हरियाणा में 5 डिग्री तक चढ़ा पारा:भिवानी सबसे गर्म, 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 30 जून से पहले होगी मानसून की एंट्री

हरियाणा में 5 डिग्री तक चढ़ा पारा:भिवानी सबसे गर्म, 6 जिलों में हीटवेव का अलर्ट, 30 जून से पहले होगी मानसून की एंट्री

हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश से मिली कुछ राहत के बाद फिर गर्मी बढ़ गई है। 2 दिन की धूप से सूबे का अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक चढ़ गया। भिवानी जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में 30 जून से पहले मानसून की एंट्री होगी। 27 जून के बाद मानसून आने के आसार बने हुए हैं। आज प्रदेश के 6 जिले रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी को यलो अलर्ट पर रखा गया है। यहां अन्य जिलों की अपेक्षा गर्मी अधिक पड़ेगी, 20 से 30 किलोमीटर स्पीड से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 3 दिन की बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। अभी यदि 2 दिन प्रदेश में और लू चलती है तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। रात में भी 1.6 डिग्री बढ़ा पारा प्रदेश में दिन के साथ ही रात के तापमान में में भी बढ़ोतरी हुई है। हिसार में न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.7 डिग्री तापमान रहा। नारनौल में पारा 30.5 डिग्री रहा, यह सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जगह बरसात दर्ज की गई है। गुरुग्राम में 6MM, पानीपत में 11MM, करनाल में 1.2MM और सिरसा में बूंदाबांदी हुई है। 2 रास्तों से हरियाणा में दाखिल होगा मानसून अगले एक या दो दिनों में मानसून के पूर्वी यूपी में दस्तक देने की संभावना है। वहीं, मानसून के मध्य प्रदेश और गुजरात में भी आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में मानसून MP और UP के रास्ते दस्तक देता रहा है। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी। ये खबर भी पढ़ें…. पंजाब के 13 जिलों में आज येलो अलर्ट:1.5 डिग्री तापमान बढ़ा; 26 जून से राहत के आसार पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। लगातार दूसरे दिन एक बार फिर तापमान में औसतन 1.5 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली है। जिसके चलते मौसम विभाग की तरफ से आज 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार शाम अधिकतम तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जो 43.7 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें…
​​​​ हरियाणा में पिछले दिनों हुई बारिश से मिली कुछ राहत के बाद फिर गर्मी बढ़ गई है। 2 दिन की धूप से सूबे का अधिकतम तापमान 5 डिग्री तक चढ़ गया। भिवानी जिला सबसे गर्म रहा, यहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हरियाणा में 30 जून से पहले मानसून की एंट्री होगी। 27 जून के बाद मानसून आने के आसार बने हुए हैं। आज प्रदेश के 6 जिले रोहतक, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी को यलो अलर्ट पर रखा गया है। यहां अन्य जिलों की अपेक्षा गर्मी अधिक पड़ेगी, 20 से 30 किलोमीटर स्पीड से चलने वाली गर्म हवाएं लोगों को परेशान कर सकती है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 3 दिन की बारिश के बाद मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। अभी यदि 2 दिन प्रदेश में और लू चलती है तो आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी हो सकती है। रात में भी 1.6 डिग्री बढ़ा पारा प्रदेश में दिन के साथ ही रात के तापमान में में भी बढ़ोतरी हुई है। हिसार में न्यूनतम तापमान सबसे कम 24.7 डिग्री तापमान रहा। नारनौल में पारा 30.5 डिग्री रहा, यह सामान्य से 5.1 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कई जगह बरसात दर्ज की गई है। गुरुग्राम में 6MM, पानीपत में 11MM, करनाल में 1.2MM और सिरसा में बूंदाबांदी हुई है। 2 रास्तों से हरियाणा में दाखिल होगा मानसून अगले एक या दो दिनों में मानसून के पूर्वी यूपी में दस्तक देने की संभावना है। वहीं, मानसून के मध्य प्रदेश और गुजरात में भी आगे बढ़ने की संभावना है। प्रदेश में मानसून MP और UP के रास्ते दस्तक देता रहा है। अबकी बार भी दोनों ओर से मानसून के आगे बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग पहले ही कह चुका है कि इस बार हरियाणा में सामान्य बरसात होगी। ये खबर भी पढ़ें…. पंजाब के 13 जिलों में आज येलो अलर्ट:1.5 डिग्री तापमान बढ़ा; 26 जून से राहत के आसार पंजाब के तापमान में लगातार बढ़ौतरी देखने को मिल रही है। लगातार दूसरे दिन एक बार फिर तापमान में औसतन 1.5 डिग्री की बढ़ौतरी देखने को मिली है। जिसके चलते मौसम विभाग की तरफ से आज 13 जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी कर दिया गया है। रविवार शाम अधिकतम तापमान फरीदकोट में दर्ज किया गया, जो 43.7 डिग्री रहा। पूरी खबर पढ़ें…
​​​​   हरियाणा | दैनिक भास्कर