दुबई में चैंपियन ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कमेंट्री बॉक्स में चर्चा शुरू कर दी कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तनवीर संघा जालंधर, पंजाब से हैं। जब पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने यह सुना तो वे हैरान रह गए। हरभजन सिंह ने कहा- मुझे भी अभी पता चला कि तनवीर जालंधर, पंजाब से हैं। जालंधर के बेटे का चैंपियन ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन होने से परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। तनवीर सिंह संघा ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्पिन गेंदबाज के तौर पर खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जाम्पा के बाद वे सबसे प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं। तनवीर संघा जालंधर के नकोदर स्थित एक छोटे से गांव रहीमपुर के रहने वाले हैं। इस मैच के दौरान जब हमारी टीम गांव रहीमपुर पहुंची तो पूरा गांव एक साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच देख रहा था। परिवार को इस बात पर गर्व था कि उनका बेटा विदेशी धरती पर परिवार का नाम रोशन कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ तनवीर का जन्म स्पिन गेंदबाज तनवीर का जन्म 2001 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ था। उन्होंने वहीं पढ़ाई की। तनवीर का परिवार जालंधर के रहीमपुर गांव से है। तनवीर के पिता पहले विदेश चले गए थे। इसके बाद उनकी शादी वहीं हुई और तनवीर का जन्म वहीं हुआ। गांव वालों के मुताबिक तनवीर बचपन में कई बार अपने गांव आया करते थे। अब जब उन्होंने इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। ग्रामीण सुखजीत बोले- बचपन में तनवीर के साथ क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलता था तनवीर के गांव में रहने वाले सुखजीत सिंह ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में तनवीर सिंह संघा का प्रदर्शन देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। तनवीर ने गांव के साथ-साथ जालंधर जिले और पंजाब का नाम रोशन किया है। क्योंकि तनवीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहा है। उन्होंने बताया कि तनवीर बचपन में यहां आता था। अब भी जब भी उसे समय मिलता है, वह गांव जरूर आता है। बचपन में वह उसके साथ क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलता था। तनवीर के परिवार में उसकी बहन और माता-पिता हैं, जो सभी विदेश में रहते हैं। गांव वासी बोले- तनवीर के पिता खुद कबड्डी खिलाड़ी थे गांव के रहने वाले जोरावर सिंह ने कहा- तनवीर हमारे गांव की शान है, उसने गांव के साथ-साथ हमारा भी नाम ऊंचा किया है। तनवीर के पिता जोगा सिंह खुद पहले गांव में कबड्डी खेलते रहे हैं, उन्होंने अपने बच्चों को भी मेहनत करके उसके इंटरेस्ट की गेम में आगे को बढ़ाया है। जिसके बाद तनवीर के पिता ऑस्ट्रेलिया चले गए और वहां पर टैक्स चलाते थे। दुबई में चैंपियन ट्रॉफी के सेमीफाइनल मैच के दौरान पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना ने कमेंट्री बॉक्स में चर्चा शुरू कर दी कि ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी तनवीर संघा जालंधर, पंजाब से हैं। जब पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने यह सुना तो वे हैरान रह गए। हरभजन सिंह ने कहा- मुझे भी अभी पता चला कि तनवीर जालंधर, पंजाब से हैं। जालंधर के बेटे का चैंपियन ट्रॉफी के दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम में चयन होने से परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। तनवीर सिंह संघा ऑस्ट्रेलियाई टीम में स्पिन गेंदबाज के तौर पर खेल रहे हैं और ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज एडम जाम्पा के बाद वे सबसे प्रमुख स्पिन गेंदबाज हैं। तनवीर संघा जालंधर के नकोदर स्थित एक छोटे से गांव रहीमपुर के रहने वाले हैं। इस मैच के दौरान जब हमारी टीम गांव रहीमपुर पहुंची तो पूरा गांव एक साथ भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच क्रिकेट मैच देख रहा था। परिवार को इस बात पर गर्व था कि उनका बेटा विदेशी धरती पर परिवार का नाम रोशन कर रहा है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ तनवीर का जन्म स्पिन गेंदबाज तनवीर का जन्म 2001 में ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में हुआ था। उन्होंने वहीं पढ़ाई की। तनवीर का परिवार जालंधर के रहीमपुर गांव से है। तनवीर के पिता पहले विदेश चले गए थे। इसके बाद उनकी शादी वहीं हुई और तनवीर का जन्म वहीं हुआ। गांव वालों के मुताबिक तनवीर बचपन में कई बार अपने गांव आया करते थे। अब जब उन्होंने इतना बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है तो उन्हें बहुत गर्व महसूस हो रहा है। ग्रामीण सुखजीत बोले- बचपन में तनवीर के साथ क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलता था तनवीर के गांव में रहने वाले सुखजीत सिंह ने कहा- ऑस्ट्रेलिया में तनवीर सिंह संघा का प्रदर्शन देखकर मुझे बहुत गर्व महसूस हो रहा है। तनवीर ने गांव के साथ-साथ जालंधर जिले और पंजाब का नाम रोशन किया है। क्योंकि तनवीर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल रहा है। उन्होंने बताया कि तनवीर बचपन में यहां आता था। अब भी जब भी उसे समय मिलता है, वह गांव जरूर आता है। बचपन में वह उसके साथ क्रिकेट और वॉलीबॉल खेलता था। तनवीर के परिवार में उसकी बहन और माता-पिता हैं, जो सभी विदेश में रहते हैं। गांव वासी बोले- तनवीर के पिता खुद कबड्डी खिलाड़ी थे गांव के रहने वाले जोरावर सिंह ने कहा- तनवीर हमारे गांव की शान है, उसने गांव के साथ-साथ हमारा भी नाम ऊंचा किया है। तनवीर के पिता जोगा सिंह खुद पहले गांव में कबड्डी खेलते रहे हैं, उन्होंने अपने बच्चों को भी मेहनत करके उसके इंटरेस्ट की गेम में आगे को बढ़ाया है। जिसके बाद तनवीर के पिता ऑस्ट्रेलिया चले गए और वहां पर टैक्स चलाते थे। पंजाब | दैनिक भास्कर
