लुधियाना| फैक्ट्री से छुट्टी कर वापस लौट रहे बाइक सवार को घेरकर बदमाशों ने उसका पर्स व मोबाइल लूट लिया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस वहां वारदात स्थल के निकट लगे सी.सी.टी.वी कैमरे खंगाल रही है। यह वारदात डॉक्टर अंबेडकर नगर के रहने वाले मनिकांत राय के साथ हुई। मनिकांत राय का कहना है कि वारदात 18 फरवरी की है। रात तकरीबन 10 बजे वह फैक्ट्री से छुट्टी कर बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह फोकल प्वाइंट के फेस-8 स्थित वर्धमान फैक्ट्री के निकट पहुंचा तो दो युवकों ने उसे घेर लिया। तेजधार हथियार की नोक पर उन लोगों ने उसका मोबाइल व पर्स लूट लिया। पर्स में 60 रुपए व आवश्यक दस्तावेज थे। उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। लुधियाना| फैक्ट्री से छुट्टी कर वापस लौट रहे बाइक सवार को घेरकर बदमाशों ने उसका पर्स व मोबाइल लूट लिया। थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस वहां वारदात स्थल के निकट लगे सी.सी.टी.वी कैमरे खंगाल रही है। यह वारदात डॉक्टर अंबेडकर नगर के रहने वाले मनिकांत राय के साथ हुई। मनिकांत राय का कहना है कि वारदात 18 फरवरी की है। रात तकरीबन 10 बजे वह फैक्ट्री से छुट्टी कर बाइक पर घर लौट रहा था। जब वह फोकल प्वाइंट के फेस-8 स्थित वर्धमान फैक्ट्री के निकट पहुंचा तो दो युवकों ने उसे घेर लिया। तेजधार हथियार की नोक पर उन लोगों ने उसका मोबाइल व पर्स लूट लिया। पर्स में 60 रुपए व आवश्यक दस्तावेज थे। उसने इस बारे में पुलिस को शिकायत दी। जिस पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज किया। पंजाब | दैनिक भास्कर
Related Posts

जालंधर में किराए के मकान में रहेंगे CM मान:वेस्ट हलके में उपचुनाव को लेकर हुआ फैसला, परिवार भी रहेगा साथ
जालंधर में किराए के मकान में रहेंगे CM मान:वेस्ट हलके में उपचुनाव को लेकर हुआ फैसला, परिवार भी रहेगा साथ पंजाब में लोकसभा चुनाव में मिशन 13-0 की विफलता के बाद आम आदमी पार्टी (आप) सरकार की साख दांव पर लगी है। महज 3 लोकसभा सीटें जीतने के बाद अब सिर्फ एक विधानसभा सीट ही आप की छवि को सुधार सकती है। यह सीट जालंधर पश्चिम विधानसभा की है। जालंधर के उक्त उपचुनाव के लिए सीएम भगवंत सिंह मान ने तैयारियां कड़ी कर दी हैं। सूत्रों के अनुसार सीएम भगवंत सिंह मान अब चुनाव संपन्न होने तक जालंधर कैंट के दीप नगर में किराए के मकान में रहेंगे। उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और बहन मनप्रीत कौर भी उनके साथ रहेंगी। सीएम मान जल्द ही दीप नगर में शिफ्ट हो जाएंगे। यह फैसला कल चंडीगढ़ में हुई बैठक के बाद लिया गया है। यह उनका नया ठिकाना सिर्फ उपचुनाव तक एक महीने के लिए नहीं बल्कि 2027 के विधानसभा चुनाव तक रहेगा। मिली जानकारी के अनुसार सीएम मान हफ्ते में तीन दिन इसी घर में मौजूद रहेंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि इससे दोआबा और मांझा इलाके के नेताओं और लोगों के साथ वह नजदीकी संपर्क में रहेंगे। सरकार आप के द्वार कार्यक्रम को भी इससे बढ़ावा मिलेगा। बता दें कि लोकसभा उप चुनाव के दौरान सीएम मान और उनकी टीम होटलों में ही रुकी थी। मगर इस बार उप चुनाव के लिए सीएम मान ने जालंधर में किराए पर घर लेने का फैसला लिया है। आप के सबसे प्रमुख दावेदार हैं भगत चुन्नी लाल बता दें कि जालंधर वेस्ट हलके में उप चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की तैयारियां जोरो पर हैं। क्योंकि राज्य में आप की सरकार है और इस्तीफा देने वाले एमएलए शीतल अंगुराल (अब बीजेपी में) भी आप का ही था। उन्होंने बीजेपी जॉइंन कर ली थी। जिसके बाद उक्त सीट पर उप चुनाव होंगे। 14 जून यानी आज से करीब 21 जून तक सभी पार्टियों के नेता नामांकन भरेंगे। आम आदमी पार्टी के सबसे प्रमुख दावेदार हलका प्रभारी और भाजपा के पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे मोहिंदर भगत हैं। हालांकि आम आदमी पार्टी के कई अन्य नेता भी उक्त सीट को लेकर अपनी दावेदारी पेश कर चुके हैं। जिसमें जिला संयोजक स्टीवन क्लेर और जिला योजना समिति के चेयरमैन अमृतपाल सिंह का नाम शामिल है। पंजाब में विधानसभा की 117 में से 92 सीटें जीती थी AAP पंजाब विधानसभा में कुल 117 विधानसभा क्षेत्र हैं। पंजाब विधानसभा का पिछला चुनाव मार्च 2022 में हुआ था। उक्त चुनाव में आप को 92 और कांग्रेस को 18 सीटें मिली थीं। जबकि 7 सीटें अन्य दलों के खाते में गई थीं। विधानसभा चुनाव में आप की ऐसी लहर चली कि आप ने 92 सीटें जीत लीं। कई ऐसे उम्मीदवार जीते] जिन्हें कोई राजनीतिक अनुभव ही नहीं था। उप चुनाव वाले जालंधर वेस्ट से पहले से तीसरे पर खिसकी आप लोकसभा चुनाव में वेस्ट हलके में भाजपा के को 42,827 वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को वेस्ट हलके से करीब 44,394 वोट मिले थे। भाजपा के लोकसभा उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू और पूर्व विधायक शीतल अंगुराल का गृह क्षेत्र ही वेस्ट हलका है। दोनों बीजेपी में हैं, मगर फिर भी अपने गृह हलके से करीब साढ़े 1,567 वोटों से पीछे रहे। मगर जालंधर वेस्ट हलके से पिछले चुनाव में विधायकी जीतने वाली आम आदमी पार्टी पहले नंबर से खिसक कर तीसरे नंबर पर आ गई है। आप को जालंधर वेस्ट हलके से महज 15629 वोट पड़े थे। आप वेस्ट हलके में कांग्रेस से करीब 27 हजार 765 वोट से पीछे रही। जालंधर लोकसभा सीट में 9 विधानसभा हलके हैं, आप किसी भी हलके में अपनी बढ़त नहीं बना सकी थी। बता दें कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमों और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल व पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा पंजाब के हर राज्य में कई रोड शो और रैलियां की गई। मगर उसका कोई असर लोकसभा चुनावों में नहीं नजर आया। लोकसभा चुनाव के इन आंकड़ों ने आप नेताओं की नींद उड़ा दी है।

जालंधर में AAP कैंडिडेट मोहिंदर भगत के बेटे की शिकायत:कहा- मेरे नाम से फर्जी ऑडियो वायरल, पिता की छवि खराब करने की कोशिश
जालंधर में AAP कैंडिडेट मोहिंदर भगत के बेटे की शिकायत:कहा- मेरे नाम से फर्जी ऑडियो वायरल, पिता की छवि खराब करने की कोशिश जालंधर उपचुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के बेटे अतुल भगत का एक कथित ऑडियो वायरल होने पर काफी हंगामा हुआ था। अब मोहिंदर भगत के बेटे ने आज यानी सोमवार को पुलिस कमिश्नर ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें उन्होंने कहा कि उनके पिता के चुनाव लड़ने की वजह से उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। बता दें कि उक्त ऑडियो करीब चार दिन पहले वायरल हुआ था। जिसे वीडियो की तरह पेश किया गया था। एक तरफ भगत की फोटो लगाई गई थी, तो दूसरी तरफ एक महिला की प्रतीकात्मक फोटो लगाई गई थी। ऐसे में भगत को राजनीतिक तौर पर काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है। पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत में कहा शिकायत में अतुल ने कहा- मैं जालंधर पश्चिम उपचुनाव से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहिंदर भगत के बेटे अतुल भगत हूं, बीते कुछ दिनों से एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक व्यक्ति किसी महिला से बातचीत कर रहा है। उक्त ऑडियो मेरा बताया जा रहा है। अतुल ने कहा- ऑडियों में आरोप लगाया जा रहा है कि अतुल भगत अपने सेक्रेटरी से बातचीत कर रहे हैं। बातचीत के दौरान उक्त महिला आरोप लगा रही है कि भगत ने मेरे साथ गलत व्यवहार किया है और बैड टच किया। अतुल ने कहा- ये सरासर गलत है, मेरे पिता और मुझे बदनाम करने की कोशिश का जा रही है। यह ऑडियो क्लिप पूरी तरह से मनगढंत और दुर्भावपूर्ण प्रकृति की है। यह हमारे संज्ञान में आया है कि प्रतिद्वंद्वी दल पूरे निर्वाचन क्षेत्र में इस जाली ऑडियो क्लिप को सक्रिय रूप से फैला रहे हैं। जिससे उन्हें राजनीतिक फायदा मिल सके। इस तरह की अनैतिक रणनीति न केवल चुनावी प्रक्रिया की अखंडता को नुकसान पहुंचती है, बल्कि इसमें शामिल व्यक्तियों के निजी जीवन पर भी गंभीर प्रभाव डालती है। अकुल ने आग पुलिस ने मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग की है। साथ उक्त ऑडियो को जल्द से जल्द सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से हटवाने की मांग की गई।

लुधियाना में हिसार के युवक की हार्ट अटैक से मौत:दोस्तों के साथ लोहड़ी मनाने आया, ट्रेन से उतरते ही सीने में हुआ दर्द
लुधियाना में हिसार के युवक की हार्ट अटैक से मौत:दोस्तों के साथ लोहड़ी मनाने आया, ट्रेन से उतरते ही सीने में हुआ दर्द पंजाब के लुधियाना में हरियाणा के एक युवक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। युवक अपने दोस्तों के साथ लुधियाना में लोहड़ी मनाने आया था। बीते दिन वह पहले धूरी गया, वहां अपने दोस्त के रिश्तेदार के पास ठहरा था। रविवार दोपहर लगभग 1 बजे जब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पहुंची तो करीब 100 मीटर ही वह अभी चला था। तभी उसकी छाती में दर्द होने लगा। उसने अपने दोस्तों को बताया, जिसके बाद उसे तुरंत निजी क्लिनिक में ले गए। वहां से उसे सिविल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान हरियाणा के हिसार जिले के हांसी निवासी चिराग के रूप में हुई है। फिलहाल युवक का शव सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया गया है। हरियाणा से परिजनों के आने के बाद शव उनको सुपुर्द किया जाएगा। दोस्तों के साथ मनानी थी लोहड़ी
मृतक चिराग के दोस्त गुरप्रीत सिंह ने बताया कि वह धूरी के रहने वाले है। चिराग हांसी से मेरी बुआ के बेटों के साथ धूरी आया था। चिराग लुधियाना में लोहड़ी मनाने के लिए आया था। इस कारण वह बीती रात यहीं रुक गया। आज सुबह जब चिराग के साथ सभी दोस्त इकट्ठे लुधियाना आए। रेलवे स्टेशन पर उतरते ही छाती में हुआ दर्द
रेलवे स्टेशन पर जैसे ही ट्रेन से उतरे तो कुछ दूरी पर चिराग ने कहा कि छाती में दर्द हो रहा है। इसे दवाई दिलवाई, लेकिन एकाएक उसे दर्द तेज होने लगा। इस कारण वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गया। सिविल अस्पताल लेकर आए तो डाक्टरों ने बताया कि चिराग की मौत हो गई है। 2 बार पहले आ चुका था हार्ट अटैक
जब चिराग के सीने में दर्द हुआ था तो उसने बताया कि पहले भी 2 बार उसे अटैक आ चुका है। अब उसे ये तीसरी बार अटैक आया है। चिराग के दोस्त मोहित ने कहा कि वह हिसार से ही चिराग के साथ आ रहा है। चिराग उनके मोहल्ले का है। कई बार वह कह चुका था कि उसने लुधियाना में लोहड़ी मनानी है। चिराग की मां का नाम रानी है। चिराग के घर में इसका छोटा भाई और मां है। बहन की शादी हो चुकी है। पिता की पहले मौत हो चुकी है। चिराग करीब 24 साल का है। परिवार के आने के बाद शव उनके सुपुर्द किया जाएगा।