रहता है परिवार, कांच लगने से हुआ घायल, पकड़कर पुलिस को सौंपा
दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल के भाई के घर घुसा चोर:अबोहर में रहता है परिवार, कांच लगने से हुआ घायल, पकड़कर पुलिस को सौंपा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के चचेरे भाई एवं अबोहर के गली नंबर 1 के साथ वाली गली निवासी महेंद्र बिंदल के घर में आज दिन दहाड़े एक चोर घुस गया और टोंटियां आदि चोरी कर ली। चोरी कर घर से भागते हुए चोर कांच लगने से घायल हो गया। भागते चोर को परिजनों द्वारा पकड़ लिया गया है। जानकारी के अनुसार, मकान मालिक महेंद्र कुमार ने बताया कि, वह दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के चचेरे भाई हैं। आज सुबह करीब साढे 7 बजे एक चोर उनके मकान की दिवार फांदकर घर में घुस आया और उनके कमरे का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश करते हुए वहां पर लगी टूटियां तोड़कर चुरा ली। चोरी करने के बाद चोर वापस मेन गेट से भागने लगा तो सामने के घर में रहने वाले परिवार की सदस्यों ने उसे काबू कर लिया। जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना सिटी वन पुलिस को दी। लेकिन करीब डेढ घंटे तक पुलिस मौके पर ही नहीं पहुंची। एसएसपी के आदेश पर पहुंची पुलिस इसके बाद उनके बेटे ने जिले की डीसी और एसएसपी को फोन लगाकर घर में चोर घुसे होने की सूचना दी तो उनके आदेश पर पुलिस कर्मचारी बाद में मौके पर आए। पुलिस कर्मचारियों ने मकान का जायजा लिया। जिसके बाद चोर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। शीशा लगने से घायल हुए चोर को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। महिंद्र बिंदल ने पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर रोष जताते हुए कहा कि शहर में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है।

बिट्टू एहसान फरामोश है, कुछ नहीं आता उसे:केंद्रीय मंत्री द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए बयान पर पंजाब कांग्रेस का पलटवार
बिट्टू एहसान फरामोश है, कुछ नहीं आता उसे:केंद्रीय मंत्री द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए बयान पर पंजाब कांग्रेस का पलटवार केंद्रीय राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा राहुल गांधी को लेकर दिए बयान पर पंजाब की राजनीति गर्माई गई है। कांग्रेस के सीनियर नेताओं ने इस पर पलटवार किया है। उन्होंने बिट्टू को एहसान फरामोश कहा है। साथ ही केंद्र सरकार को सलाह दी है कि उनके दिमाग का इलाज करवाया जाए । कांग्रेस नेताओं का कहना है कि यदि राहुल गांधी को आतंकी बोलकर बिट्टू का कद बढ़ता है तो उन्हें इस चीज से कोई ऐतराज नहीं है। वहीं, बिट्टू का कहना है कि वह अपने बयान पर कायम है। वह संसद के अंदर भी उनके सामने यह बात बोल सकते हैं। राहुल गांधी विदेशों में बैठे आतंकियों की भाषा राहुल गांधी बोल रहे हैं। गांधी ने तीन बार बनाया मेंबर पार्लियामेंट कांग्रेस प्रधान व लुधियाना के सांसद अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि बिट्टू ने राहुल गांधी को आतंकवादी कहा है, उसे शर्म आनी चाहिए। उसे राहुल गांधी ने ही तीन बार मेंबर पॉर्लियामेंट बनाया है। बिट्टू बच्चा था, इसे कुछ नहीं आता था। गुरकीरत काबिल था। बिट्टू के कहने से राहुल गांधी आतंकी नहीं बनेगा। बिट्टू के बयान से उनकी मानसिकता, बुद्धि का ज्ञान लोगों को हो गया है। यह कितना एहसान फरामोश आदमी है। अपने आकाओं को खुश करने के लिए बयान दिया है। राहुल गांधी के पिता ने देश के लिए शहादत दी है। और एक यह व्यक्ति है, जिसने अपने पिता के कातिलों को माफ कर दिया। राहुल गांधी को आतंकी बोलकर आपका बीजेपी में कद बढ़ रहा तो आप बोलिए। हमें इससे एतराज नहीं है। इससे बेबकूफी कहते है। वहीं, उन्होंने बीजेपी को कहा कि आपने हारे लड़के को मंत्री बनाया है। इस मदुबुद्वि को अकल दीजिए। बिट्टू ने मेंटल बैलेंस खोया कांग्रेस के दिग्गज नेता प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि रवनीत बिट्टू के बयान से लगता है कि उन्होंने अपना मेंटल बैलेंस खो दिया है। मुझे बहुत अफसोस है । जिस आदमी का अस्तित्व जिस लीडर, परिवार व पार्टी के कारण हुआ है। उन्हें इसने आतंकवादी बताया है। जिस आदमी को लोगों ने रिजेक्ट कर दिया है। उसे केंद्र सरकार ने मंत्री बना दिया है। उसे अपने संवैधानिक पद का पता नहीं है। मैं भारत सरकार से आग्रह करता हूं कि इस कठिन समय में अपने मंत्री की सहायता करें, क्योंकि ऐसा लगता है कि उन्होंने अपने भाषण और तर्क के बीच आवश्यक संबंध खो दिया है। ऐसे शुरू हुआ था विवाद दरअसल राहुल गांधी कुछ दिन पहले विदेश दौरे पर गए थे। इस दौरान उन्होंने वहां एक प्रोग्राम को संबोधित किया था। दर्शकों में से एक सिख सदस्य से उनका नाम पूछते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि भारत में लड़ाई इस बात को लेकर है कि क्या एक सिख के रूप में उन्हें पगड़ी पहनने की अनुमति दी जाएगी या नहीं। भारत में कड़ा पहनने की अनुमति है या नहीं, एक सिख के रूप में उसे गुरुद्वारे में जाने की अनुमति है या नहीं। इसी को लेकर बवाल हुआ था। बीजेपी ने विरोध किया था। इसके बाद बयानबाजी चल रही थी। इसके बाद बिट्टू ने बयान दिया था कि राहुल गांधी हिंदुस्तानी नहीं हैं। उनको भारत से प्यार भी नहीं है। राहुल ने पहले मुसलमानों का इस्तेमाल करने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं हुआ तो वे अब सिखों को बांटने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी देश के नंबर वन टेरेरिस्ट हैं। उनको पकड़ने वाले को इनाम दिया जाना चाहिए, क्योंकि वे देश के सबसे बड़े दुश्मन हैं। देश की एजेंसियों को उन पर नजर रखनी चाहिए।

रोटरी क्लब ने लगाया रक्त दान कैंप
रोटरी क्लब ने लगाया रक्त दान कैंप जालंधर | रोटरी क्लब जालंधर सेंट्रल की ओर से ओहरी अस्पताल शहीद उधम सिंह नगर में प्रधान गुरमीत सिंह बसरा की अगुवाई में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 21 लोगों ने रक्तदान किया। इस कैंप के प्रोजेक्ट डायरेक्टर डॉ दविंदर बिमरा, को-प्रोजेक्ट डायरेक्टर सुरिंद्र मुल्तानी और प्रोजेक्ट चेयरमैन डॉक्टर जेपी सिंह थे। यहां ओहरी अस्पताल की ओर से प्रबंधक माइकल ओहरी, सेक्रेटरी सतवंत कौर बिमरा, लखविंदर कौर बसरा, पुनीत चोपड़ा, ईश अरोड़ा, इंद्रजीत सिंह हीर और अन्य मौजूद थे।