हरियाणा CM सैनी बोले- पंजाब सीएम ने किसानों को उकसाया:किसानों पर लाठियां न चलवाएं भगवंत मान, बात करने के बजाय MSP पर फसल खरीदें

हरियाणा CM सैनी बोले- पंजाब सीएम ने किसानों को उकसाया:किसानों पर लाठियां न चलवाएं भगवंत मान, बात करने के बजाय MSP पर फसल खरीदें

हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नसीहत दी। CM सैनी ने कहा- मैं पंजाब के मुख्यमंत्री को कहना चाहूंगा कि आप किसानों को मजबूत करने का काम करें। उन पर लाठी मत चलवाएं। मैं किसान का बेटा हूं। मुझे मालूम है कि किसान की पीड़ा क्या है? वे कैसे खेत में काम करते हैं? CM सैनी गुरुवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे। बता दें कि बुधवार को पंजाब की AAP सरकार ने किसानों को चंडीगढ़ कूच नहीं करने दिया था। उससे पहले ही पुलिस ने किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी। वहीं, इससे एक दिन पहले CM भगवंत मान की किसानों के साथ मीटिंग में बहस हो गई थी। इसके बाद वह मीटिंग के बीच से ही उठकर चले गए थे। CM नायब सैनी की किसानों को लेकर 3 अहम बातें… 1. पंजाब के मुख्यमंत्री किसानों को उकसाते हैं
CM सैनी से पूछा गया कि पंजाब के किसान कह रहे हैं कि हरियाणा सरकार सभी फसलों पर MSP दे रही है, तो पंजाब सरकार भी ऐसा करे। इस पर CM नायब सैनी ने कहा- मैं इस बात को बार-बार कह रहा हूं और जब पंजाब के मुख्यमंत्री वहां के किसानों को उकसाते थे। मैंने तब भी कहा था कि आप उकसाइए मत। 2. हरियाणा सरकार 100% फसल MSP पर खरीद रही
यह हमारे दिल से जुड़ा मामला है, क्योंकि मैं भी किसान का बेटा हूं। मुझे मालूम है कि किसान की पीड़ा क्या है? किसान कैसे खेत में काम करता है? कैसे वह खर्च करता है? कई बार तो खाली रह जाता है। मगर, हरियाणा में अगर किसान को कोई प्राकृतिक आपदा भी आती है तो सरकार खड़ी दिखाई देती है। हमने हरियाणा के अंदर किसानों की इस पीड़ा को समझा है। हमने पहले 14 फसलें MSP पर खरीदी। अब हम 100% फसल MSP पर खरीद रहे हैं। 3. पंजाब CM बात कम करें, MSP पर फसल खरीदें
मैंने पहले भी पंजाब सरकार को कहा था कि आप बात कम करिए। किसानों के बीच में जाइए। उन्हें आश्वस्त करिए। उन्हें जाकर यह तो कहिए कि हम आपकी फसल को MSP पर खरीदेंगे। क्यों नहीं खरीद रहे, इन्हें खरीदनी चाहिए। बात कम करनी चाहिए। उन्हें राहत देनी चाहिए। किसानों के चंडीगढ़ में प्रदर्शन को लेकर पंजाब CM से हुई बहस
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 26 फरवरी को मीटिंग कर चंडीगढ़ में 5 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया था। वह किसानों के लिए MSP की कानूनी गारंटी के साथ पंजाब सरकार से जुड़े मसले हल करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद 4 मार्च को CM भगवंत मान ने किसानों के साथ मीटिंग बुला ली। हालांकि, इसमें उनके बीच बहस हो गई। इस बारे में CM भगवंत मान ने खुद मीडिया को बताया- मैंने किसानों से पूछा कि 5 मार्च के मोर्चे का क्या होगा? उन्होंने कहा कि यह जारी रहेगा। फिर मैंने पूछा कि मुझे ढाई घंटे तक क्यों बैठाया, जब उनकी मांगें मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं, बल्कि केंद्र सरकार से जुड़ी थीं? सीएम ने आगे कहा- किसानों का कहना था कि मैंने धरने के डर से मीटिंग बुलाई। मैंने कहा कि यह गलत है। मैं किसानों का दोस्त हूं लेकिन मीटिंग और मोर्चा एक साथ नहीं चल सकते। