गाजियाबाद, जालौन, सहारनपुर में बारिश:यूपी के 33 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट; 30-40 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

गाजियाबाद, जालौन, सहारनपुर में बारिश:यूपी के 33 जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट; 30-40 किमी की रफ्तार से चल रहीं हवाएं

वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, जालौन और सहारनपुर शहरों में हल्की बारिश हो रही है। 30 से 40 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के 33 शहरों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी है। कल भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटे में वाराणसी सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.5°C रिकॉर्ड हुआ। प्रयागराज 10°C के साथ सबसे ठंडा दर्ज हुआ। 2-3 दिनों में बढ़ेगी गर्मी
वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- आज पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है, ऐसे वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रहा है। अनुमान है कि दिन के समय तेज धूप और रात के समय हल्की ठंड पड़ रही है। इस वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही सिलसिला आगे आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। प्रदेश में आगामी दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। खड़ी फसलों को हो सकता है नुकसान
मौसम वैज्ञानिक अजय ने बताया- इस बदलाव का कृषि पर भी प्रभाव पड़ सकता है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना है, विशेषकर उन फसलों को जो कटाई के लिए तैयार हैं। किसानों को सलाह दी जाती है। वेस्ट यूपी के गाजियाबाद, जालौन और सहारनपुर शहरों में हल्की बारिश हो रही है। 30 से 40 प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। लोगों को सर्दी का एहसास हो रहा है। मौसम विभाग ने यूपी के 33 शहरों में हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की चेतावनी दी है। कल भी ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। बीते 24 घंटे में वाराणसी सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 32.5°C रिकॉर्ड हुआ। प्रयागराज 10°C के साथ सबसे ठंडा दर्ज हुआ। 2-3 दिनों में बढ़ेगी गर्मी
वाराणसी के मौसम वैज्ञानिक मनोज श्रीवास्तव ने कहा- आज पश्चिमी यूपी में बारिश हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम साफ रह सकता है, ऐसे वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से हो रहा है। अनुमान है कि दिन के समय तेज धूप और रात के समय हल्की ठंड पड़ रही है। इस वजह से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यही सिलसिला आगे आने वाले दिनों में भी जारी रह सकता है। प्रदेश में आगामी दिनों में गर्मी बढ़ सकती है। खड़ी फसलों को हो सकता है नुकसान
मौसम वैज्ञानिक अजय ने बताया- इस बदलाव का कृषि पर भी प्रभाव पड़ सकता है। खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान होने की संभावना है, विशेषकर उन फसलों को जो कटाई के लिए तैयार हैं। किसानों को सलाह दी जाती है।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर