सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा में चार IT कंपनियों का लोकार्पण और भूमि पूजन कर रहे हैं। सेक्टर-132 स्थित सीफी कंपनी का लोकार्पण किया। यहां डेटा सेंटर बनाया गया है। यहां से सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी पहुंचकर भूमि पूजन किया। यहां से कुछ दूरी पर स्थित MAQ कंपनी का लोकार्पण किया। इसके बाद योगी ग्रेटर नोएडा जाएंगे। एक्सपो मार्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शारदा केयर हेल्थ सिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। महाराणा प्रताप की प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज योगी करीब 7 घंटे रहेंगे, शाम 5.40 बजे रवाना होंगे। योगी ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के कार्यक्रम में कहा- यह केवल 8-10 साल के अंदर किए गए प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में मोबाइल फोन के उत्पादन में 65% हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रोडक्ट में 55% भागीदारी के साथ उत्तर प्रदेश नंबर-1 पर है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा तेजी के साथ इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरा है। इस दिशा में हमने तेजी के साथ काम को आगे बढ़ाया है। 4 कंपनियां 11700 लोगों को रोजगार देंगी 1. नोएडा में सीफी कंपनी का डेटा सेंटर बनकर तैयार
भूखंड संख्या-बी-11, 12 और 13, सेक्टर-132 में सीफी एसकेवीए सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन कंपनी के डेटा सेंटर का लोकार्पण हुआ। 27 मई 2005 को करीब 20 हजार वर्गमीटर का भूखंड आवंटित किया गया। तय समय पर निर्माण नहीं करने और अन्य वजहों से वर्ष 2019 में आवंटन निरस्त कर दिया गया। फिर इसे री-स्टोर करने के बाद 6 मार्च 2025 को क्रियाशील प्रमाणपत्र जारी किया गया। कंपनी करीब 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी और 700 लोगों को रोजगार देगी। सीफी के उद्घाटन की 3 तस्वीरें 2. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का भूमिपूजन
भूखंड संख्या-ए-1 और 2, सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के लिए भूमिपूजन किया। ये भूखंड 40 और 20 हजार वर्गमीटर के हैं। प्राधिकरण ने भूखंड का आवंटन 1 अप्रैल 2021 को किया था। नक्शे को 19 दिसंबर 2024 को मंजूरी दी गई। अब कंपनी को 2027 तक निर्माण करने का समय दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी करीब 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 3 हजार लोगों को रोजगार देगी। 3. MAQ सॉफ्टवेयर कंपनी का शुभारंभ
भूखंड संख्या-ए-3, सेक्टर-145 में MAQ सॉफ्टवेयर कंपनी बनकर तैयार हो चुकी है। कंपनी 19800 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनी है। नोएडा प्राधिकरण ने 28 जुलाई 2021 को इसका आवंटन किया, जबकि 28 अक्टूबर 2024 को क्रियाशील प्रमाणपत्र दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी करीब 250 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। एक हजार प्रत्यक्ष और दो हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी। 4. सोलर कंपनी अवाडा का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक सेक्टर-16 स्थित अवाडा कंपनी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कंपनी इस परिसर में सोलर पैनल और अन्य उपकरण का निर्माण करेगी। कंपनी को करीब 50 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। यह कंपनी अब बनकर तैयार हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी तीन हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके अलावा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार लोगों को रोजगार देगी। 893 करोड़ की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर झट्टा और सुल्तानपुर गांव के सामने बनने वाले अंडरपास, जेपी फ्लाईओवर से सेक्टर-136 तक आरसीसी ड्रेन का निर्माण, सेक्टर-62 डी पार्क का सौंदर्यीकरण, सेक्टर-94 में जापानी थीम पर पार्क का निर्माण, सेक्टर-162 और 164 में सबस्टेशन का निर्माण होगा। आज कुल योगी ने 893 करोड़ की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को नोएडा में चार IT कंपनियों का लोकार्पण और भूमि पूजन कर रहे हैं। सेक्टर-132 स्थित सीफी कंपनी का लोकार्पण किया। यहां डेटा सेंटर बनाया गया है। यहां से सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी पहुंचकर भूमि पूजन किया। यहां से कुछ दूरी पर स्थित MAQ कंपनी का लोकार्पण किया। इसके बाद योगी ग्रेटर नोएडा जाएंगे। एक्सपो मार्ट में पार्टी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। शारदा केयर हेल्थ सिटी हॉस्पिटल का उद्घाटन करेंगे। महाराणा प्रताप की प्रतिमा का लोकार्पण भी करेंगे। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज योगी करीब 7 घंटे रहेंगे, शाम 5.40 बजे रवाना होंगे। योगी ने माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के कार्यक्रम में कहा- यह केवल 8-10 साल के अंदर किए गए प्रयासों का परिणाम है कि आज उत्तर प्रदेश में मोबाइल फोन के उत्पादन में 65% हिस्सेदारी उत्तर प्रदेश की है। इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस के प्रोडक्ट में 55% भागीदारी के साथ उत्तर प्रदेश नंबर-1 पर है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा तेजी के साथ इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र के रूप में उभरा है। इस दिशा में हमने तेजी के साथ काम को आगे बढ़ाया है। 4 कंपनियां 11700 लोगों को रोजगार देंगी 1. नोएडा में सीफी कंपनी का डेटा सेंटर बनकर तैयार
भूखंड संख्या-बी-11, 12 और 13, सेक्टर-132 में सीफी एसकेवीए सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन कंपनी के डेटा सेंटर का लोकार्पण हुआ। 27 मई 2005 को करीब 20 हजार वर्गमीटर का भूखंड आवंटित किया गया। तय समय पर निर्माण नहीं करने और अन्य वजहों से वर्ष 2019 में आवंटन निरस्त कर दिया गया। फिर इसे री-स्टोर करने के बाद 6 मार्च 2025 को क्रियाशील प्रमाणपत्र जारी किया गया। कंपनी करीब 10 हजार करोड़ का निवेश करेगी और 700 लोगों को रोजगार देगी। सीफी के उद्घाटन की 3 तस्वीरें 2. माइक्रोसॉफ्ट कंपनी का भूमिपूजन
भूखंड संख्या-ए-1 और 2, सेक्टर-145 में माइक्रोसॉफ्ट कंपनी के लिए भूमिपूजन किया। ये भूखंड 40 और 20 हजार वर्गमीटर के हैं। प्राधिकरण ने भूखंड का आवंटन 1 अप्रैल 2021 को किया था। नक्शे को 19 दिसंबर 2024 को मंजूरी दी गई। अब कंपनी को 2027 तक निर्माण करने का समय दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी करीब 2 हजार करोड़ रुपये का निवेश करेगी और 3 हजार लोगों को रोजगार देगी। 3. MAQ सॉफ्टवेयर कंपनी का शुभारंभ
भूखंड संख्या-ए-3, सेक्टर-145 में MAQ सॉफ्टवेयर कंपनी बनकर तैयार हो चुकी है। कंपनी 19800 वर्ग मीटर के भूखंड पर बनी है। नोएडा प्राधिकरण ने 28 जुलाई 2021 को इसका आवंटन किया, जबकि 28 अक्टूबर 2024 को क्रियाशील प्रमाणपत्र दिया गया। अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी करीब 250 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। एक हजार प्रत्यक्ष और दो हजार लोगों को अप्रत्यक्ष रूप से रोजगार देगी। 4. सोलर कंपनी अवाडा का लोकार्पण
मुख्यमंत्री ग्रेटर नोएडा के सेक्टर इकोटेक सेक्टर-16 स्थित अवाडा कंपनी के कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। कंपनी इस परिसर में सोलर पैनल और अन्य उपकरण का निर्माण करेगी। कंपनी को करीब 50 एकड़ जमीन आवंटित की गई थी। यह कंपनी अब बनकर तैयार हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि यह कंपनी तीन हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इसके अलावा प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पांच हजार लोगों को रोजगार देगी। 893 करोड़ की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास
नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे पर झट्टा और सुल्तानपुर गांव के सामने बनने वाले अंडरपास, जेपी फ्लाईओवर से सेक्टर-136 तक आरसीसी ड्रेन का निर्माण, सेक्टर-62 डी पार्क का सौंदर्यीकरण, सेक्टर-94 में जापानी थीम पर पार्क का निर्माण, सेक्टर-162 और 164 में सबस्टेशन का निर्माण होगा। आज कुल योगी ने 893 करोड़ की 51 परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर
योगी ने नोएडा में IT कंपनियों का लोकार्पण किया:4 कंपनियों में 11 हजार को नौकरी मिलेंगी; महाराणा प्रताप की प्रतिमा का लोकार्पण करेंगे
