गोरखपुर में चाकू मारकर युवक की हत्या:गोला थाना क्षेत्र में हुई घटना; रात में घर से निकला था; गेहूं के खेत में मिली लाश

गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की सुबह उसकी लाश खिरकिटा दीगर व खिरकिटा दूबे गांव के बीच गेहूं के खेत में मिली है। यह खेत खिरकिटा दीगर में आता है। शरीर पर चाकू से कई वार किए गए हैं। उसकी पहचान खिरकिटा दूबे गांव निवासी 22 वर्षीय सत्यम कुमार पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह रात में ही घर से निकला था।
सुबह 10:30 बजे खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सरकारी ट्यूबवेल के पास गेहूं के खेत में युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर रामनिवास भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पिता से रात 8 बजे हुई थी बात
मृतक के पिता रामनिवास ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 बजे उनकी अपने बेटे से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि वह घर आ जाएगा लेकिन जब रात में घर नहीं आया तो उसे ढूंढने लगे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वह किसके साथ गया था। सुबह 6 बजे किसी का फोन आने पर वह घर से निकला था।
शरीर पर कई जगह किया गया वार, बगल में मिले कपड़े
उसके शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया गया है। उसके पेट, सीना व गले सहित कई जगह वार किया गया है। बांयी ओर के जंघे को काटने का प्रयास भी किया गया है। उसके शरीर पर केवल अंडर गारमेंट ही था। कपड़े बगल में पड़े थे। बगल के गांव के लड़कों से हुई थी मारपीट
बताया जा रहा है कि सत्यम की वर्ष 2024 में बगल के गांव खिरकिटा दीगर के लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सत्यम व उसके साथियों ने उस गांव के कुछ लड़कों की पिटाई भी की थी। परिजनों ने उसी गांव के लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनके विरुद्ध तहरीर भी दी गई है। सत्यम स्नातक पास है और इस समय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सत्यम पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इसमें चोरी का मुकदमा भी दर्ज है।
क्या कहती है पुलिस
एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपितों को पकड़ लिया जाएगा। गोरखपुर के गोला थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या करने का मामला प्रकाश में आया है। शनिवार की सुबह उसकी लाश खिरकिटा दीगर व खिरकिटा दूबे गांव के बीच गेहूं के खेत में मिली है। यह खेत खिरकिटा दीगर में आता है। शरीर पर चाकू से कई वार किए गए हैं। उसकी पहचान खिरकिटा दूबे गांव निवासी 22 वर्षीय सत्यम कुमार पुत्र रामनिवास के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि वह रात में ही घर से निकला था।
सुबह 10:30 बजे खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सरकारी ट्यूबवेल के पास गेहूं के खेत में युवक का शव देखा। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर रामनिवास भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की पहचान अपने पुत्र के रूप में की। पुलिस ने पंचनामा कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पिता से रात 8 बजे हुई थी बात
मृतक के पिता रामनिवास ने बताया कि शुक्रवार की रात 8 बजे उनकी अपने बेटे से फोन पर बात हुई थी। उसने कहा था कि वह घर आ जाएगा लेकिन जब रात में घर नहीं आया तो उसे ढूंढने लगे। उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि वह किसके साथ गया था। सुबह 6 बजे किसी का फोन आने पर वह घर से निकला था।
शरीर पर कई जगह किया गया वार, बगल में मिले कपड़े
उसके शरीर पर कई जगह चाकू से वार किया गया है। उसके पेट, सीना व गले सहित कई जगह वार किया गया है। बांयी ओर के जंघे को काटने का प्रयास भी किया गया है। उसके शरीर पर केवल अंडर गारमेंट ही था। कपड़े बगल में पड़े थे। बगल के गांव के लड़कों से हुई थी मारपीट
बताया जा रहा है कि सत्यम की वर्ष 2024 में बगल के गांव खिरकिटा दीगर के लड़कों से किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। सत्यम व उसके साथियों ने उस गांव के कुछ लड़कों की पिटाई भी की थी। परिजनों ने उसी गांव के लड़कों पर हत्या का आरोप लगाया है। उनके विरुद्ध तहरीर भी दी गई है। सत्यम स्नातक पास है और इस समय सेना में भर्ती की तैयारी कर रहा था। बताया जा रहा है कि सत्यम पर कई मुकदमे दर्ज हैं। इसमें चोरी का मुकदमा भी दर्ज है।
क्या कहती है पुलिस
एसपी साउथ जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारोपितों को पकड़ लिया जाएगा।   उत्तरप्रदेश | दैनिक भास्कर