करनाल में कांग्रेस प्रत्याशी ने दी खुली चुनौती:बीजेपी को 10 साल के विकास पर खुली बहस का दिया चैलेंज, टाइम और स्थान भी किया फिक्स

करनाल में कांग्रेस प्रत्याशी ने दी खुली चुनौती:बीजेपी को 10 साल के विकास पर खुली बहस का दिया चैलेंज, टाइम और स्थान भी किया फिक्स

हरियाणा के करनाल में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा ने बीजेपी के 10 साल के विकास पर खुली बहस की चुनौती दे दी है। उन्होंने इस बहस के लिए 28 फरवरी यानी आज दोपहर 2 बजे का समय तय किया है और सेक्टर-12 की पार्किंग को बहस के मंच के रूप में घोषित कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या बीजेपी इस चुनौती को स्वीकार करती है या नहीं। मनोज वधवा के इस कदम से चुनावी माहौल में नया मोड़ आ गया है और अब शहरवासी बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा, विकास कार्यों पर उठाए सवाल मनोज वधवा ने कहा कि करनाल में स्मार्ट सिटी और विकास के नाम पर करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में जो विकास कार्य होने चाहिए थे, वे आज तक अधूरे हैं। ट्रैफिक जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है, और कई प्रोजेक्ट अधर में लटके हुए हैं। वधवा का कहना है कि वह पहले भी इन मुद्दों पर बीजेपी से जवाब मांग चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सफाई नहीं दी गई। इसीलिए उन्होंने खुली बहस की चुनौती देकर बीजेपी को मंच पर आकर जनता के सामने जवाब देने के लिए बुलाया है। चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप, पोस्टर फाड़ने की शिकायत ​​​​​​​मनोज वधवा ने चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी प्रशासन का सहारा लेकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि वे चुनाव प्रचार से पीछे हट जाएं। इतना ही नहीं, कांग्रेस प्रत्याशियों के पोस्टर तक फाड़े जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी दबाव में झुकने वाली नहीं है और चुनाव में पूरी मजबूती से डटी रहेगी। हरियाणा के करनाल में नगर निगम चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी मनोज वधवा ने बीजेपी के 10 साल के विकास पर खुली बहस की चुनौती दे दी है। उन्होंने इस बहस के लिए 28 फरवरी यानी आज दोपहर 2 बजे का समय तय किया है और सेक्टर-12 की पार्किंग को बहस के मंच के रूप में घोषित कर दिया है। अब देखना यह है कि क्या बीजेपी इस चुनौती को स्वीकार करती है या नहीं। मनोज वधवा के इस कदम से चुनावी माहौल में नया मोड़ आ गया है और अब शहरवासी बीजेपी की प्रतिक्रिया का इंतजार कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के मुद्दे पर बीजेपी को घेरा, विकास कार्यों पर उठाए सवाल मनोज वधवा ने कहा कि करनाल में स्मार्ट सिटी और विकास के नाम पर करोड़ों रुपए भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शहर में जो विकास कार्य होने चाहिए थे, वे आज तक अधूरे हैं। ट्रैफिक जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है, और कई प्रोजेक्ट अधर में लटके हुए हैं। वधवा का कहना है कि वह पहले भी इन मुद्दों पर बीजेपी से जवाब मांग चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सफाई नहीं दी गई। इसीलिए उन्होंने खुली बहस की चुनौती देकर बीजेपी को मंच पर आकर जनता के सामने जवाब देने के लिए बुलाया है। चुनाव में सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप, पोस्टर फाड़ने की शिकायत ​​​​​​​मनोज वधवा ने चुनाव में सत्ता के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी प्रशासन का सहारा लेकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं पर दबाव बनाया जा रहा है, ताकि वे चुनाव प्रचार से पीछे हट जाएं। इतना ही नहीं, कांग्रेस प्रत्याशियों के पोस्टर तक फाड़े जा रहे हैं। लेकिन उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी दबाव में झुकने वाली नहीं है और चुनाव में पूरी मजबूती से डटी रहेगी।   हरियाणा | दैनिक भास्कर