भिवानी के गांव जमालपुर में सोमवार सुबह एक भ्रूण मिला। जांच में पता चला कि यह भ्रूण लड़की का है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला पर नाजायज बच्चे को छुपाने या गर्भ में ही लड़की को मार डालने का संदेह है। पुलिस महिला की तलाश के लिए आशा वर्करों व अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि उसकी पहचान हो सके। जमालपुर गांव के भूप सिंह ने बवानीखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को सुबह करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि ढांकण चौपाल के पास गली में एक भ्रूण पड़ा है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि गली में करीब 6-7 महीने का भ्रूण पड़ा हुआ है। जिसे कोई अज्ञात महिला जन्म छिपाने के लिए धर्मशाला वाली गली में फेंक गई। मामला दर्ज कर शिनाख्त के प्रयास जारी बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि जमालपुर गांव में मृत भ्रूण मिला है। यह भ्रूण लड़की का है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस भ्रूण की शिनाख्त में जुटी है। नवजात का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। प्रथम दृष्टया गर्भनाल भी यहीं पड़ी मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने भ्रूण को यहां फेंका है। भिवानी के गांव जमालपुर में सोमवार सुबह एक भ्रूण मिला। जांच में पता चला कि यह भ्रूण लड़की का है। पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार महिला पर नाजायज बच्चे को छुपाने या गर्भ में ही लड़की को मार डालने का संदेह है। पुलिस महिला की तलाश के लिए आशा वर्करों व अन्य रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि उसकी पहचान हो सके। जमालपुर गांव के भूप सिंह ने बवानीखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें उन्होंने बताया कि 17 फरवरी को सुबह करीब 7 बजे उन्हें सूचना मिली कि ढांकण चौपाल के पास गली में एक भ्रूण पड़ा है। इसके बाद वे मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने देखा कि गली में करीब 6-7 महीने का भ्रूण पड़ा हुआ है। जिसे कोई अज्ञात महिला जन्म छिपाने के लिए धर्मशाला वाली गली में फेंक गई। मामला दर्ज कर शिनाख्त के प्रयास जारी बवानीखेड़ा थाना प्रभारी सतीश ने बताया कि जमालपुर गांव में मृत भ्रूण मिला है। यह भ्रूण लड़की का है। पुलिस ने सरपंच की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस भ्रूण की शिनाख्त में जुटी है। नवजात का पोस्टमॉर्टम करवाया जाएगा। प्रथम दृष्टया गर्भनाल भी यहीं पड़ी मिली है। अनुमान लगाया जा रहा है कि किसी ने भ्रूण को यहां फेंका है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
