हिमाचल में तीन दिन बाद यानी 9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे 11 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार है। 9 मार्च को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। 10 मार्च को अधिक ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी के आसार है। 11 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम खराब होगा। इस दिन अधिक ऊंचे क्षेत्रों में फिर से भारी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जाहिर है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में उछाल आया है। मगर रात को मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से रातें ठंडी हुई है। 5 शहरों का माइनस में पारा मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन भी प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मनाली समेत प्रदेश के पांच शहरों का पारा माइनस में है। मनाली का न्यूनतम -0.9 डिग्री, कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान -12.5 डिग्री, ताबो का -10.2 डिग्री, भरमौर का -0.1 डिग्री और कल्पा का पारा -4.9 डिग्री सेल्सियस रह गया है। केलांग का अधिकतम तापमान भी माइनस में वहीं बीते 24 घंटे में अधिकतम में हल्का उछाल जरूर आया है। मगर अभी भी प्रदेश का औसत अधिकतम पारा नॉर्मल से 1.5 डिग्री कम है। डलहौजी का अधिकतम तापमान अभी भी नॉर्मल से 5.3 डिग्री की गिरावट के बाद 9.6 डिग्री, नाहन का तापमान 4.3 डिग्री की कम के साथ 18.4 डिग्री और केलांग का अधिकतम तापमान नॉर्मल से -4.2 डिग्री कम के साथ -2.2 डिग्री चल रहा है। हिमाचल में तीन दिन बाद यानी 9 मार्च से वेस्टर्न डिस्टरबेंस दोबारा एक्टिव हो रहा है। इससे 11 मार्च तक बारिश और बर्फबारी के आसार है। 9 मार्च को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा। 10 मार्च को अधिक ऊंचे क्षेत्रों के साथ साथ मध्यम ऊंचाई वाले इलाकों में भी बारिश-बर्फबारी के आसार है। 11 मार्च को पूरे प्रदेश में मौसम खराब होगा। इस दिन अधिक ऊंचे क्षेत्रों में फिर से भारी बारिश-बर्फबारी हो सकती है। जाहिर है कि मार्च के दूसरे सप्ताह में भी ठंड से राहत मिलने के आसार नहीं है। वहीं बीते 24 घंटे के दौरान दिन में धूप खिलने से अधिकतम तापमान में उछाल आया है। मगर रात को मैदानी इलाकों में शीतलहर चलने से रातें ठंडी हुई है। 5 शहरों का माइनस में पारा मौसम विभाग की माने तो अगले तीन दिन भी प्रदेशभर में मौसम साफ रहने का अनुमान है। मनाली समेत प्रदेश के पांच शहरों का पारा माइनस में है। मनाली का न्यूनतम -0.9 डिग्री, कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान -12.5 डिग्री, ताबो का -10.2 डिग्री, भरमौर का -0.1 डिग्री और कल्पा का पारा -4.9 डिग्री सेल्सियस रह गया है। केलांग का अधिकतम तापमान भी माइनस में वहीं बीते 24 घंटे में अधिकतम में हल्का उछाल जरूर आया है। मगर अभी भी प्रदेश का औसत अधिकतम पारा नॉर्मल से 1.5 डिग्री कम है। डलहौजी का अधिकतम तापमान अभी भी नॉर्मल से 5.3 डिग्री की गिरावट के बाद 9.6 डिग्री, नाहन का तापमान 4.3 डिग्री की कम के साथ 18.4 डिग्री और केलांग का अधिकतम तापमान नॉर्मल से -4.2 डिग्री कम के साथ -2.2 डिग्री चल रहा है। हिमाचल | दैनिक भास्कर
