हरियाणा CID का इनपुट-14 जिलों में अवैध खनन हो रहा:सरकार को 55 थानों की लिस्ट भेजी; 7 जिलों के DC को चिट्‌ठी निकाली गई

हरियाणा के 14 जिलों में अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन के इलाके में 55 पुलिस थानों के अंडर आते हैं। प्रदेश की CID ने इस बारे में खनन विभाग को इनपुट भेजा है। जिसके बाद खनन विभाग के महानिदेशक ने हाईजोन में रखे 7 जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को चिट्‌ठी लिखी है। जिसमें उन्हें खनन रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इन जिलों में पलवल, फरीदाबाद, नूह, भिवानी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और चरखी दादरी शामिल हैं। खनन को लेकर सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति नूंह और यमुनानगर में है। जहां के 8-8 थानों के इलाकों में अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद गुरुग्राम के 5 पुलिस थानों के इलाकों में अवैध खनन किया जा रहा है। खनन विभाग ने जोनवाइज बांटे जिले
CID से मिले इनपुट के बाद खनन विभाग ने अवैध खनन के लिहाज से जिलों को जोन में बांटा है। हाईजोन में रखे जिलों में यमुनानगर, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़-नारनौल, गुरुग्राम, नूंह तथा फरीदाबाद, पलवल शामिल हैं। मीडियम जोन में पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला तथा अंबाला और लो जोन में हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, झज्जर, जींद, सिरसा और रेवाड़ी जिले हैं। इसी हिसाब से जिलों में पुलिस में अलग एन्फोर्समेंट विंग बनाई गई है। खनन विभाग के मुख्यालय में एक DSP और 2 इंस्पेक्टरों को पुलिस से तालमेल के लिए रखा गया है। अवैध खनन को लेकर खनन महानिदेशक केएम पांडुरंग की 3 अहम बातें 1. मिलीभगत की शिकायतों पर मुख्यालय से टीमें भेज रहे
जिला स्तर पर अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन की शिकायतें भी प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद मुख्यालय से अचानक निरीक्षण के लिए टीम भेजी जा रही हैं। इसी तरह के मामले में यमुनानगर के सहायक खनन अभियंता का तबादला भी मुख्यालय में किया गया है। अवैध खनन में संलिप्त किसी भी अफसर व कर्मचारी को छोड़ा नहीं जाएगा। 2. संवेदनशील जिलों में ज्यादा सख्ती कर रहे
संवेदनशील जिलों में ज्यादा सख्ती बरत रहे हैं। यमुनानगर में अवैध खनन रोकने को 16 नाके लगाए गए हैं। जिनमें पुलिस, खनन, इन्फोर्समेंट व अन्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। नारनौल में खनन विभाग पुलिस, वन, प्रदूषण, आरटीए, सेल टैक्स व इन्फोर्समेंट विभाग के कर्मचारी व अधिकारी दिनरात अवैध खनन की रोकथाम के लिए निगरानी कर रहे हैं। 3. अवैध खनन वाली 575 गाड़ियां पकड़ीं, ढ़ाई करोड़ जुर्माना वसूला
अवैध खनन रोकने को जनवरी महीने से एक विशेष मुहिम चलाई गई। जिसमें जिला स्तर पर 13,282 जगहों का निरीक्षण किया गया। इसमें अवैध खनन में शामिल 575 गाड़ियां जब्त की गईं। वहीं करीब ढ़ाई करोड़ जुर्माना वसूला गया। हरियाणा के 14 जिलों में अवैध खनन हो रहा है। अवैध खनन के इलाके में 55 पुलिस थानों के अंडर आते हैं। प्रदेश की CID ने इस बारे में खनन विभाग को इनपुट भेजा है। जिसके बाद खनन विभाग के महानिदेशक ने हाईजोन में रखे 7 जिलों के डिप्टी कमिश्नरों को चिट्‌ठी लिखी है। जिसमें उन्हें खनन रोकने के लिए सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। इन जिलों में पलवल, फरीदाबाद, नूह, भिवानी, महेंद्रगढ़, यमुनानगर और चरखी दादरी शामिल हैं। खनन को लेकर सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति नूंह और यमुनानगर में है। जहां के 8-8 थानों के इलाकों में अवैध खनन हो रहा है। इसके बाद गुरुग्राम के 5 पुलिस थानों के इलाकों में अवैध खनन किया जा रहा है। खनन विभाग ने जोनवाइज बांटे जिले
CID से मिले इनपुट के बाद खनन विभाग ने अवैध खनन के लिहाज से जिलों को जोन में बांटा है। हाईजोन में रखे जिलों में यमुनानगर, सोनीपत, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़-नारनौल, गुरुग्राम, नूंह तथा फरीदाबाद, पलवल शामिल हैं। मीडियम जोन में पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पंचकूला तथा अंबाला और लो जोन में हिसार, फतेहाबाद, रोहतक, झज्जर, जींद, सिरसा और रेवाड़ी जिले हैं। इसी हिसाब से जिलों में पुलिस में अलग एन्फोर्समेंट विंग बनाई गई है। खनन विभाग के मुख्यालय में एक DSP और 2 इंस्पेक्टरों को पुलिस से तालमेल के लिए रखा गया है। अवैध खनन को लेकर खनन महानिदेशक केएम पांडुरंग की 3 अहम बातें 1. मिलीभगत की शिकायतों पर मुख्यालय से टीमें भेज रहे
जिला स्तर पर अधिकारियों की मिलीभगत से अवैध खनन की शिकायतें भी प्राप्त हो रही थी। जिसके बाद मुख्यालय से अचानक निरीक्षण के लिए टीम भेजी जा रही हैं। इसी तरह के मामले में यमुनानगर के सहायक खनन अभियंता का तबादला भी मुख्यालय में किया गया है। अवैध खनन में संलिप्त किसी भी अफसर व कर्मचारी को छोड़ा नहीं जाएगा। 2. संवेदनशील जिलों में ज्यादा सख्ती कर रहे
संवेदनशील जिलों में ज्यादा सख्ती बरत रहे हैं। यमुनानगर में अवैध खनन रोकने को 16 नाके लगाए गए हैं। जिनमें पुलिस, खनन, इन्फोर्समेंट व अन्य विभाग के कर्मचारी शामिल हैं। नारनौल में खनन विभाग पुलिस, वन, प्रदूषण, आरटीए, सेल टैक्स व इन्फोर्समेंट विभाग के कर्मचारी व अधिकारी दिनरात अवैध खनन की रोकथाम के लिए निगरानी कर रहे हैं। 3. अवैध खनन वाली 575 गाड़ियां पकड़ीं, ढ़ाई करोड़ जुर्माना वसूला
अवैध खनन रोकने को जनवरी महीने से एक विशेष मुहिम चलाई गई। जिसमें जिला स्तर पर 13,282 जगहों का निरीक्षण किया गया। इसमें अवैध खनन में शामिल 575 गाड़ियां जब्त की गईं। वहीं करीब ढ़ाई करोड़ जुर्माना वसूला गया।   हरियाणा | दैनिक भास्कर