तरनतारन में घर की छत गिरी:गार्डर गिरने से हुआ हादसा; मलबे में दबने से तीन बच्चों सहित परिवार के पांच सदस्यों की मौत

तरनतारन में घर की छत गिरी:गार्डर गिरने से हुआ हादसा; मलबे में दबने से तीन बच्चों सहित परिवार के पांच सदस्यों की मौत

पंजाब के तरनतारन जिले के पंडोरी गोला गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बीते दिनों हुई बरसात के बाद एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मकान के मलबे में दबे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के रिश्तेदारों और ग्रामीणों में गम और गुस्से का माहौल बन गया। हादसे की वजह का पता नहीं प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का सही-सही पता नहीं चल पाया है। मरने वाले इंद्र सिंह व उसकी पत्नी व तीन बच्चे, दो बेटे व एक बेटी है। पति पत्नी की उम्र तकरीबन 45 साल है, जबकि बच्चों की उम्र 17 से 22 साल के करीब है। माना जा रहा है कि घर के एक हिस्से में छत की सपोर्ट के लिए लगा गार्डर फिसल गया। जिससे छत गिर गई। बारिश के कारण मकान की छत व दीवार कमजोर हो गई थी। जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में शोक की लहर इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना में मारे गए परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और आगे से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर मकानों का सर्वे किया जाए। प्रशासन की प्रतिक्रिया जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस का कहना है कि परिवार के रिश्तेदारों से बातचीत की जा रही है। अगर वे एप्लीकेशन देते हैं तो बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छत कैसे गिरी, इसकी जांच की जा रही है। पंजाब के तरनतारन जिले के पंडोरी गोला गांव में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बीते दिनों हुई बरसात के बाद एक मकान की छत गिरने से एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। हादसे में पति-पत्नी और उनके तीन मासूम बच्चों की जान चली गई। जिससे पूरे गांव में मातम पसर गया है। घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस और गांव के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और मकान के मलबे में दबे सभी पांच लोगों को बाहर निकाला। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिवार के रिश्तेदारों और ग्रामीणों में गम और गुस्से का माहौल बन गया। हादसे की वजह का पता नहीं प्रारंभिक जांच में हादसे के कारणों का सही-सही पता नहीं चल पाया है। मरने वाले इंद्र सिंह व उसकी पत्नी व तीन बच्चे, दो बेटे व एक बेटी है। पति पत्नी की उम्र तकरीबन 45 साल है, जबकि बच्चों की उम्र 17 से 22 साल के करीब है। माना जा रहा है कि घर के एक हिस्से में छत की सपोर्ट के लिए लगा गार्डर फिसल गया। जिससे छत गिर गई। बारिश के कारण मकान की छत व दीवार कमजोर हो गई थी। जिससे यह हादसा हो गया। पुलिस और प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गांव में शोक की लहर इस घटना के बाद से पूरे गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस दुर्घटना में मारे गए परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और आगे से इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए जर्जर मकानों का सर्वे किया जाए। प्रशासन की प्रतिक्रिया जिला प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और प्रभावित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। पुलिस का कहना है कि परिवार के रिश्तेदारों से बातचीत की जा रही है। अगर वे एप्लीकेशन देते हैं तो बनती कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल छत कैसे गिरी, इसकी जांच की जा रही है।   पंजाब | दैनिक भास्कर