हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित मिर्जापुर में एक जींस बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों की पहचान बृजमोहन(35), पुनीत(40) और सत्येंद्र(36) के रूप में हुई है। तीनों को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। जिस पर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एक मकान का गिरा छज्जा जानकारी के अनुसार बॉयलर फटने से आसपास के मकानों और कारों के शीशे क्रेक हो गए। एक मकान का छज्जा भी गिर गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ समय पहले ही एक बुजुर्ग महिला उस जगह से उठकर गई थी, जहां छज्जा गिरा। कंपनी संचालक पर कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासी सुभाष और राजबाला ने बताया कि यह फैक्ट्री रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से कंपनी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नुकसान की भरपाई की मांग भी की है। सदर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ स्थित मिर्जापुर में एक जींस बनाने वाली फैक्ट्री में बॉयलर फटने से तीन मजदूर घायल हो गए। घायलों की पहचान बृजमोहन(35), पुनीत(40) और सत्येंद्र(36) के रूप में हुई है। तीनों को फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं मामले की सूचना पुलिस को नहीं दी गई। जिस पर पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। एक मकान का गिरा छज्जा जानकारी के अनुसार बॉयलर फटने से आसपास के मकानों और कारों के शीशे क्रेक हो गए। एक मकान का छज्जा भी गिर गया। स्थानीय निवासियों के अनुसार कुछ समय पहले ही एक बुजुर्ग महिला उस जगह से उठकर गई थी, जहां छज्जा गिरा। कंपनी संचालक पर कार्रवाई की मांग स्थानीय निवासी सुभाष और राजबाला ने बताया कि यह फैक्ट्री रिहायशी इलाके में अवैध रूप से चल रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से कंपनी संचालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। साथ ही नुकसान की भरपाई की मांग भी की है। सदर थाना प्रभारी उमेश कुमार ने कहा कि अभी तक कोई औपचारिक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हरियाणा | दैनिक भास्कर
