यूपी बजट सत्र का चौथा दिन:सपा के हंगामे के आसार, बजट पर भाजपा को घेरने की तैयारी

यूपी बजट सत्र का चौथा दिन:सपा के हंगामे के आसार, बजट पर भाजपा को घेरने की तैयारी

यूपी विधानसभा में बजट सत्र का शुक्रवार को चौथा दिन है। आज भी सपा के हंगामे के आसार हैं। बजट को लेकर विपक्ष सरकार का घेराव कर सकती है। हालांकि, सत्ता पक्ष भी तैयारियों के साथ उतरने की तैयारी कर चुका है। इससे पहले, गुरुवार को योगी 2.0 सरकार ने अपना बजट पेश किया। इस बजट में लोकसभा चुनाव में हुई हार और 2026 के विधानसभा चुनाव की चिंता नजर आई है। सरकार ने सभी युवा, छात्र, किसान समेत सभी वर्गों को कुछ न कुछ देने की कोशिश की है। हालांकि, विपक्ष ने बजट को सिरे से नकार दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- बजट बडे़ ढोल की तरह है। यह अंदर से खोखला है। भाजपा किसी का विकास नहीं कर सकती है। वहीं, विधान परिषद में भी शुक्रवार को हंगामा हो सकता है। बुधवार को सदन की कार्रवाई के दौरान सभापति ने नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मार्शल बुलाकर बाहर करवा दिया था। मार्शल उन्हें टांगकर सदन से बाहर ले गए थे। बजट सत्र के पल-पल की अपडेट़्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…. यूपी विधानसभा में बजट सत्र का शुक्रवार को चौथा दिन है। आज भी सपा के हंगामे के आसार हैं। बजट को लेकर विपक्ष सरकार का घेराव कर सकती है। हालांकि, सत्ता पक्ष भी तैयारियों के साथ उतरने की तैयारी कर चुका है। इससे पहले, गुरुवार को योगी 2.0 सरकार ने अपना बजट पेश किया। इस बजट में लोकसभा चुनाव में हुई हार और 2026 के विधानसभा चुनाव की चिंता नजर आई है। सरकार ने सभी युवा, छात्र, किसान समेत सभी वर्गों को कुछ न कुछ देने की कोशिश की है। हालांकि, विपक्ष ने बजट को सिरे से नकार दिया। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा- बजट बडे़ ढोल की तरह है। यह अंदर से खोखला है। भाजपा किसी का विकास नहीं कर सकती है। वहीं, विधान परिषद में भी शुक्रवार को हंगामा हो सकता है। बुधवार को सदन की कार्रवाई के दौरान सभापति ने नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव को मार्शल बुलाकर बाहर करवा दिया था। मार्शल उन्हें टांगकर सदन से बाहर ले गए थे। बजट सत्र के पल-पल की अपडेट़्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए….   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर