8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा के पंचकूला में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट समेत 35 महिलाओं को सम्मानित करेंगे। खास बात ये है कि इन 35 महिलाओं में सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ी है। इनमें पेरिस ओलिंपिक में डबल ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर का भी नाम है। इनके अलावा गुरुग्राम के कार्टर पुरी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुमन लता शर्मा और वुमेन इंटरप्रन्योर अशोक विहार निवासी साक्षी का नाम भी इस लिस्ट में है। सुमनलता को 2010 में बेस्ट टीचर का स्टेट अवॉर्ड मिल चुका है। वे लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) करनाल में बच्ची का शव कुत्तों ने नोचा, पिता ने नहर में फेंका था हरियाणा के करनाल में शुक्रवार को बच्ची का शव नहर से मिला। कुत्तों ने उसकी गर्दन और चेहरा नोचा हुआ था। शव कुरुक्षेत्र की आंचल का है। स्कूल की वर्दी से आंचल की बॉडी की पहचान हुई है। 1 मार्च को सुबह करीब 9 बजे ललित अपनी बेटी आंचल को लेने उसके गर्वमेंट प्राइमरी स्कूल खेड़ी मारकंडा पहुंचा था। आंचल का आधार कार्ड बनवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर मिर्जापुर नरवाना ब्रांच नहर के पास ले आया। सुबह 9.40 बजे ललित ने आंचल को केला खिलाकर किनारे से नहर में धक्का दे दिया। नहर में गिरते ही आंचल अपने पिता ललित को उसे बचाने के लिए चिल्लाई, मगर उसने ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा और वहां से बाइक पर भाग गया। (पढ़ें पूरी खबर) राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में नहीं आए दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा के रेवाड़ी में शुक्रवार को दिशा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गुरुग्राम से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की। बैठक में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को भी पहुंचना था, लेकिन वह नहीं आए। 2014 में कांग्रेस छोड़ने के बाद राव इंद्रजीत सिंह और दीपेंद्र हुड्डा एक मंच पर नहीं आए। 2014 से 2019 के कार्यकाल में भी दोनों दिशा समिति के अध्यक्ष व सह अध्यक्ष थे, लेकिन कभी एक साथ बैठक में नहीं आए। हालांकि 2019 से 2024 के लिए रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा चुने गए। लेकिन एक बार फिर अब 2024-2029 के लिए दीपेंद्र हुड्डा सांसद चुने गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई गिरफ्तार चंडीगढ़ पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला 7 करोड़ के चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है। नैना प्लास्टिक कंपनी के मालिक कृष्ण मोहन खन्ना को दिए गए चेक के बाउंस होने के बाद मामला दर्ज किया गया था। ज़ाल्टा फूड एंड बेवरेजेस ने 2018 में इस कंपनी से 7 करोड़ का सामान खरीदा था और भुगतान के लिए 1-1 करोड़ के 7 चेक दिए थे। लेकिन जब ये चेक जमा किए गए, तो बैंक में पैसे न होने के चलते चेक बाउंस हो गए। (पढ़ें पूरी खबर) सोनीपत में हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से किशोर की मौत हरियाणा के सोनीपत में बारात में उड़ाए गए नोट इकट्ठे कर रहे 14 साल के किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा मुरथल के ताजपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस पर हुआ। मृतक की पहचान ताजपुर गांव के रहने वाले हिमांशु के रूप में हुई है। हिमांशु छत पर चढ़कर रुपए इकट्ठे कर रहा था। इसी दौरान वह छत के पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि उसके शरीर में आग लग गई और उसका एक पैर जलकर अलग हो गया। करंट के झटके से वह दूर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर) फरीदाबाद में गैस पाइपलाइन में आग, 4 झुलसे हरियाणा के फरीदाबाद में गैस पाइपलाइन में भीषण आग लग गई, जिससे 4 युवक झुलस गए। ये पूरा हादसा नीलम बाटा रोड पर अडाणी पीएनजी गैस पाइपलाइन पर हुआ है। सभी घायलों को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में शामिल मजदूर शैलेश ने बताया कि वे काम कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के लिए बिजली की सप्लाई तत्काल काट दी गई, साथ ही पीएनजी पाइपलाइन की सप्लाई को भी रोक दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) चरखी दादरी में नहाते समय व्यक्ति को हार्ट अटैक आया चरखी दादरी में नहाते समय बाथरूम में व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसे लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। यह पूरी घटना गांव समसपुर की है, मृतक की पहचान 52 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। अजय के भाई महेंद्र ने बताया कि अजय खेतीबाड़ी का काम करता था और वह वीरवार को खेतों में सिंचाई करने के लिए गया हुआ था। रात करीब 8 बजे वह घर लौटा था। (पढ़ें पूरी खबर) हरियाणा में 4 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी हरियाणा की सैनी सरकार ने सरकारी स्कूलों में 4 दिन का अवकाश घोषित किया है। इन छुट्टियों का लाभ छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा, जिससे वे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले दिनों में अवकाश का आनंद ले सकेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 7 मार्च को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) को निर्देश दिए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हरियाणा के पंचकूला में राज्यस्तरीय सम्मान समारोह कार्यक्रम होगा। यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट समेत 35 महिलाओं को सम्मानित करेंगे। खास बात ये है कि इन 35 महिलाओं में सबसे ज्यादा 16 खिलाड़ी है। इनमें पेरिस ओलिंपिक में डबल ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली मनु भाकर का भी नाम है। इनके अलावा गुरुग्राम के कार्टर पुरी गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रिंसिपल सुमन लता शर्मा और वुमेन इंटरप्रन्योर अशोक विहार निवासी साक्षी का नाम भी इस लिस्ट में है। सुमनलता को 2010 में बेस्ट टीचर का स्टेट अवॉर्ड मिल चुका है। वे लड़कियों को शिक्षा के साथ-साथ आगे बढ़ाने में मदद करती हैं। (पढ़ें पूरी खबर) करनाल में बच्ची का शव कुत्तों ने नोचा, पिता ने नहर में फेंका था हरियाणा के करनाल में शुक्रवार को बच्ची का शव नहर से मिला। कुत्तों ने उसकी गर्दन और चेहरा नोचा हुआ था। शव कुरुक्षेत्र की आंचल का है। स्कूल की वर्दी से आंचल की बॉडी की पहचान हुई है। 1 मार्च को सुबह करीब 9 बजे ललित अपनी बेटी आंचल को लेने उसके गर्वमेंट प्राइमरी स्कूल खेड़ी मारकंडा पहुंचा था। आंचल का आधार कार्ड बनवाने के बहाने बाइक पर बैठाकर मिर्जापुर नरवाना ब्रांच नहर के पास ले आया। सुबह 9.40 बजे ललित ने आंचल को केला खिलाकर किनारे से नहर में धक्का दे दिया। नहर में गिरते ही आंचल अपने पिता ललित को उसे बचाने के लिए चिल्लाई, मगर उसने ने पीछे मुड़कर भी नहीं देखा और वहां से बाइक पर भाग गया। (पढ़ें पूरी खबर) राव इंद्रजीत सिंह की अध्यक्षता में हुई मीटिंग में नहीं आए दीपेंद्र हुड्डा हरियाणा के रेवाड़ी में शुक्रवार को दिशा की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता गुरुग्राम से भाजपा सांसद और केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह ने की। बैठक में रोहतक से कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा को भी पहुंचना था, लेकिन वह नहीं आए। 2014 में कांग्रेस छोड़ने के बाद राव इंद्रजीत सिंह और दीपेंद्र हुड्डा एक मंच पर नहीं आए। 2014 से 2019 के कार्यकाल में भी दोनों दिशा समिति के अध्यक्ष व सह अध्यक्ष थे, लेकिन कभी एक साथ बैठक में नहीं आए। हालांकि 2019 से 2024 के लिए रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा चुने गए। लेकिन एक बार फिर अब 2024-2029 के लिए दीपेंद्र हुड्डा सांसद चुने गए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई गिरफ्तार चंडीगढ़ पुलिस ने पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के भाई विनोद सहवाग को चेक बाउंस मामले में गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह मामला 7 करोड़ के चेक बाउंस से जुड़ा हुआ है। नैना प्लास्टिक कंपनी के मालिक कृष्ण मोहन खन्ना को दिए गए चेक के बाउंस होने के बाद मामला दर्ज किया गया था। ज़ाल्टा फूड एंड बेवरेजेस ने 2018 में इस कंपनी से 7 करोड़ का सामान खरीदा था और भुगतान के लिए 1-1 करोड़ के 7 चेक दिए थे। लेकिन जब ये चेक जमा किए गए, तो बैंक में पैसे न होने के चलते चेक बाउंस हो गए। (पढ़ें पूरी खबर) सोनीपत में हाईटेंशन की तार की चपेट में आने से किशोर की मौत हरियाणा के सोनीपत में बारात में उड़ाए गए नोट इकट्ठे कर रहे 14 साल के किशोर की करंट लगने से मौत हो गई। हादसा मुरथल के ताजपुर गांव स्थित एक फार्म हाउस पर हुआ। मृतक की पहचान ताजपुर गांव के रहने वाले हिमांशु के रूप में हुई है। हिमांशु छत पर चढ़कर रुपए इकट्ठे कर रहा था। इसी दौरान वह छत के पास से गुजर रही बिजली की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट का झटका इतना तेज था कि उसके शरीर में आग लग गई और उसका एक पैर जलकर अलग हो गया। करंट के झटके से वह दूर जा गिरा और मौके पर ही दम तोड़ दिया। (पढ़ें पूरी खबर) फरीदाबाद में गैस पाइपलाइन में आग, 4 झुलसे हरियाणा के फरीदाबाद में गैस पाइपलाइन में भीषण आग लग गई, जिससे 4 युवक झुलस गए। ये पूरा हादसा नीलम बाटा रोड पर अडाणी पीएनजी गैस पाइपलाइन पर हुआ है। सभी घायलों को बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में शामिल मजदूर शैलेश ने बताया कि वे काम कर रहे थे। तभी अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। सुरक्षा के लिए बिजली की सप्लाई तत्काल काट दी गई, साथ ही पीएनजी पाइपलाइन की सप्लाई को भी रोक दिया गया। (पढ़ें पूरी खबर) चरखी दादरी में नहाते समय व्यक्ति को हार्ट अटैक आया चरखी दादरी में नहाते समय बाथरूम में व्यक्ति को हार्ट अटैक आ गया। परिजन उसे लेकर चरखी दादरी सिविल अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुक्रवार को सदर थाना पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवाया है। यह पूरी घटना गांव समसपुर की है, मृतक की पहचान 52 वर्षीय अजय के रूप में हुई है। अजय के भाई महेंद्र ने बताया कि अजय खेतीबाड़ी का काम करता था और वह वीरवार को खेतों में सिंचाई करने के लिए गया हुआ था। रात करीब 8 बजे वह घर लौटा था। (पढ़ें पूरी खबर) हरियाणा में 4 दिन स्कूलों में छुट्टी रहेगी हरियाणा की सैनी सरकार ने सरकारी स्कूलों में 4 दिन का अवकाश घोषित किया है। इन छुट्टियों का लाभ छात्रों और शिक्षकों को मिलेगा, जिससे वे धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व वाले दिनों में अवकाश का आनंद ले सकेंगे। विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने 7 मार्च को इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक शिक्षा अधिकारियों (डीईईओ) को निर्देश दिए हैं। (पढ़ें पूरी खबर) हरियाणा | दैनिक भास्कर
