हिमाचल कांग्रेस प्रभारी आज शिमला पहुंचेगी:पार्टी में बढ़ी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष व नए संगठन को लेकर मंथन, CM सहित बड़े नेता मीटिंग को बुलाएं

हिमाचल कांग्रेस प्रभारी आज शिमला पहुंचेगी:पार्टी में बढ़ी हलचल, प्रदेश अध्यक्ष व नए संगठन को लेकर मंथन, CM सहित बड़े नेता मीटिंग को बुलाएं

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल आज शिमला पहुंचेगी। वह 2 दिन तक यहां नए संगठन को लेकर पार्टी नेताओं से फीडबैक लेगी। प्रदेश प्रभारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व अध्यक्षों, पार्टी के सह प्रभारी, कांग्रेस MLA, 2022 के चुनाव में पार्टी के सभी प्रत्याशी और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन प्रमुख को मीटिंग के लिए शिमला बुलाया है। इन नेताओं के साथ रजनी पाटिल नए संगठन को लेकर चर्चा करेंगी। इनकी फीडबैक के आधार पर कांग्रेस का नया संगठन बनाया जाएगा। रजनी पाटिल के दौरे से प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। चर्चाएं अध्यक्ष को बदलने की भी तेज हो गई है। प्रतिभा सिंह को बदला जाएगा या फिर उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए, रजनी पाटिल इसे लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेगी। आज इन नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया रजनी पाटिल ने आज सुबह 10.30 बजे सबसे पहले हिमाचल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी इंचार्ज व प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी को मीटिंग के लिए बुलाया है। नए संगठन को लेकर पाटिल सह प्रभारी की राय लेगी। पूर्व अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगी पाटिल रजनी पाटिल आज दोपहर 12.30 बजे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगी। दोपहर बाद 3 बजे मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों को मीटिंग के लिए राजीव भवन शिमला बुलाया गया है। कल कांग्रेस MLA बुलाए गए रजनी पाटिल ने एक मार्च यानी कल कांग्रेस के सभी विधायकों और 2022 के विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों को मीटिंग के लिए शिमला बुलाया है। इनके साथ मीटिंग के बाद कल ही विभिन्न फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन प्रमुखों के साथ मीटिंग करेंगी। रजनी पाटिल सभी कांग्रेस नेताओं से मीटिंग के बाद दोपहर बाद शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। दो मार्च को वह शिमला से दिल्ली रवाना होंगी और हाईकमान को रिपोर्ट सौंपकर नया संगठन बनाने का आग्रह करेंगी। साढ़े तीन महीने से बगैर संगठन के कांग्रेस कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते साल 6 नवंबर को हिमाचल कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। साढ़े तीन महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी हाईकमान नया संगठन नहीं बना पाई। इससे प्रदेश में कांग्रेस नेता और वर्कर मायूस है। कृषि मंत्री संगठन को पैरालाइज्ड बता चुके कृषि मंत्री चंद्र कुमार हिमाचल में कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड तक बता चुके हैं। इसे देखते हुए बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली जाकर रजनी पाटिल से जल्द नया संगठन बनाने का आग्रह किया है। ऐसे में रजनी पाटिल का हिमाचल दौरा नए संगठन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पाटिल का स्वागत करेगी कांग्रेस रजनी पाटिल हिमाचल की प्रभारी बनने के बाद पहली बार हिमाचल आ रही है। लिहाजा कांग्रेस मुख्यालय शिमला में उनका आज शानदार स्वागत किया जाएगा। बीते चार साल से अधिक समय से प्रदेश प्रभारी का दायित्व राजीव शुक्ला ने निभाया है। रजनी पाटिल पहले भी 2019 में हिमाचल की प्रभारी रह चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की नव नियुक्त प्रभारी रजनी पाटिल आज शिमला पहुंचेगी। वह 2 दिन तक यहां नए संगठन को लेकर पार्टी नेताओं से फीडबैक लेगी। प्रदेश प्रभारी ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सहित कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, पूर्व अध्यक्षों, पार्टी के सह प्रभारी, कांग्रेस MLA, 2022 के चुनाव में पार्टी के सभी प्रत्याशी और फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन प्रमुख को मीटिंग के लिए शिमला बुलाया है। इन नेताओं के साथ रजनी पाटिल नए संगठन को लेकर चर्चा करेंगी। इनकी फीडबैक के आधार पर कांग्रेस का नया संगठन बनाया जाएगा। रजनी पाटिल के दौरे से प्रदेश कांग्रेस में हलचल तेज हो गई है। चर्चाएं अध्यक्ष को बदलने की भी तेज हो गई है। प्रतिभा सिंह को बदला जाएगा या फिर उनका कार्यकाल बढ़ाया जाए, रजनी पाटिल इसे लेकर भी पार्टी नेताओं के साथ चर्चा करेगी। आज इन नेताओं को मीटिंग के लिए बुलाया रजनी पाटिल ने आज सुबह 10.30 बजे सबसे पहले हिमाचल में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी इंचार्ज व प्रदेश कांग्रेस के सह प्रभारी को मीटिंग के लिए बुलाया है। नए संगठन को लेकर पाटिल सह प्रभारी की राय लेगी। पूर्व अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगी पाटिल रजनी पाटिल आज दोपहर 12.30 बजे पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष के साथ मीटिंग करेंगी। दोपहर बाद 3 बजे मुख्यमंत्री, डिप्टी सीएम, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष और कैबिनेट मंत्रियों को मीटिंग के लिए राजीव भवन शिमला बुलाया गया है। कल कांग्रेस MLA बुलाए गए रजनी पाटिल ने एक मार्च यानी कल कांग्रेस के सभी विधायकों और 2022 के विधानसभा चुनाव के पार्टी प्रत्याशियों को मीटिंग के लिए शिमला बुलाया है। इनके साथ मीटिंग के बाद कल ही विभिन्न फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन प्रमुखों के साथ मीटिंग करेंगी। रजनी पाटिल सभी कांग्रेस नेताओं से मीटिंग के बाद दोपहर बाद शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगी। दो मार्च को वह शिमला से दिल्ली रवाना होंगी और हाईकमान को रिपोर्ट सौंपकर नया संगठन बनाने का आग्रह करेंगी। साढ़े तीन महीने से बगैर संगठन के कांग्रेस कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बीते साल 6 नवंबर को हिमाचल कांग्रेस की राज्य, जिला और ब्लॉक कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। साढ़े तीन महीने से ज्यादा समय बीतने के बाद भी हाईकमान नया संगठन नहीं बना पाई। इससे प्रदेश में कांग्रेस नेता और वर्कर मायूस है। कृषि मंत्री संगठन को पैरालाइज्ड बता चुके कृषि मंत्री चंद्र कुमार हिमाचल में कांग्रेस संगठन को पैरालाइज्ड तक बता चुके हैं। इसे देखते हुए बीते दिनों मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दिल्ली जाकर रजनी पाटिल से जल्द नया संगठन बनाने का आग्रह किया है। ऐसे में रजनी पाटिल का हिमाचल दौरा नए संगठन को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पाटिल का स्वागत करेगी कांग्रेस रजनी पाटिल हिमाचल की प्रभारी बनने के बाद पहली बार हिमाचल आ रही है। लिहाजा कांग्रेस मुख्यालय शिमला में उनका आज शानदार स्वागत किया जाएगा। बीते चार साल से अधिक समय से प्रदेश प्रभारी का दायित्व राजीव शुक्ला ने निभाया है। रजनी पाटिल पहले भी 2019 में हिमाचल की प्रभारी रह चुकी हैं।   हिमाचल | दैनिक भास्कर