लुधियाना| हैबोवाल महोत्सव कमेटी की विशेष बैठक रघुनाथ मंदिर वाली गली हैबोवाल कलां में हुई। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जाने वाली 24वीं शोभायात्रा की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। प्रधान अश्वनी भागी और चेयरमैन अनिल जसरा ने मेंबरों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई और निमंत्रण भी बांटे गए। देवों के देव महादेव का रथ दर्शनीय होगा। इस अवसर पर राजिंद्र बस्सी, कर्मचंद शर्मा, रमन मल्होत्रा, सुनिल मल्होत्रा, कृष्ण चंद सिंगला, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। लुधियाना| हैबोवाल महोत्सव कमेटी की विशेष बैठक रघुनाथ मंदिर वाली गली हैबोवाल कलां में हुई। बैठक में महाशिवरात्रि पर्व पर निकाली जाने वाली 24वीं शोभायात्रा की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। प्रधान अश्वनी भागी और चेयरमैन अनिल जसरा ने मेंबरों की अलग-अलग ड्यूटियां लगाई और निमंत्रण भी बांटे गए। देवों के देव महादेव का रथ दर्शनीय होगा। इस अवसर पर राजिंद्र बस्सी, कर्मचंद शर्मा, रमन मल्होत्रा, सुनिल मल्होत्रा, कृष्ण चंद सिंगला, विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

पंजाब के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट:पटियाला-SAS नगर में 10 बजे तक बरसात की संभावना; 42 डिग्री पहुंचा बठिंडा का तापमान
पंजाब के 18 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट:पटियाला-SAS नगर में 10 बजे तक बरसात की संभावना; 42 डिग्री पहुंचा बठिंडा का तापमान पंजाब में बीते कुछ समय से बारिश ना होने के बाद तापमान में दोबारा इजाफा देखने को मिला है। दिन के अधिकतम तापमान में बीते 24 घंटों के दौरान 0.6 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिली। आज, बुधवार पंजाब में अच्छी बारिश के आसार बन रहे हैं, जिससे लोगों को अगले कुछ दिन गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने साढ़े 10 बजे तक पटियाला, SAS नगर व फतेहगढ़ साहिब में बारिश की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अनुसार, बीती शाम अमृतसर के पटियाला में 32.5mm बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा रूपनगर में 8.5 mm बारिश रिपोर्ट की गई, जबकि अन्य जनपदों में गर्मी व उमस भरा दिन रहा। बठिंडा का तापमान एक बार फिर 42 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। उसके अलावा अमृतसर में 38.7 डिग्री, लुधियाना में 37.4, पटियाला में 38.3 डिग्री, फरीदकोट व गुरदासपुर में 38 डिग्री और जालंधर में 37.3 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। पंजाब में दो दिन येलो अलर्ट जारी पंजाब में एक सप्ताह उमस व गर्मी भरा दिन रहने के बाद बुधवार व गुरुवार बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, फिरोजपुर, मोगा, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, लुधियाना, रूपनगर, बरनाला, संगरूर, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और एसएएस नगर में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन 18 जिलों में बुधवार व गुरुवार को तेज बारिश के साथ 40 किमी की रफ्तार से हवाएं चलने के आसार भी बन रहे हैं। किसानों के लिए फायदेमंद होगी बारिश पंजाब में बारिश किसानों के लिए काफी फायदेमंद रहने वाली है। मानसून सीजन में अभी तक पंजाब में 1 जून से 15 जुलाई तक 34% कम बारिश हुई है। जिसके चलते धान की खेती के लिए किसान पूरी तरह से जमीनी पानी पर निर्भर हो रहे हैं। कृषि विभाग के अनुमान के अनुसार, इस साल पंजाब में 32 लाख हेक्टेयर रकबे में धान की बुवाई की गई है। इस बारिश के बाद किसानों को काफी राहत मिलने वाली है।

अमृतसर में पकड़े गए 4 नशा तस्कर:बीएसएफ और पुलिस का संयुक्त अभियान, 39 करोड़ की हीरोइन करने जा रहे थे सप्लाई
अमृतसर में पकड़े गए 4 नशा तस्कर:बीएसएफ और पुलिस का संयुक्त अभियान, 39 करोड़ की हीरोइन करने जा रहे थे सप्लाई बीएसएफ और अमृतसर देहात पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन के तहत चार नशा तस्करों को काबू किया गया है। पकडे़ गए तस्करों के डायरेक्ट पाकिस्तान के स्मगलरों के लिंक में थे। आरोपी बाइक पर 39 करोड़ की हेरोइन को सप्लाई करने जा रहे थे। डीआईजी बार्डर रेंज सतिंदर सिंह के निर्देशों के अनुसार वरिष्ठ पुलिस कप्तान हरिंदर सिंह व चरणजीत सिंह ग्रामीण के निर्देशों पर कार्य करते हुए एसपी (डी) की निगरानी में डीएसपी अजनाला को गुप्त सूचना मिली कि कुलदीप सिंह पुत्र हरवंत सिंह, कृपाल सिंह पुत्र अमर सिंह निवासी तेरा राजपूता, जतिंदर सिंह पुत्र राजवीर सिंह निवासी मुहार थाना अजनाला और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र रतन सिंह निवासी मंडियांवाला थाना लोपोके के पाकिस्तानी तस्करों से संबंध हैं और ये सभी मिलकर पाकिस्तान से हेरोइन मंगवाते हैं और सप्लाई करते हैं। बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए अजनाला पुलिस और बीएसएफ टीम द्वारा एक संयुक्त अभियान के दौरान आरोपी तस्कर कुलदीप सिंह, किरपाल सिंह, जतिंदर सिंह और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को 05 किलो 544 ग्राम हेरोइन और एक सीटी 100 मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार किया गया। एसएसपी देहाती चरणजीत सिंह सोहल ने बताया कि गिरफ्तार किये गये उक्त कुलदीप सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। पुलिस की ओर से उनके बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक जांचे जा रहे हैं।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के स्थायी जज बने जस्टिस हरप्रीत बराड़:विधि एवं न्याय मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; 85 में से 33 पद अभी भी खाली
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के स्थायी जज बने जस्टिस हरप्रीत बराड़:विधि एवं न्याय मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना; 85 में से 33 पद अभी भी खाली केंद्र सरकार ने पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बरार को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया है। इस संबंध में अधिसूचना विधि एवं न्याय मंत्रालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की गई है। गौरतलब है कि सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने सबसे पहले जुलाई 2022 में उनके नाम की सिफारिश की थी। न्यायमूर्ति बरार की नियुक्ति की सिफारिश मार्च 2023 में दोहराई गई थी, जिसके बाद उन्हें उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। अब केंद्र सरकार ने उन्हें स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। अधिसूचना में कहा गया है कि भारत के संविधान के अनुच्छेद 217 की धारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए राष्ट्रपति ने न्यायमूर्ति हरप्रीत सिंह बरार, जो वर्तमान में पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में कार्यरत हैं, को उसी उच्च न्यायालय का स्थायी न्यायाधीश नियुक्त करने की अपनी मंजूरी दे दी है। यह नियुक्ति उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से प्रभावी होगी। कुल न्यायाधीशों की संख्या हुई 52 जस्टिस बराड़ के स्थायी न्यायाधीश चुने जाने के बाद कुल संख्या 52 हो गई है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट वर्तमान में 85 स्वीकृत पद हैं। जिनके मुकाबले 52 न्यायाधीश ही काम कर रहे हैं। जिनके बाद अब 33 पद अभी भी खाली पड़े हुए हैं।