फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला में आज फैशन शो:मॉडल एलिसिया राउत करेंगी रैम्प वाक; पंजाबी सिंगर जस्सी के गानों पर झूमे दर्शक

फरीदाबाद के सूरजकुंड मेला में आज फैशन शो:मॉडल एलिसिया राउत करेंगी रैम्प वाक; पंजाबी सिंगर जस्सी के गानों पर झूमे दर्शक

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड में 20 फरवरी की शाम को पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने पंजाबी गानों से मेला में आए दर्शकों का दिल जीत लिया। जसबीर जस्सी के एक मुंडा पंजाबी, जिदे नैन शराबी गीत पर दर्शक झूम उठे। मेला में गेट नंबर 1 पास बनी स्टेज पर शाम के 7 बजे उनका शो हुआ। मेला मेंं आज सांस्कृतिक संध्या फैशन शो होगा,जिसमें एलिसिया राउत और संदेश नवलखा भाग लेंगे। पंजाबी गानों पर झूमे दर्शक पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने जैसे ही इक मुंडा पंजाबी, जिदे नैन शराबी, ओहनू लव यू-लव यू आख दी, हो दिल लै गी कुड़ी गुजरात की गीत गाया तो दर्शक झूम उठे। जस्सी ने इस दौरान गुरुवाणी पेश की, इसके बाद सूफियाना अंदाज में छाप तिलक सब, बुल्ले शाह ने सौदा कीता, पिया रे, पिया रे की पर परफॉर्म किया। मेला में चारों तरफ जसबीर जस्सी के नाम को शोर मच गया। उन्होंने पर्यटकों के बीच जाकर भी गीत गाए। वहीं उन्होंने कोका तेरा कुछ-कुछ केहंदा नी कोका, तेरा कुछ-कुछ केहंदा नी लेहंगा, तेरा लुटपुट लेहंदा नी कोका प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया। मेला में शाम 7 बजे फैशन शो मेला में आज की सांस्कृतिक संध्या में फैशन शो होगा, जिसमें भारत के अलग अलग हिस्सों से बनी साड़ी पहनकर मॉडल रैम्प वॉक करने वाली है। मेला की बड़ी चौपाल पर इस फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। फैशन शो में मशहूर मॉडल और फैशन कोरियोग्राफर एलिसिया राउत के साथ मॉडल संदेश नवलखा भाग लेंगे। एलिसिया राउत इंडिया यूनिवर्स और फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिताओं के लिए रैम्प वॉक की ट्रेनिंग देती है। एलिसिया राउत का जन्म मॉस्को में हुआ है। देखें सूरजकुंड मेला की कुछ और PHOTOS… हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड में 20 फरवरी की शाम को पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने पंजाबी गानों से मेला में आए दर्शकों का दिल जीत लिया। जसबीर जस्सी के एक मुंडा पंजाबी, जिदे नैन शराबी गीत पर दर्शक झूम उठे। मेला में गेट नंबर 1 पास बनी स्टेज पर शाम के 7 बजे उनका शो हुआ। मेला मेंं आज सांस्कृतिक संध्या फैशन शो होगा,जिसमें एलिसिया राउत और संदेश नवलखा भाग लेंगे। पंजाबी गानों पर झूमे दर्शक पंजाबी गायक जसबीर जस्सी ने जैसे ही इक मुंडा पंजाबी, जिदे नैन शराबी, ओहनू लव यू-लव यू आख दी, हो दिल लै गी कुड़ी गुजरात की गीत गाया तो दर्शक झूम उठे। जस्सी ने इस दौरान गुरुवाणी पेश की, इसके बाद सूफियाना अंदाज में छाप तिलक सब, बुल्ले शाह ने सौदा कीता, पिया रे, पिया रे की पर परफॉर्म किया। मेला में चारों तरफ जसबीर जस्सी के नाम को शोर मच गया। उन्होंने पर्यटकों के बीच जाकर भी गीत गाए। वहीं उन्होंने कोका तेरा कुछ-कुछ केहंदा नी कोका, तेरा कुछ-कुछ केहंदा नी लेहंगा, तेरा लुटपुट लेहंदा नी कोका प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंत में उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा और हरियाणा पर्यटन विभाग के अधिकारियों का धन्यवाद किया। मेला में शाम 7 बजे फैशन शो मेला में आज की सांस्कृतिक संध्या में फैशन शो होगा, जिसमें भारत के अलग अलग हिस्सों से बनी साड़ी पहनकर मॉडल रैम्प वॉक करने वाली है। मेला की बड़ी चौपाल पर इस फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। फैशन शो में मशहूर मॉडल और फैशन कोरियोग्राफर एलिसिया राउत के साथ मॉडल संदेश नवलखा भाग लेंगे। एलिसिया राउत इंडिया यूनिवर्स और फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिताओं के लिए रैम्प वॉक की ट्रेनिंग देती है। एलिसिया राउत का जन्म मॉस्को में हुआ है। देखें सूरजकुंड मेला की कुछ और PHOTOS…   हरियाणा | दैनिक भास्कर