बरेली में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने रात में सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से बात कर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा- ये मर्डर है। आखिरकार, पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन शव को लेकर जाने को राजी हुए। उसके बाद जाम खोला गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पार्टी के बाद युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत किला थाना क्षेत्र के अलखनाथ मंदिर रोड के पास स्थित पेठा मंडी निवासी सचिन कुमार शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। उन्होंने उसके दोस्तों को फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। इसी दौरान किसी ने परिजन को बताया कि उनकी बेटे की उम्र का एक लड़का महेंद्र गायत्री हॉस्पिटल में भर्ती है। उसे देख लीजिए। क्या पता वो आपका बेटा ही हो। इसके बाद परिजन उसे खोजते हुए अशरफ खां पुलिस चौकी के पास स्थित महेंद्र गायत्री हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बेटे को पहचान लिया। उस समय उसकी हालत अधिक खराब थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव लेकर घर पहुंचे, तो उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव और सीओ सिटी सेकंड संदीप सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग किया कि जब तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होगा, शव वहीं रखा रहेगा। अधिकारियों ने जब परिजनों की मांग मान ली, तो जाम हटा दिया गया। पुलिस सड़क हादसे का मामला मान रही थी पुलिस इस मामले को सड़क हादसा मान रही थी, लेकिन परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। यही वजह है कि उसके दोस्त फरार हो गए हैं। पुलिस ने परिजनों से तहरीर ले ली है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि कुछ लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया था और हत्या का आरोप लगाया है। हमने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। ———————— यह खबर भी पढ़े अपर्णा यादव बोलीं- कॉमेडियन अनुभव का शो नहीं होने देंगे, बोलीं- महिलाओं को गाली देते हैं, सीएम से शिकायत करेंगे राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अनुभव सिंह बस्सी के कॉमेडी शो को रद्द करने की मांग की है। अर्पणा ने कहा- 15 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम है। उनका यूट्यूब चैनल देखने के बाद पता चला कि वह महिलाओं को गाली देते हैं। मजाक उड़ाते हैं। यहां पढ़े पूरी खबर बरेली में दोस्तों के साथ पार्टी करने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने रात में सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों से बात कर स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन परिजन हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े रहे। उन्होंने कहा- ये मर्डर है। आखिरकार, पुलिस ने तहरीर के आधार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया, तब जाकर परिजन शव को लेकर जाने को राजी हुए। उसके बाद जाम खोला गया। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है। पार्टी के बाद युवक की हालत बिगड़ी, अस्पताल में हुई मौत किला थाना क्षेत्र के अलखनाथ मंदिर रोड के पास स्थित पेठा मंडी निवासी सचिन कुमार शुक्रवार को अपने दोस्तों के साथ पार्टी करने गया था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसे खोजना शुरू किया। उन्होंने उसके दोस्तों को फोन किया, लेकिन किसी ने भी फोन रिसीव नहीं किया। इसी दौरान किसी ने परिजन को बताया कि उनकी बेटे की उम्र का एक लड़का महेंद्र गायत्री हॉस्पिटल में भर्ती है। उसे देख लीजिए। क्या पता वो आपका बेटा ही हो। इसके बाद परिजन उसे खोजते हुए अशरफ खां पुलिस चौकी के पास स्थित महेंद्र गायत्री हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने बेटे को पहचान लिया। उस समय उसकी हालत अधिक खराब थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद जब परिजन शव लेकर घर पहुंचे, तो उन्होंने सड़क पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना पर एसपी सिटी मानुष पारीक, सीओ सिटी प्रथम पंकज श्रीवास्तव और सीओ सिटी सेकंड संदीप सिंह कई थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। लोगों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उन्होंने मांग किया कि जब तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होगा, शव वहीं रखा रहेगा। अधिकारियों ने जब परिजनों की मांग मान ली, तो जाम हटा दिया गया। पुलिस सड़क हादसे का मामला मान रही थी पुलिस इस मामले को सड़क हादसा मान रही थी, लेकिन परिजनों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या की गई है। यही वजह है कि उसके दोस्त फरार हो गए हैं। पुलिस ने परिजनों से तहरीर ले ली है। एसपी सिटी मानुष पारीक ने कहा कि कुछ लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाया था और हत्या का आरोप लगाया है। हमने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। प्रेमनगर थाने में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है और मामले की जांच जारी है। ———————— यह खबर भी पढ़े अपर्णा यादव बोलीं- कॉमेडियन अनुभव का शो नहीं होने देंगे, बोलीं- महिलाओं को गाली देते हैं, सीएम से शिकायत करेंगे राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव ने अनुभव सिंह बस्सी के कॉमेडी शो को रद्द करने की मांग की है। अर्पणा ने कहा- 15 फरवरी को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यक्रम है। उनका यूट्यूब चैनल देखने के बाद पता चला कि वह महिलाओं को गाली देते हैं। मजाक उड़ाते हैं। यहां पढ़े पूरी खबर उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
दोस्तों संग पार्टी करने गया, अस्पताल में हुई मौत:परिजन बोले- ये मर्डर है, सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, कई थानों की पुलिस मौके पर
