गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। गुरुवार को भाजपा के गुरुकमल कार्यालय में नगर निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र समिति बैठक का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्थानीय नगर निकाय चुनाव हम लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर लड़े रहे हैं। जनता-जनार्दन के सुझावों और स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को हम अपने संकल्प पत्र में शामिल करेंगे। हमारा संकल्प पत्र प्रदेश में होने वाले कार्यों की पक्की गारंटी है। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। कैप्टन ने किया मेयर बनाने का दावा पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी की मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा व वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रत्याशी अंकित यादव के लिए गांव कार्टरपुरी में जनसभा को संबोधित किया व जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। इस दौरान बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वर्धन यादव व पटौदी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही पर्ल चौधरी भी मौजूद रही। इसके बाद स्टेट इंचार्ज सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने भी मेयर प्रत्याशी और वार्ड प्रत्याशियों को निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष कमल यादव, विधायक मुकेश शर्मा, विधायक बिमला देवी, सोनीपत के विधायक निखिल मदान, यमुनानगर के निवर्तमान मेयर मदन चौहान भी मौजूद रहे। भाजपा द्वारा चार मार्च को संकल्प पत्र जारी किया जाना है। इसी को लेकर प्रदेश और स्थानीय स्तर के नेताओं ने बैठक की चर्चा की। वार्ड 15 पहुंचे राम बिलास शर्मा पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा गुरुवार को वार्ड 15 में पहुंचे और उन्होंने पार्टी प्रत्याशी भारती मनीष हरसाना के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया और कहा कि मेयर पद और सभी वार्डों में कमल खिलेगा। कांग्रेस तो पहले ही मैदान छोड़ गई है, रही सही कसर मतगणना के समय पूरी हो जाएगी। कांग्रेस ने दो नेताओं को पार्टी से निकाला पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर कांग्रेस ने गुरुग्राम के दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। इनमें एक नाम वार्ड 22 से नामांकन वापस लेने वाले हरविंदर लवली का है। हरविंद्र लवली को कांग्रेस ने गुरुग्राम के पार्षद उम्मीदवार बनाया था। इस वार्ड से कांग्रेस और भाजपा के ही उम्मीदवार आमने-सामने थे। मगर हरविंद्र लवली ने भाजपा प्रत्याशी विकास यादव के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया था। इस कारण भाजपा के विकास यादव निर्विरोध पार्षद चुने गए थे। इससे नाराज होकर प्रदेश हाईकमान ने पार्टी से हरविंद्र लवली को निकाल दिया। टिकट नहीं मिले तो निर्दलीय पर्चा भरा निष्कासित लोगों की लिस्ट में दूसरा नाम राम किशन सैन का है। वे वार्ड 26 से पार्षद की टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी टिकट काट दी। जिससे नाराज होकर राम किशन ने वार्ड 26 से निर्दलीय के रूप में पर्चा भर दिया। राम किशन का कहना है कि चुनाव के बाद वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपनी बात रखेंगे। निकाय चुनाव में भाजपा ने जहां पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं कांग्रेस के बड़े नेताओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हालांकि दोनों ही पार्टी में बागी कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों के ही प्रत्याशियों की जीत आसान नहीं है। गुरुग्राम नगर निगम चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए भाजपा और कांग्रेस ने अपने दिग्गज नेताओं को मैदान में उतार दिया है। गुरुवार को भाजपा के गुरुकमल कार्यालय में नगर निकाय चुनाव के लिए संकल्प पत्र समिति बैठक का आयोजन भी किया गया। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि स्थानीय नगर निकाय चुनाव हम लोकसभा और विधानसभा की तर्ज पर लड़े रहे हैं। जनता-जनार्दन के सुझावों और स्थानीय स्तर पर जनता से जुड़े मुद्दों को हम अपने संकल्प पत्र में शामिल करेंगे। हमारा संकल्प पत्र प्रदेश में होने वाले कार्यों की पक्की गारंटी है। भाजपा जो कहती है, वह करके दिखाती है। कैप्टन ने किया मेयर बनाने का दावा पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने कांग्रेस पार्टी की मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा व वार्ड नंबर 3 से कांग्रेस पार्टी के पार्षद प्रत्याशी अंकित यादव के लिए गांव कार्टरपुरी में जनसभा को संबोधित किया व जनता से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की बात कही। उन्होंने कहा कि मेयर चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। इस दौरान बादशाहपुर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रहे वर्धन यादव व पटौदी विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी रही पर्ल चौधरी भी मौजूद रही। इसके बाद स्टेट इंचार्ज सतीश पूनिया, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली और प्रदेश संगठन मंत्री फणींद्र नाथ शर्मा ने भी मेयर प्रत्याशी और वार्ड प्रत्याशियों को निकाय चुनाव को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में जिला अध्यक्ष कमल यादव, विधायक मुकेश शर्मा, विधायक बिमला देवी, सोनीपत के विधायक निखिल मदान, यमुनानगर के निवर्तमान मेयर मदन चौहान भी मौजूद रहे। भाजपा द्वारा चार मार्च को संकल्प पत्र जारी किया जाना है। इसी को लेकर प्रदेश और स्थानीय स्तर के नेताओं ने बैठक की चर्चा की। वार्ड 15 पहुंचे राम बिलास शर्मा पूर्व मंत्री रामबिलास शर्मा गुरुवार को वार्ड 15 में पहुंचे और उन्होंने पार्टी प्रत्याशी भारती मनीष हरसाना के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन किया और कहा कि मेयर पद और सभी वार्डों में कमल खिलेगा। कांग्रेस तो पहले ही मैदान छोड़ गई है, रही सही कसर मतगणना के समय पूरी हो जाएगी। कांग्रेस ने दो नेताओं को पार्टी से निकाला पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाकर कांग्रेस ने गुरुग्राम के दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित किया है। इनमें एक नाम वार्ड 22 से नामांकन वापस लेने वाले हरविंदर लवली का है। हरविंद्र लवली को कांग्रेस ने गुरुग्राम के पार्षद उम्मीदवार बनाया था। इस वार्ड से कांग्रेस और भाजपा के ही उम्मीदवार आमने-सामने थे। मगर हरविंद्र लवली ने भाजपा प्रत्याशी विकास यादव के समर्थन में नामांकन वापस ले लिया था। इस कारण भाजपा के विकास यादव निर्विरोध पार्षद चुने गए थे। इससे नाराज होकर प्रदेश हाईकमान ने पार्टी से हरविंद्र लवली को निकाल दिया। टिकट नहीं मिले तो निर्दलीय पर्चा भरा निष्कासित लोगों की लिस्ट में दूसरा नाम राम किशन सैन का है। वे वार्ड 26 से पार्षद की टिकट मांग रहे थे, लेकिन पार्टी ने उनकी टिकट काट दी। जिससे नाराज होकर राम किशन ने वार्ड 26 से निर्दलीय के रूप में पर्चा भर दिया। राम किशन का कहना है कि चुनाव के बाद वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मिलकर अपनी बात रखेंगे। निकाय चुनाव में भाजपा ने जहां पूरी ताकत झोंक दी है, वहीं कांग्रेस के बड़े नेताओं के आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है। हालांकि दोनों ही पार्टी में बागी कार्यकर्ता भी चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे में दोनों के ही प्रत्याशियों की जीत आसान नहीं है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
