हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक ही महिला को अपना-अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 15 फरवरी को AAP ने महिला को अपना उम्मीदवार बनाया। इसके बाद 16 फरवरी की शाम को कांग्रेस ने उसी महिला को अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया। मामला फरीदाबाद के वार्ड नंबर 9 का है। वार्ड नंबर 9 को महिला के लिए रिजर्व किया गया है। इस वार्ड से हरजिंदर सिंह की पत्नी हरविंदर कौर को कांग्रेस और आप दोनों ही पार्टियों ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने हरविंदर कौर के नाम के लिए पैरवी की और उसका नाम कांग्रेस की सूची में डाल दिया गया। दोनों पार्टियों से किया आवेदन
हरविंदर कौर के पति हरजिंदर सिंह कई सालों से AAP के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। NIT से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने उनको पार्टी में शामिल करवाया था। विधानसभा चुनाव होने के कुछ दिन बाद ही हरजिंदर सिंह वापस AAP में शामिल हो गए। उन्होंने AAP में वार्ड नंबर 9 से पत्नी हरविंदर कौर को पार्षद का चुनाव लड़ाने के लिए आवेदन कर दिया। AAP ने 15 फरवरी को सूची जारी की, जिसमें हरविंदर का नाम भी था। 16 फरवरी को शाम को हरविंदर का नाम कांग्रेस की सूची में भी आ गया। कांग्रेस से चुनाव लडे़ंगी हरविंदर कौर
अब हरविंदर कौर कांग्रेस की उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ेंगी। AAP के नेता नरेश ने बताया कि हरविंदर कौर की जगह पर किसको उम्मीदवार बनाना है, इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है। हरियाणा के फरीदाबाद में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (AAP) ने एक ही महिला को अपना-अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया है। 15 फरवरी को AAP ने महिला को अपना उम्मीदवार बनाया। इसके बाद 16 फरवरी की शाम को कांग्रेस ने उसी महिला को अपना कैंडिडेट घोषित कर दिया। मामला फरीदाबाद के वार्ड नंबर 9 का है। वार्ड नंबर 9 को महिला के लिए रिजर्व किया गया है। इस वार्ड से हरजिंदर सिंह की पत्नी हरविंदर कौर को कांग्रेस और आप दोनों ही पार्टियों ने अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने हरविंदर कौर के नाम के लिए पैरवी की और उसका नाम कांग्रेस की सूची में डाल दिया गया। दोनों पार्टियों से किया आवेदन
हरविंदर कौर के पति हरजिंदर सिंह कई सालों से AAP के साथ जुड़े हुए थे, लेकिन 2024 के विधानसभा चुनाव में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। NIT से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा ने उनको पार्टी में शामिल करवाया था। विधानसभा चुनाव होने के कुछ दिन बाद ही हरजिंदर सिंह वापस AAP में शामिल हो गए। उन्होंने AAP में वार्ड नंबर 9 से पत्नी हरविंदर कौर को पार्षद का चुनाव लड़ाने के लिए आवेदन कर दिया। AAP ने 15 फरवरी को सूची जारी की, जिसमें हरविंदर का नाम भी था। 16 फरवरी को शाम को हरविंदर का नाम कांग्रेस की सूची में भी आ गया। कांग्रेस से चुनाव लडे़ंगी हरविंदर कौर
अब हरविंदर कौर कांग्रेस की उम्मीदवार बनकर चुनाव लड़ेंगी। AAP के नेता नरेश ने बताया कि हरविंदर कौर की जगह पर किसको उम्मीदवार बनाना है, इसका फैसला अभी नहीं हो पाया है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
