हरियाणा के करनाल जिले में राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस नेता और घरौंडा विधानसभा सीट से विधायक रहे नरेंद्र सांगवान ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी इस नई राजनीतिक दिशा का ऐलान कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक के बाद किया। सांगवान अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे। सांगवान का कहना है कि कांग्रेस में अनदेखी और गुटबाजी के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। नरेंद्र सांगवान ने बताया कि बीजेपी की ओर से उन्हें कॉल भी आई थी, जिसमें पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद उनकी बातचीत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी हुई। साथ ही, मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी चर्चा हुई। अब 25 फरवरी को करनाल में मुख्यमंत्री सैनी की मौजूदगी में सांगवान बीजेपी में शामिल होंगे। टिकट काटने से बढ़ी नाराजगी पूर्व विधायक ने यह भी खुलासा किया कि 2024 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने का वादा किया था। लेकिन जब समय आया तो उनका टिकट काट दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी फैल गई। सांगवान का कहना है कि जब वादा करके भी टिकट नहीं दिया गया, तो ऐसी पार्टी में बने रहने का कोई मतलब नहीं था। बड़े कांग्रेसी नेता भी आ सकते हैं बीजेपी में नरेंद्र सांगवान का दावा है कि उनके साथ कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने इशारा किया कि जब 25 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल पहुंचेंगे। तब कई अन्य बड़े नेता भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हरियाणा के करनाल जिले में राजनीति में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। कांग्रेस नेता और घरौंडा विधानसभा सीट से विधायक रहे नरेंद्र सांगवान ने कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने अपनी इस नई राजनीतिक दिशा का ऐलान कार्यकर्ताओं की एक अहम बैठक के बाद किया। सांगवान अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में शामिल होंगे। सांगवान का कहना है कि कांग्रेस में अनदेखी और गुटबाजी के कारण उन्हें यह फैसला लेना पड़ा। नरेंद्र सांगवान ने बताया कि बीजेपी की ओर से उन्हें कॉल भी आई थी, जिसमें पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव रखा गया। इसके बाद उनकी बातचीत हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भी हुई। साथ ही, मुख्यमंत्री नायब सैनी से भी चर्चा हुई। अब 25 फरवरी को करनाल में मुख्यमंत्री सैनी की मौजूदगी में सांगवान बीजेपी में शामिल होंगे। टिकट काटने से बढ़ी नाराजगी पूर्व विधायक ने यह भी खुलासा किया कि 2024 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस ने उन्हें टिकट देने का वादा किया था। लेकिन जब समय आया तो उनका टिकट काट दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी फैल गई। सांगवान का कहना है कि जब वादा करके भी टिकट नहीं दिया गया, तो ऐसी पार्टी में बने रहने का कोई मतलब नहीं था। बड़े कांग्रेसी नेता भी आ सकते हैं बीजेपी में नरेंद्र सांगवान का दावा है कि उनके साथ कांग्रेस के कई बड़े चेहरे भी बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। उन्होंने इशारा किया कि जब 25 फरवरी को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करनाल पहुंचेंगे। तब कई अन्य बड़े नेता भी बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। हरियाणा | दैनिक भास्कर
