पानीपत में बार एसोसिएशन के प्रधान बने सुरेंद्र दुहन:अमित कादियान को 280 वोटों से हराया, उप प्रधान बनी आशिमा कौशिक

पानीपत में बार एसोसिएशन के प्रधान बने सुरेंद्र दुहन:अमित कादियान को 280 वोटों से हराया, उप प्रधान बनी आशिमा कौशिक

हरियाणा के पानीपत जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया है। सुरेंद्र दुहन चुनाव जीतकर बार एसोसिएशन के प्रधान बने है। सुरेंद्र दुहन ने दो बार के प्रधान रहे अमित कादियान को 280 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। उप प्रधान पद पर आशिमा कौशिक ने सुनीता कश्यप से 945 वोटों से हराया। सह सचिव पद पर यमन बठला ने विकास गहल्याण को 160 वोटों से हराया। वहीं कैशियर पद पर राकेश अहलावत ने दीपक मुदगिल को 661 वोटों से हराया। बता दें कि जिला बार एसोसिएशन में प्रधान समेत 4 पदों के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में थे। सचिव पद पर संदीप शांडिल्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। उप प्रधान पद को पहली बार महिला वकील के लिए आरक्षित किया गया है। 93 साल पुरानी है बार एसोसिएशन 93 साल पुरानी बार एसोसिएशन के प्रधान का चुनाव हो रहा है। सुबह साढ़े 7 बजे मतदान शुरू हो गया है। शाम पांच बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को देखते हुए अदालत में दो दिन तक कामकाज ठप रखा गया है। हरियाणा के पानीपत जिला बार एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हो गया है। सुरेंद्र दुहन चुनाव जीतकर बार एसोसिएशन के प्रधान बने है। सुरेंद्र दुहन ने दो बार के प्रधान रहे अमित कादियान को 280 वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। उप प्रधान पद पर आशिमा कौशिक ने सुनीता कश्यप से 945 वोटों से हराया। सह सचिव पद पर यमन बठला ने विकास गहल्याण को 160 वोटों से हराया। वहीं कैशियर पद पर राकेश अहलावत ने दीपक मुदगिल को 661 वोटों से हराया। बता दें कि जिला बार एसोसिएशन में प्रधान समेत 4 पदों के लिए 9 प्रत्याशी मैदान में थे। सचिव पद पर संदीप शांडिल्य निर्विरोध चुने जा चुके हैं। उप प्रधान पद को पहली बार महिला वकील के लिए आरक्षित किया गया है। 93 साल पुरानी है बार एसोसिएशन 93 साल पुरानी बार एसोसिएशन के प्रधान का चुनाव हो रहा है। सुबह साढ़े 7 बजे मतदान शुरू हो गया है। शाम पांच बजे परिणाम घोषित किया जाएगा। चुनाव को देखते हुए अदालत में दो दिन तक कामकाज ठप रखा गया है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर