हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। घटना गांव सिलौठी की है। मृतक की पहचान मुकेश के नाम से हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं घर में कोहराम मच गया है। झज्जर में एक रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिटायर्ड फौजी ने अपने ही खेत में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मामला सिलौठी गांव का है। मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश आर्मी से रिटायर होने के बाद डीएससी से भी रिटायर हो चुका था। फिलहाल वह बहादुरगढ़ शहर की आईटीआई के नजदीक रह रहा था। घरवालों को बोल कर गया आत्म हत्या करने पुलिस जांच अधिकारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि दोपहर के समय रिटायर्ड फौजी मुकेश घर से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था। इस दौरान वह अपने साथ अपनी लाइसेंसी दुनाली भी लेकर गया था। जाते-जाते वह घर वालों को आवाज देकर गया था कि वह मरने जा रहा है। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे फोन करने का भी प्रयास किया। मगर मुकेश ने कोई जवाब नहीं दिया। खेतों में पड़ा मिला शव पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश के परिवार के लोगों का फोन नहीं उठाया। मुकेश का शव उसके पैतृक गांव सिलौठी में उसी के खेतों में पड़ा हुआ मिला है। शव के पास ही उसकी लाइसेंसी दुनाली भी पड़ी हुई थी। मुकेश ने अपनी लाईसेंसी दुनाली से अपने आप को गोली मार कर आत्म हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। इतना ही नहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए गए। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मुकेश पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि वह किस बात से परेशान था इस बारे में पुलिस को किसी तरह का सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस ने उसके परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा के झज्जर जिले के बहादुरगढ़ में रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल में भेज दिया है। घटना गांव सिलौठी की है। मृतक की पहचान मुकेश के नाम से हुई है। पुलिस को सूचना मिलने पर मौके पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। अभी तक आत्महत्या के कारणों का पता नहीं लग पाया है। वहीं घर में कोहराम मच गया है। झज्जर में एक रिटायर्ड फौजी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। रिटायर्ड फौजी ने अपने ही खेत में जाकर खुद को गोली मारकर आत्महत्या की है। मामला सिलौठी गांव का है। मृतक की पहचान मुकेश के रूप में हुई है। मुकेश आर्मी से रिटायर होने के बाद डीएससी से भी रिटायर हो चुका था। फिलहाल वह बहादुरगढ़ शहर की आईटीआई के नजदीक रह रहा था। घरवालों को बोल कर गया आत्म हत्या करने पुलिस जांच अधिकारी बृजेन्द्र सिंह ने बताया कि दोपहर के समय रिटायर्ड फौजी मुकेश घर से अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकला था। इस दौरान वह अपने साथ अपनी लाइसेंसी दुनाली भी लेकर गया था। जाते-जाते वह घर वालों को आवाज देकर गया था कि वह मरने जा रहा है। जिसके बाद परिवार वालों ने उसे फोन करने का भी प्रयास किया। मगर मुकेश ने कोई जवाब नहीं दिया। खेतों में पड़ा मिला शव पुलिस ने बताया कि मृतक मुकेश के परिवार के लोगों का फोन नहीं उठाया। मुकेश का शव उसके पैतृक गांव सिलौठी में उसी के खेतों में पड़ा हुआ मिला है। शव के पास ही उसकी लाइसेंसी दुनाली भी पड़ी हुई थी। मुकेश ने अपनी लाईसेंसी दुनाली से अपने आप को गोली मार कर आत्म हत्या की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के सामान्य अस्पताल भिजवाया गया। इतना ही नहीं मौके पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य भी जुटाए गए। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि मुकेश पिछले कई दिनों से मानसिक रूप से परेशान था। हालांकि वह किस बात से परेशान था इस बारे में पुलिस को किसी तरह का सुराग नहीं मिल पाया है। फिलहाल पुलिस ने उसके परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
