महाकुंभ का आज 42वां दिन है। मेला खत्म होने में 3 दिन और बचे हैं। आखिरी वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सरकार ने कहा- इस समय दुनिया में 120 करोड़ सनातनी हैं। इनमें से 50% लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर यह संख्या 65 करोड़ पार कर जाएगी। मेला क्षेत्र के बाहरी हिस्सों में भीषण जाम लगा है। प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट्स पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को रोक दिया जा रहा है। DGP प्रशांत कुमार ने बताया- सभी 7 एंट्री पॉइंट्स पर ट्रैफिक संभालने के लिए 1-1 अफसर तैनात किए गए हैं। शहर से बाहर बनी पार्किंग में गाड़ी पार्क करनी पड़ रही। यहां से संगम की दूरी 10 से 12 किमी है। एंट्री पॉइंट्स पर रोके गए श्रद्धालुओं को कम से कम 10-12 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। हालांकि, उनकी सुविधा के लिए प्रशासन शटल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो, ठेले को चलने दे रहा है। हजारों की संख्या में बाइक वाले भी सवारी ढो रहे हैं। लेकिन, ये सभी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। सीएम योगी आज भी प्रयागराज में रहेंगे। दोपहर 1.45 बजे महाकुंभ पहुंचेंगे। गाडगे महाराज की 149वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाकुंभ आएंगे। महाकुंभ के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… महाकुंभ का आज 42वां दिन है। मेला खत्म होने में 3 दिन और बचे हैं। आखिरी वीकेंड पर श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ गई है। शनिवार को 1.30 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम स्नान किया। 13 जनवरी से अब तक 60 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सरकार ने कहा- इस समय दुनिया में 120 करोड़ सनातनी हैं। इनमें से 50% लोग संगम में स्नान कर चुके हैं। 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर यह संख्या 65 करोड़ पार कर जाएगी। मेला क्षेत्र के बाहरी हिस्सों में भीषण जाम लगा है। प्रयागराज के सभी 7 एंट्री पॉइंट्स पर बाहर से आने वाली गाड़ियों को रोक दिया जा रहा है। DGP प्रशांत कुमार ने बताया- सभी 7 एंट्री पॉइंट्स पर ट्रैफिक संभालने के लिए 1-1 अफसर तैनात किए गए हैं। शहर से बाहर बनी पार्किंग में गाड़ी पार्क करनी पड़ रही। यहां से संगम की दूरी 10 से 12 किमी है। एंट्री पॉइंट्स पर रोके गए श्रद्धालुओं को कम से कम 10-12 किमी तक पैदल चलना पड़ रहा है। हालांकि, उनकी सुविधा के लिए प्रशासन शटल बसें, ई-रिक्शा, ऑटो, ठेले को चलने दे रहा है। हजारों की संख्या में बाइक वाले भी सवारी ढो रहे हैं। लेकिन, ये सभी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। सीएम योगी आज भी प्रयागराज में रहेंगे। दोपहर 1.45 बजे महाकुंभ पहुंचेंगे। गाडगे महाराज की 149वीं जयंती समारोह में शामिल होंगे। आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे महाकुंभ आएंगे। महाकुंभ के अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे एक-एक ब्लॉग से गुजर जाइए… उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
महाकुंभ- आखिरी वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़:प्रयागराज के एंट्री पॉइंट्स पर ट्रैफिक संभालने को 7 अफसर उतरे, दुनिया के आधे सनातनियों ने किया स्नान
