कपूरथला में दहेज को लेकर महिला को निकाला:4 माह की गर्भवती, 3 साल पहले हुई थी शादी, पति-सास करते थे परेशान

कपूरथला में दहेज को लेकर महिला को निकाला:4 माह की गर्भवती, 3 साल पहले हुई थी शादी, पति-सास करते थे परेशान

पंजाब के कपूरथला जिले में दहेज को लेकर ससुरालियों ने गर्भवती महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना बेगोवाल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में एक पति और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता बलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी करीब 3 साल पहले गांव भदास निवासी अमनदीप सिंह से शादी हुई थी। महिला का एक बड़ा बेटा भी है, जिसे ससुरालियों ने अपने पास ही रख लिया है। शादी के बाद से ही उसके पति और सास किरण दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। पति और सास के खिलाफ केस दर्ज पीड़िता के परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी नहीं माने। पीड़िता इस समय 4 माह की गर्भवती है। इसके बावजूद उसके पति और सास ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। बाद में उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। एएसआई अरविंदरजीत सिंह ने बताया कि जांच के बाद पति अमनदीप सिंह और सास किरन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पंजाब के कपूरथला जिले में दहेज को लेकर ससुरालियों ने गर्भवती महिला को घर से निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर थाना बेगोवाल पुलिस ने दहेज उत्पीड़न के मामले में एक पति और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज किया है। पीड़िता बलविंदर कौर ने पुलिस को बताया कि उसकी करीब 3 साल पहले गांव भदास निवासी अमनदीप सिंह से शादी हुई थी। महिला का एक बड़ा बेटा भी है, जिसे ससुरालियों ने अपने पास ही रख लिया है। शादी के बाद से ही उसके पति और सास किरण दहेज की मांग को लेकर उसे परेशान करने लगे। पति और सास के खिलाफ केस दर्ज पीड़िता के परिवार ने कई बार समझाने का प्रयास किया। लेकिन आरोपी नहीं माने। पीड़िता इस समय 4 माह की गर्भवती है। इसके बावजूद उसके पति और सास ने उसे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। बाद में उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने जांच की। एएसआई अरविंदरजीत सिंह ने बताया कि जांच के बाद पति अमनदीप सिंह और सास किरन के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर