यमुनानगर में ट्रेन के आगे कूदा व्यक्ति, मौत:पारिवारिक कलह से था परेशान, सुसाइड नोट में लिखा-किसी का दोष नहीं

यमुनानगर में ट्रेन के आगे कूदा व्यक्ति, मौत:पारिवारिक कलह से था परेशान, सुसाइड नोट में लिखा-किसी का दोष नहीं

हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रेतगढ़ के 30 वर्षीय मोहन लाल ने बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर जीवन समाप्त कर लिया। उसका शव दराजपुर और वर्कशाप के बीच डाउन लाइन पर मिला। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। मामले की सूचना पर जीआरपी ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जीवन से तंग आकर उठा रहा हूं कदम सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह जीवन से तंग आकर यह कदम उठा रहा है। उसने स्पष्ट किया कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। जीआरपी के जांच अधिकारी बलजीत सिंह के अनुसार मोहन लाल मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। लगभग सात वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी ने कराया था दहेज प्रताड़ना का केस पिछले कुछ समय से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इस कारण उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करवाया था। इस स्थिति से मोहन लाल काफी परेशान रहता था। हालांकि उसके सुसाइड नोट में पत्नी से चल रहे विवाद का कोई उल्लेख नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हरियाणा के यमुनानगर जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। रेतगढ़ के 30 वर्षीय मोहन लाल ने बुधवार को ट्रेन के आगे कूदकर जीवन समाप्त कर लिया। उसका शव दराजपुर और वर्कशाप के बीच डाउन लाइन पर मिला। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ। मामले की सूचना पर जीआरपी ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। जीवन से तंग आकर उठा रहा हूं कदम सुसाइड नोट में उसने लिखा कि वह जीवन से तंग आकर यह कदम उठा रहा है। उसने स्पष्ट किया कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। जीआरपी के जांच अधिकारी बलजीत सिंह के अनुसार मोहन लाल मजदूरी करके अपना जीवन यापन करता था। लगभग सात वर्ष पहले उसकी शादी हुई थी। उसके एक बेटा और एक बेटी है। पत्नी ने कराया था दहेज प्रताड़ना का केस पिछले कुछ समय से उसका पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इस कारण उसकी पत्नी मायके में रह रही थी। पत्नी ने उसके खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज करवाया था। इस स्थिति से मोहन लाल काफी परेशान रहता था। हालांकि उसके सुसाइड नोट में पत्नी से चल रहे विवाद का कोई उल्लेख नहीं था। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर