करनाल के सेक्टर-29 में एक महिला ने अपने पति पर जान से मारने की धमकी देने, धारदार हथियार से हमला करने और जबरन अपहरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने गुस्से में उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के समय महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीजी में रह रही पत्नी को धमकाने पहुंचा था पीड़िता ने बताया कि उसका अपने पति से तलाक का केस जिला न्यायालय में चल रहा है। वह काफी समय से अपने बच्चों के साथ एक पीजी में रह रही हैं। उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उस पर शक करता था। कल रात करीब 8 बजे वह पीजी पहुंचा और झगड़ा करने लगा। उसने जान से मारने की धमकी दी और तेजधार हथियार निकालकर हमला कर दिया। बच्चों समेत महिला को गाड़ी में डालने की कोशिश महिला के मुताबिक, आरोपी ने जबरदस्ती उसे और बच्चों को अपनी गाड़ी में ले जाने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो गुस्से में आकर उसने पीजी के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए 1091 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आते ही भागने लगा आरोपी, गाड़ी छोड़कर फरार पुलिस के पहुंचते ही आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी किसी भी समय उस पर फिर हमला कर सकता है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए, ताकि उसकी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने आरोपी पर संगीन धाराओं में किया केस दर्ज पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है। जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि पीड़िता ने अपने ही पति पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। करनाल के सेक्टर-29 में एक महिला ने अपने पति पर जान से मारने की धमकी देने, धारदार हथियार से हमला करने और जबरन अपहरण करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पति ने गुस्से में उसकी कार के शीशे भी तोड़ दिए। घटना के समय महिला ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीजी में रह रही पत्नी को धमकाने पहुंचा था पीड़िता ने बताया कि उसका अपने पति से तलाक का केस जिला न्यायालय में चल रहा है। वह काफी समय से अपने बच्चों के साथ एक पीजी में रह रही हैं। उसका पति अक्सर उसके साथ मारपीट करता था और उस पर शक करता था। कल रात करीब 8 बजे वह पीजी पहुंचा और झगड़ा करने लगा। उसने जान से मारने की धमकी दी और तेजधार हथियार निकालकर हमला कर दिया। बच्चों समेत महिला को गाड़ी में डालने की कोशिश महिला के मुताबिक, आरोपी ने जबरदस्ती उसे और बच्चों को अपनी गाड़ी में ले जाने की कोशिश की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो गुस्से में आकर उसने पीजी के बाहर खड़ी उसकी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। इस दौरान महिला ने हिम्मत दिखाते हुए 1091 पर कॉल कर पुलिस को बुला लिया। पुलिस के आते ही भागने लगा आरोपी, गाड़ी छोड़कर फरार पुलिस के पहुंचते ही आरोपी अपनी गाड़ी में बैठकर भागने लगा, लेकिन पुलिस ने तुरंत उसकी गाड़ी की चाबी निकाल ली। इसके बावजूद वह पुलिस को चकमा देकर मौके से फरार हो गया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी किसी भी समय उस पर फिर हमला कर सकता है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए और उसे गिरफ्तार किया जाए, ताकि उसकी और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। पुलिस ने आरोपी पर संगीन धाराओं में किया केस दर्ज पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। थाना सिविल लाइंस पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की बात कही है। जांच अधिकारी सुनीता ने बताया कि पीड़िता ने अपने ही पति पर जान से मारने की धमकी देने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