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को नसीहत दी। CM सैनी ने कहा- मैं पंजाब के मुख्यमंत्री को कहना चाहूंगा कि आप किसानों को मजबूत करने का काम करें। उन पर लाठी मत चलवाएं। मैं किसान का बेटा हूं। मुझे मालूम है कि किसान की पीड़ा क्या है? वे कैसे खेत में काम करते हैं? CM सैनी गुरुवार को चंडीगढ़ में पत्रकारों से बात कर रहे थे। बता दें कि बुधवार को पंजाब की AAP सरकार ने किसानों को चंडीगढ़ कूच नहीं करने दिया था। उससे पहले ही पुलिस ने किसान नेताओं की धरपकड़ शुरू कर दी। वहीं, इससे एक दिन पहले CM भगवंत मान की किसानों के साथ मीटिंग में बहस हो गई थी। इसके बाद वह मीटिंग के बीच से ही उठकर चले गए थे। CM नायब सैनी की किसानों को लेकर 3 अहम बातें… 1. पंजाब के मुख्यमंत्री किसानों को उकसाते हैं
CM सैनी से पूछा गया कि पंजाब के किसान कह रहे हैं कि हरियाणा सरकार सभी फसलों पर MSP दे रही है, तो पंजाब सरकार भी ऐसा करे। इस पर CM नायब सैनी ने कहा- मैं इस बात को बार-बार कह रहा हूं और जब पंजाब के मुख्यमंत्री वहां के किसानों को उकसाते थे। मैंने तब भी कहा था कि आप उकसाइए मत। 2. हरियाणा सरकार 100% फसल MSP पर खरीद रही
यह हमारे दिल से जुड़ा मामला है, क्योंकि मैं भी किसान का बेटा हूं। मुझे मालूम है कि किसान की पीड़ा क्या है? किसान कैसे खेत में काम करता है? कैसे वह खर्च करता है? कई बार तो खाली रह जाता है। मगर, हरियाणा में अगर किसान को कोई प्राकृतिक आपदा भी आती है तो सरकार खड़ी दिखाई देती है। हमने हरियाणा के अंदर किसानों की इस पीड़ा को समझा है। हमने पहले 14 फसलें MSP पर खरीदी। अब हम 100% फसल MSP पर खरीद रहे हैं। 3. पंजाब CM बात कम करें, MSP पर फसल खरीदें
मैंने पहले भी पंजाब सरकार को कहा था कि आप बात कम करिए। किसानों के बीच में जाइए। उन्हें आश्वस्त करिए। उन्हें जाकर यह तो कहिए कि हम आपकी फसल को MSP पर खरीदेंगे। क्यों नहीं खरीद रहे, इन्हें खरीदनी चाहिए। बात कम करनी चाहिए। उन्हें राहत देनी चाहिए। किसानों के चंडीगढ़ में प्रदर्शन को लेकर पंजाब CM से हुई बहस
संयुक्त किसान मोर्चा (SKM) ने 26 फरवरी को मीटिंग कर चंडीगढ़ में 5 मार्च से अनिश्चितकालीन धरने का ऐलान किया था। वह किसानों के लिए MSP की कानूनी गारंटी के साथ पंजाब सरकार से जुड़े मसले हल करने की मांग कर रहे थे। इसके बाद 4 मार्च को CM भगवंत मान ने किसानों के साथ मीटिंग बुला ली। हालांकि, इसमें उनके बीच बहस हो गई। इस बारे में CM भगवंत मान ने खुद मीडिया को बताया- मैंने किसानों से पूछा कि 5 मार्च के मोर्चे का क्या होगा? उन्होंने कहा कि यह जारी रहेगा। फिर मैंने पूछा कि मुझे ढाई घंटे तक क्यों बैठाया, जब उनकी मांगें मेरे अधिकार क्षेत्र में नहीं, बल्कि केंद्र सरकार से जुड़ी थीं? सीएम ने आगे कहा- किसानों का कहना था कि मैंने धरने के डर से मीटिंग बुलाई। मैंने कहा कि यह गलत है। मैं किसानों का दोस्त हूं लेकिन मीटिंग और मोर्चा एक साथ नहीं चल सकते।   हरियाणा | दैनिक भास्कर