हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का अपना अच्छा इम्प्रेशन है। इसलिए ही उनको सिरसा के चुनाव में बुलाया गया है। इंजन के रूप में मुख्यमंत्री अच्छे हैं। मगर उनके सिरसा के डिब्बों में तो लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पूरे स्टेट को देखना है। उन्होंने मेरी भी तारीफ की है। सिरसा की जनता जानती है कि उन्होंने मेरी तारीफ ऐसे ही नहीं की। सीएम ने मुझे भी आश्वासन दिया है कि आप जो भी काम लेकर आएंगे, उनको करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गोकुल सेतिया शुक्रवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांडा बंधुओं पर कटाक्ष करने से लेकर कांग्रेस की पूरी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। 2 मार्च को चुनाव होगा, 3 को कांडा गोवा चले जाएंगे गोकुल सेतिया ने कांग्रेस उम्मीदवार के बाहरी होने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की चेयरपर्सन प्रत्याशी जसविंदर कौर शादी के बाद भी अपनी मां के पास ही रह रही हैं। वह शुरुआत से यहीं रहती हैं। उनको बाहरी कहने वाले तो खुद बाहर ही रहते हैं। वो तो खुद गोवा चले जाते हैं। सुनने में आया है कि 2 मार्च को चुनाव है और 3 मार्च की उनकी गोवा की टिकट है। विपक्षी बौखलाए हुए हैं। कांग्रेसी नेता के लिए बोले-तीन महीने सोए हुए थे गोकुल सेतिया ने कांग्रेस के स्थानीय नेता राजन मेहता द्वारा घमंडी बताए जाने पर कहा कि राजन मेहता ने सरेआम हलोपा कंडीडेट की विधानसभा चुनाव में मदद की थी। तीन महीने तक तो वह कुंभकर्ण की तरह सोए हुए थे। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी की गोभी खोदी, वह सवाल कर रहे हैं। उनके खुद के वार्ड में कांग्रेस हारी थी। बड़े नेताओं के न आने के सवाल पर गोकुल ने जवाब दिया कि पार्टी प्रत्याशी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद कुमारी शैलजा सबसे मिलकर आशीर्वाद लिया था। सभी पार्टी के साथ हैं। पहले कहां थे सारे मंत्री – सेतिया गोकुल सेतिया ने भाजपा द्वारा कैबिनेट मंत्रियों से प्रचार करवाने के सवाल पर कहा कि पहले सारे मंत्री कहां गए थे। सिरसा की जनता बदहाली के आंसू बहा रही थी। कृष्ण बेदी तो पहले भी मंत्री रहे थे, उस समय उनको सिरसा की जनता की पीड़ा का पता होना चाहिए थी। पहले वह कहां थे। अब चुनाव के समय मंत्री आ रहे हैं। बाद में कोई नहीं आता। मगर सेतिया परिवार को तो सिरसा में जनता के बीच ही रहना है। हरियाणा के सिरसा से कांग्रेस विधायक गोकुल सेतिया ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सैनी का अपना अच्छा इम्प्रेशन है। इसलिए ही उनको सिरसा के चुनाव में बुलाया गया है। इंजन के रूप में मुख्यमंत्री अच्छे हैं। मगर उनके सिरसा के डिब्बों में तो लूट मची हुई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को पूरे स्टेट को देखना है। उन्होंने मेरी भी तारीफ की है। सिरसा की जनता जानती है कि उन्होंने मेरी तारीफ ऐसे ही नहीं की। सीएम ने मुझे भी आश्वासन दिया है कि आप जो भी काम लेकर आएंगे, उनको करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। गोकुल सेतिया शुक्रवार को चुनाव प्रचार के आखिरी दिन अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कांडा बंधुओं पर कटाक्ष करने से लेकर कांग्रेस की पूरी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। 2 मार्च को चुनाव होगा, 3 को कांडा गोवा चले जाएंगे गोकुल सेतिया ने कांग्रेस उम्मीदवार के बाहरी होने के सवाल पर कहा कि कांग्रेस की चेयरपर्सन प्रत्याशी जसविंदर कौर शादी के बाद भी अपनी मां के पास ही रह रही हैं। वह शुरुआत से यहीं रहती हैं। उनको बाहरी कहने वाले तो खुद बाहर ही रहते हैं। वो तो खुद गोवा चले जाते हैं। सुनने में आया है कि 2 मार्च को चुनाव है और 3 मार्च की उनकी गोवा की टिकट है। विपक्षी बौखलाए हुए हैं। कांग्रेसी नेता के लिए बोले-तीन महीने सोए हुए थे गोकुल सेतिया ने कांग्रेस के स्थानीय नेता राजन मेहता द्वारा घमंडी बताए जाने पर कहा कि राजन मेहता ने सरेआम हलोपा कंडीडेट की विधानसभा चुनाव में मदद की थी। तीन महीने तक तो वह कुंभकर्ण की तरह सोए हुए थे। जिन्होंने कांग्रेस पार्टी की गोभी खोदी, वह सवाल कर रहे हैं। उनके खुद के वार्ड में कांग्रेस हारी थी। बड़े नेताओं के न आने के सवाल पर गोकुल ने जवाब दिया कि पार्टी प्रत्याशी ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, सांसद कुमारी शैलजा सबसे मिलकर आशीर्वाद लिया था। सभी पार्टी के साथ हैं। पहले कहां थे सारे मंत्री – सेतिया गोकुल सेतिया ने भाजपा द्वारा कैबिनेट मंत्रियों से प्रचार करवाने के सवाल पर कहा कि पहले सारे मंत्री कहां गए थे। सिरसा की जनता बदहाली के आंसू बहा रही थी। कृष्ण बेदी तो पहले भी मंत्री रहे थे, उस समय उनको सिरसा की जनता की पीड़ा का पता होना चाहिए थी। पहले वह कहां थे। अब चुनाव के समय मंत्री आ रहे हैं। बाद में कोई नहीं आता। मगर सेतिया परिवार को तो सिरसा में जनता के बीच ही रहना है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
