भिवानी पहुंचे मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह:पैतृक गांव में किया पार्क का उद्घाटन, बोले-महाराणा प्रताप की वजह से सनातन बचा

भिवानी पहुंचे मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह:पैतृक गांव में किया पार्क का उद्घाटन, बोले-महाराणा प्रताप की वजह से सनातन बचा

मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व जनरल वीके सिंह रविवार को अपने पैतृक गांव बापोड़ा में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्क का उद्घाटन किया और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। भिवानी के गांव बापोड़ा में सावित्री देवी पार्क उद्घाटन व महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस दौरान भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। मिजोरम राज्य के राज्यपाल एवं पूर्व जनरल रहे वीके सिंह ने कहा कि एनआरआई मामराज ने गांव की सबसे खराब जमीन पर अपनी मां की याद में बहुत अच्छा व सुंदर पार्क बनाया है। वहीं महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इससे गांव का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने कहा कि आशा है कि गांव इन सबके होते हुए वह ऐसी और चीजें खुद भी करने की कोशिश करेगा। ताकि गांव और अधिक अच्छा बने। सब मिलकर चलेंगे तो गांव अच्छा बनेगा
मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने कहा कि सरकार तो राशि देकर मदद करती है। लेकिन जब तक उसमें गांव वाले खुद नहीं जुड़ते हैं तो गांव कभी सुधरता नहीं है। हर गांव हर चीज की उत्सुकता होती है कि हमारा गांव सबसे अच्छा बने। लेकिन एक-दूसरे की तरफ देखते रहते हैं। गांव तभी अच्छा बनेगा, जब हम सब मिलकर इकट्‌ठा चलेंगे। गांव के अंदर जो सुविधाएं हैं। वे हमारी आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ा सकती है। कमी नहीं है हमारे यहां किसी चीज की, लेकिन एकजुट होना है। मानकर चलिए कि आप पूरे हरियाणा में गांव का झंडा लहरा सकते हैं। महाराणा प्रताप की वजह से सनातन बचा
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की जो प्रतिमा लगाई है, हमारे संदर्भ में इससे अच्छे व्यक्ति का चुनाव करना बहुत मुश्किल काम है। एक ऐसे व्यक्ति की मूर्ति लगी है, जो देशभक्ति के बारे में बताता है। जो त्याग के बारे में बताता है। जो हमारे सनातन को जीवित रखने के बारे में बताता है। अगर महाराणा प्रताप ने अकबर का सजदा कर लिया होता और घास की रोटी का रास्ता ना चुना होता तो सनातन खत्म था। ऐसी मूर्ति जो हम सबको प्रेरणा दे और आने वाली पीढ़ियों को यह बताएं कि त्याग क्या होता है और देश भक्ति क्या होती है। मिजोरम के राज्यपाल एवं पूर्व जनरल वीके सिंह रविवार को अपने पैतृक गांव बापोड़ा में पहुंचे। यहां उन्होंने पार्क का उद्घाटन किया और महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण किया। भिवानी के गांव बापोड़ा में सावित्री देवी पार्क उद्घाटन व महाराणा प्रताप प्रतिमा अनावरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे। इस दौरान भिवानी के सांसद धर्मबीर सिंह भी कार्यक्रम में पहुंचे। मिजोरम राज्य के राज्यपाल एवं पूर्व जनरल रहे वीके सिंह ने कहा कि एनआरआई मामराज ने गांव की सबसे खराब जमीन पर अपनी मां की याद में बहुत अच्छा व सुंदर पार्क बनाया है। वहीं महाराणा प्रताप की प्रतिमा स्थापित किया है। उन्होंने कहा कि इससे गांव का सौंदर्यीकरण होगा। उन्होंने कहा कि आशा है कि गांव इन सबके होते हुए वह ऐसी और चीजें खुद भी करने की कोशिश करेगा। ताकि गांव और अधिक अच्छा बने। सब मिलकर चलेंगे तो गांव अच्छा बनेगा
मिजोरम के राज्यपाल वीके सिंह ने कहा कि सरकार तो राशि देकर मदद करती है। लेकिन जब तक उसमें गांव वाले खुद नहीं जुड़ते हैं तो गांव कभी सुधरता नहीं है। हर गांव हर चीज की उत्सुकता होती है कि हमारा गांव सबसे अच्छा बने। लेकिन एक-दूसरे की तरफ देखते रहते हैं। गांव तभी अच्छा बनेगा, जब हम सब मिलकर इकट्‌ठा चलेंगे। गांव के अंदर जो सुविधाएं हैं। वे हमारी आने वाली पीढ़ी को आगे बढ़ा सकती है। कमी नहीं है हमारे यहां किसी चीज की, लेकिन एकजुट होना है। मानकर चलिए कि आप पूरे हरियाणा में गांव का झंडा लहरा सकते हैं। महाराणा प्रताप की वजह से सनातन बचा
उन्होंने कहा कि महाराणा प्रताप की जो प्रतिमा लगाई है, हमारे संदर्भ में इससे अच्छे व्यक्ति का चुनाव करना बहुत मुश्किल काम है। एक ऐसे व्यक्ति की मूर्ति लगी है, जो देशभक्ति के बारे में बताता है। जो त्याग के बारे में बताता है। जो हमारे सनातन को जीवित रखने के बारे में बताता है। अगर महाराणा प्रताप ने अकबर का सजदा कर लिया होता और घास की रोटी का रास्ता ना चुना होता तो सनातन खत्म था। ऐसी मूर्ति जो हम सबको प्रेरणा दे और आने वाली पीढ़ियों को यह बताएं कि त्याग क्या होता है और देश भक्ति क्या होती है।   हरियाणा | दैनिक भास्कर