योगी सरकार 2.0 का चौथा बजट आज 11 बजे से:गरीब, मिडिल क्लास पर फोकस, 8 लाख करोड़ का आकार; ये 5 घोषणाएं हो सकती हैं

योगी सरकार 2.0 का चौथा बजट आज 11 बजे से:गरीब, मिडिल क्लास पर फोकस, 8 लाख करोड़ का आकार; ये 5 घोषणाएं हो सकती हैं

योगी सरकार आज साल 2025-26 का बजट पेश करेगी। बजट 8 लाख करोड़ से ज्यादा का होने का अनुमान है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। इसमें गरीब और मिडिल क्लास परिवारों पर फोकस रहेगा। वित्त मंत्री ने सुबह घर में पूजा की। इसके बाद वह सीएम आवास पहुंचे। यहां बजट को कैबिनेट की मंजूरी मिलेगी। इसके बाद वित्तमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे। बजट पेश करने से पहले सुरेश खन्ना ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा-हमारी सरकार को कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। जिसका कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है, उससे अच्छी सरकार कोई नहीं है। सब कुछ प्रदेश की 25 करोड़ जनता के कल्याण के लिए है। इस बजट में सभी को शामिल किया गया है। सुरेश खन्ना आज लगातार छठवीं बार बजट पेश करेंगे। वह 2020 से लगातार बजट पेश कर रहे हैं। यूपी के लिहाज से यह एक रिकॉर्ड है। वहीं, विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री और नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि बजट में सरकार प्रदेश का इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए खजाना खोलेगी। छोटे-छोटे गांवों को भी मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। बुधवार को प्रश्नकाल में सुरेश खन्ना ने कहा था-मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चाहे छोटा गांव हो या बड़ा गांव हो उसे सड़क से जोड़ने की व्यवस्था करेंगे। बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए… योगी सरकार आज साल 2025-26 का बजट पेश करेगी। बजट 8 लाख करोड़ से ज्यादा का होने का अनुमान है। वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे बजट पेश करेंगे। इसमें गरीब और मिडिल क्लास परिवारों पर फोकस रहेगा। वित्त मंत्री ने सुबह घर में पूजा की। इसके बाद वह सीएम आवास पहुंचे। यहां बजट को कैबिनेट की मंजूरी मिलेगी। इसके बाद वित्तमंत्री विधानसभा पहुंचेंगे। बजट पेश करने से पहले सुरेश खन्ना ने मीडिया से बातचीत की। उन्होंने कहा-हमारी सरकार को कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है। जिसका कोई व्यक्तिगत एजेंडा नहीं है, उससे अच्छी सरकार कोई नहीं है। सब कुछ प्रदेश की 25 करोड़ जनता के कल्याण के लिए है। इस बजट में सभी को शामिल किया गया है। सुरेश खन्ना आज लगातार छठवीं बार बजट पेश करेंगे। वह 2020 से लगातार बजट पेश कर रहे हैं। यूपी के लिहाज से यह एक रिकॉर्ड है। वहीं, विधान परिषद में उपमुख्यमंत्री और नेता सदन केशव प्रसाद मौर्य बजट पेश करेंगे। अनुमान है कि बजट में सरकार प्रदेश का इन्फ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने के लिए खजाना खोलेगी। छोटे-छोटे गांवों को भी मुख्य सड़क से जोड़ा जाएगा। बुधवार को प्रश्नकाल में सुरेश खन्ना ने कहा था-मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत चाहे छोटा गांव हो या बड़ा गांव हो उसे सड़क से जोड़ने की व्यवस्था करेंगे। बजट से जुड़े पल-पल के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर