डल्लेवाल के अनशन को 100 दिन पूरे:आज जनता को करेंगे संबोधित, 100 किसान करेंगे भूख हड़ताल, 8 मार्च को महिला किसान महापंचायत

डल्लेवाल के अनशन को 100 दिन पूरे:आज जनता को करेंगे संबोधित, 100 किसान करेंगे भूख हड़ताल, 8 मार्च को महिला किसान महापंचायत

पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को आज (5 मार्च) 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इसके चलते बुधवार को खनौरी मोर्चा पर 100 किसान एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं, देश के सभी हिस्सों में जिला और तहसील स्तर पर किसान भूख हड़ताल पर रहेंगे। जगजीत सिंह डल्लेवाल आज भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को संबोधित करेंगे। वहीं, किसान नेताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा को तुरंत रिहा करने की मांग की है। उन्होंने किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह किसान नेताओं के साथ धक्का है। संघर्ष को मजबूत करने का दिया गया न्योता किसान नेता के बेटे गुरपिंदर सिंह डल्लेवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर संघर्ष को तेज करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि युवा भले ही गेहूं की कटाई में व्यस्त हों, लेकिन बुजुर्ग जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों से निकलकर इस संघर्ष को मजबूत करना होगा। वहीं पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने भी जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। हालांकि डल्लेवाल की तबीयत में अब सुधार है। 26 नवंबर से चल रहा आमरण अनशन डल्लेवाल ने 26 नवंबर को अपना आमरण अनशन उस समय शुरू किया था, जब केंद्र सरकार उनसे किसी भी मुद्दे पर बात नहीं कर रही थी। जबकि 13 फरवरी 2024 से मोर्चा चल रहा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि किसी तरह का खाना नहीं खाएंगे और मेडिकल सुविधा नहीं लेंगे। लेकिन जब उनके आमरण अनशन को 50 दिन पूरे हो गए । साथ ही डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने लगी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद केंद्र सरकार के अधिकारी मोर्चे पर पहुंचे। उन्होंने 14 फरवरी का मीटिंग का न्योता किसानों को दिया। इसके बाद डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेने का फैसला लिया। इसके बाद बाद 22 फरवरी को मीटिंग हुई। जबकि अब 19 मार्च को मीटिंग तय है। हालांकि अनशन शुरू करने से पहले उन्होंने अपनी जमीन को भी अपने पुत्र, पुत्रवधू और पौत्र के नाम करवा दिया है ताकि कोई विवाद ना रहे। पंजाब-हरियाणा के खनौरी बॉर्डर पर किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को आज (5 मार्च) 100 दिन पूरे हो रहे हैं। इसके चलते बुधवार को खनौरी मोर्चा पर 100 किसान एक दिवसीय भूख हड़ताल पर बैठेंगे। वहीं, देश के सभी हिस्सों में जिला और तहसील स्तर पर किसान भूख हड़ताल पर रहेंगे। जगजीत सिंह डल्लेवाल आज भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को संबोधित करेंगे। वहीं, किसान नेताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा को तुरंत रिहा करने की मांग की है। उन्होंने किसान नेताओं और कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा की है। उन्होंने कहा कि यह किसान नेताओं के साथ धक्का है। संघर्ष को मजबूत करने का दिया गया न्योता किसान नेता के बेटे गुरपिंदर सिंह डल्लेवाल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर संघर्ष को तेज करने की कोशिश की है। उन्होंने कहा कि युवा भले ही गेहूं की कटाई में व्यस्त हों, लेकिन बुजुर्ग जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमें अपने घरों से निकलकर इस संघर्ष को मजबूत करना होगा। वहीं पंजाबी गायक रेशम सिंह अनमोल ने भी जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। हालांकि डल्लेवाल की तबीयत में अब सुधार है। 26 नवंबर से चल रहा आमरण अनशन डल्लेवाल ने 26 नवंबर को अपना आमरण अनशन उस समय शुरू किया था, जब केंद्र सरकार उनसे किसी भी मुद्दे पर बात नहीं कर रही थी। जबकि 13 फरवरी 2024 से मोर्चा चल रहा था। इस दौरान उन्होंने कहा था कि किसी तरह का खाना नहीं खाएंगे और मेडिकल सुविधा नहीं लेंगे। लेकिन जब उनके आमरण अनशन को 50 दिन पूरे हो गए । साथ ही डल्लेवाल की तबीयत बिगड़ने लगी और मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया। इसके बाद केंद्र सरकार के अधिकारी मोर्चे पर पहुंचे। उन्होंने 14 फरवरी का मीटिंग का न्योता किसानों को दिया। इसके बाद डल्लेवाल ने मेडिकल सहायता लेने का फैसला लिया। इसके बाद बाद 22 फरवरी को मीटिंग हुई। जबकि अब 19 मार्च को मीटिंग तय है। हालांकि अनशन शुरू करने से पहले उन्होंने अपनी जमीन को भी अपने पुत्र, पुत्रवधू और पौत्र के नाम करवा दिया है ताकि कोई विवाद ना रहे।   पंजाब | दैनिक भास्कर