फाजिल्का में सट्टा कारोबारियों पर पुलिस का एक्शन:10 लोगों पर केस, 5 गिरफ्तार, 7 साल की हो सकती है सजा

फाजिल्का में सट्टा कारोबारियों पर पुलिस का एक्शन:10 लोगों पर केस, 5 गिरफ्तार, 7 साल की हो सकती है सजा

पंजाब के फाजिल्का सिटी थाना पुलिस ने दड़ा सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिटी थाना एसएचओ लेखराज के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुल्तानी चुंगी के पास खाली जगह पर सट्टा लगाने की तैयारी कर रहे हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। पांच आरोपियों को सट्टे की पर्चियों और नकदी के साथ पकड़ा गया। आरोपियों में जगंबर सिंह, संदीप, करण, राकेश कुमार और साजन शामिल हैं। इसके अलावा बड़े सट्टा कारोबारी विक्की गांधी, जगदीश सिंह, प्रिंस मक्कड़, करण सिंह और बलकार सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर पहले से केस पुलिस के मुताबिक इन सभी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। नए कानून के तहत इन आरोपियों को एक से सात साल तक की सजा हो सकती है। एसएचओ ने कहा कि सट्टा लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। पंजाब के फाजिल्का सिटी थाना पुलिस ने दड़ा सट्टा मामले में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इनमें से 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिटी थाना एसएचओ लेखराज के अनुसार मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग मुल्तानी चुंगी के पास खाली जगह पर सट्टा लगाने की तैयारी कर रहे हैं। गुप्त सूचना पर पुलिस की रेड पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके पर छापा मारा। पांच आरोपियों को सट्टे की पर्चियों और नकदी के साथ पकड़ा गया। आरोपियों में जगंबर सिंह, संदीप, करण, राकेश कुमार और साजन शामिल हैं। इसके अलावा बड़े सट्टा कारोबारी विक्की गांधी, जगदीश सिंह, प्रिंस मक्कड़, करण सिंह और बलकार सिंह के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों पर पहले से केस पुलिस के मुताबिक इन सभी पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं। नए कानून के तहत इन आरोपियों को एक से सात साल तक की सजा हो सकती है। एसएचओ ने कहा कि सट्टा लगाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस सट्टा कारोबार के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर