हरियाणा कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां मंगलवार (25 फरवरी को) हिसार पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी कृष्ण सिंगला के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस भवन में संवाद किया। इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है। चुनाव प्रक्रिया को कमजोर कर प्रजातंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक देश-एक चुनाव से देश का भला नहीं होगा, इससे प्रजातंत्र को नुकसान होगा। लोकतांत्रिक प्रणाली को नुकसान होगा। प्रेसवार्ता के दौरान बीरेंद्र सिंह NDA का नाम ही भूल गए। वह 10 साल में NDA का हिस्सा रहे। कांग्रेस कैंडिडेट ने बताया कि आप NDA में थे। इतना ही नहीं जब बीरेंद्र सिंह से कांग्रेस का संगठन बनाने को लेकर सवाल किया तो वह रूक गए और पानी पीने लगे। इसके बाद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में संगठन बहुत जरूरी है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही संगठन बनाएगी। विधायक दल के नेता और प्रदेशाध्यक्ष का चयन भी जल्द होगा। बीरेंद्र सिंह की बैठक से हुड्डा गुट दूर रहा
वहीं, बीरेंद्र सिंह की बैठक से हुड्डा गुट पूरी तरह दूरी बनाए नजर आया। कांग्रेस नेता बजरंग दास गर्ग, विधायक चंद्रप्रकाश, सांसद जयप्रकाश सहित कई हुड्डा गुट के नेता बीरेंद्र सिंह के कार्यक्रम से दूरी बनाए नजर आए। हालांकि बीरेंद्र सिंह को भी यह पता था कि हुड्डा ग्रुप यहां नहीं आया। बताया जा रहा है कि बीरेंद्र गुट ने हुड्डा गुट के किसी नेता को आमंत्रित ही नहीं किया। बीरेंद्र सिंह ने दिया इशारा, मार्च से पहले संगठन बनेगा
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का संगठन होता तो सरकार बनती। बीरेंद्र सिंह ने 2 मार्च से पहले संगठन बनाने का इशारा दिया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे पास कोई सूचना नहीं, मगर कभी भी संगठन ब्लॉक लेवल तक कांग्रेस बना सकती है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा चुनाव में ढाई हजार नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था, यह कोई छोटा नंबर नहीं है। मगर इनमें अधिकतर वह लोग थे जो टिकट मिले तो हाथ के साथ वरना कांग्रेस के साथ नहीं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द संगठन बनने के बाद कांग्रेस फिर से खड़ी होगी और आंदोलन करेगी। बीरेंद्र बोले- अमित शाह ने किसानों के बीच जाने से रोका
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब हरियाणा में किसान आंदोलन हुआ तो मैंने और मेरे बेटे बृजेंद्र सिंह ने भाजपा में रहते हुए किसानों का साथ दिया। हिसार में जब छोटूराम चौक पर किसानों का प्रदर्शन था, तो मुझे जाना था। इसी बीच अमित शाह का फोन आया और मुझसे कहा कि आप धरने पर नहीं जा सकते, मगर उनको साफ कह दिया कि मैंने जिंदगी भर किसान की राजनीति की है। अगर मैं ही साथ नहीं दूंगा तो मुझे कौन पूछेगा। इसलिए मैंने अमित शाह को दरकिनार कर दिया और किसान आंदोलन की बैठकों में जगह-जगह पर गया। हरियाणा कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता चौधरी बीरेंद्र सिंह डूमरखां मंगलवार (25 फरवरी को) हिसार पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस मेयर प्रत्याशी कृष्ण सिंगला के लिए वोट देने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस भवन में संवाद किया। इस दौरान बीरेंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा संविधान को कमजोर कर रही है। चुनाव प्रक्रिया को कमजोर कर प्रजातंत्र को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। एक देश-एक चुनाव से देश का भला नहीं होगा, इससे प्रजातंत्र को नुकसान होगा। लोकतांत्रिक प्रणाली को नुकसान होगा। प्रेसवार्ता के दौरान बीरेंद्र सिंह NDA का नाम ही भूल गए। वह 10 साल में NDA का हिस्सा रहे। कांग्रेस कैंडिडेट ने बताया कि आप NDA में थे। इतना ही नहीं जब बीरेंद्र सिंह से कांग्रेस का संगठन बनाने को लेकर सवाल किया तो वह रूक गए और पानी पीने लगे। इसके बाद बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस में संगठन बहुत जरूरी है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस जल्द ही संगठन बनाएगी। विधायक दल के नेता और प्रदेशाध्यक्ष का चयन भी जल्द होगा। बीरेंद्र सिंह की बैठक से हुड्डा गुट दूर रहा
वहीं, बीरेंद्र सिंह की बैठक से हुड्डा गुट पूरी तरह दूरी बनाए नजर आया। कांग्रेस नेता बजरंग दास गर्ग, विधायक चंद्रप्रकाश, सांसद जयप्रकाश सहित कई हुड्डा गुट के नेता बीरेंद्र सिंह के कार्यक्रम से दूरी बनाए नजर आए। हालांकि बीरेंद्र सिंह को भी यह पता था कि हुड्डा ग्रुप यहां नहीं आया। बताया जा रहा है कि बीरेंद्र गुट ने हुड्डा गुट के किसी नेता को आमंत्रित ही नहीं किया। बीरेंद्र सिंह ने दिया इशारा, मार्च से पहले संगठन बनेगा
चौधरी बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस का संगठन होता तो सरकार बनती। बीरेंद्र सिंह ने 2 मार्च से पहले संगठन बनाने का इशारा दिया। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि मेरे पास कोई सूचना नहीं, मगर कभी भी संगठन ब्लॉक लेवल तक कांग्रेस बना सकती है। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि हरियाणा चुनाव में ढाई हजार नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था, यह कोई छोटा नंबर नहीं है। मगर इनमें अधिकतर वह लोग थे जो टिकट मिले तो हाथ के साथ वरना कांग्रेस के साथ नहीं। बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जल्द संगठन बनने के बाद कांग्रेस फिर से खड़ी होगी और आंदोलन करेगी। बीरेंद्र बोले- अमित शाह ने किसानों के बीच जाने से रोका
बीरेंद्र सिंह ने कहा कि जब हरियाणा में किसान आंदोलन हुआ तो मैंने और मेरे बेटे बृजेंद्र सिंह ने भाजपा में रहते हुए किसानों का साथ दिया। हिसार में जब छोटूराम चौक पर किसानों का प्रदर्शन था, तो मुझे जाना था। इसी बीच अमित शाह का फोन आया और मुझसे कहा कि आप धरने पर नहीं जा सकते, मगर उनको साफ कह दिया कि मैंने जिंदगी भर किसान की राजनीति की है। अगर मैं ही साथ नहीं दूंगा तो मुझे कौन पूछेगा। इसलिए मैंने अमित शाह को दरकिनार कर दिया और किसान आंदोलन की बैठकों में जगह-जगह पर गया। हरियाणा | दैनिक भास्कर
