लखनऊ में शुक्रवार को रमजानुल मुबारक का चांद नहीं दिखा। शिया और सुन्नी दोनों ही चांद कमेटी पदाधिकारी ने चांद नजर नहीं आने की जानकारी दी। ऐशबाग ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया- 28 फरवरी को लखनऊ में चांद नजर नहीं आया। दूसरे जनपदों में भी चांद नजर आने की कोई सूचना नहीं मिली है। मौलाना खालिद रशीद ने बताया- शुक्रवार को चांद नजर नहीं आया। 1 मार्च को पहली तरावीह होगी। 2 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। मौलाना ने कहा- आसमान बिल्कुल साफ था। उसके बाद भी चांद नजर नहीं आया। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने भी चांद नजर न आने के कारण 2 मार्च को पहले रोजे की घोषणा की। मौलाना खालिद रशीद ने कहा- 2 मार्च से रमजान शुरू हो रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने में जरूरतमंदों का विशेष ध्यान रखें। निर्धारित समय के अनुसार ही रोजा खोले उन्होंने कहा- सेहरी और इफ्तार में देरी न करते हुए निर्धारित समय के अनुसार ही रोजा खोले। सेहरी के समय माइक से बार-बार ऐलान न किया जाए। तरावीह के समय गाड़ियों को व्यवस्थित तरीके से पार्किंग में खड़ी की जाए ताकि ट्रैफिक बाधित न हो। मस्जिद के आसपास और मोहल्ले में सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। नमाज के बाद देश और प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ करें। लखनऊ में शुक्रवार को रमजानुल मुबारक का चांद नहीं दिखा। शिया और सुन्नी दोनों ही चांद कमेटी पदाधिकारी ने चांद नजर नहीं आने की जानकारी दी। ऐशबाग ईदगाह इमाम मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली ने बताया- 28 फरवरी को लखनऊ में चांद नजर नहीं आया। दूसरे जनपदों में भी चांद नजर आने की कोई सूचना नहीं मिली है। मौलाना खालिद रशीद ने बताया- शुक्रवार को चांद नजर नहीं आया। 1 मार्च को पहली तरावीह होगी। 2 मार्च को पहला रोजा रखा जाएगा। मौलाना ने कहा- आसमान बिल्कुल साफ था। उसके बाद भी चांद नजर नहीं आया। मरकजी शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने भी चांद नजर न आने के कारण 2 मार्च को पहले रोजे की घोषणा की। मौलाना खालिद रशीद ने कहा- 2 मार्च से रमजान शुरू हो रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग इस महीने में जरूरतमंदों का विशेष ध्यान रखें। निर्धारित समय के अनुसार ही रोजा खोले उन्होंने कहा- सेहरी और इफ्तार में देरी न करते हुए निर्धारित समय के अनुसार ही रोजा खोले। सेहरी के समय माइक से बार-बार ऐलान न किया जाए। तरावीह के समय गाड़ियों को व्यवस्थित तरीके से पार्किंग में खड़ी की जाए ताकि ट्रैफिक बाधित न हो। मस्जिद के आसपास और मोहल्ले में सफाई का विशेष ध्यान दिया जाए। नमाज के बाद देश और प्रदेश की तरक्की के लिए दुआ करें। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
लखनऊ में रमजान का चांद नहीं दिखा:शिया-सुन्नी चांद कमेटियों का ऐलान- 2 मार्च को पहला रोजा होगा
