फरीदाबाद में रविवार को होली मिलन समारोह में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया अन्य महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर खूब थिरकीं। कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर फरीदाबाद के मवाई गांव में संत नामदेव सेवा समाज ट्रस्ट की ओर से किया गया था। होली मिलन समारोह में तिलक करके उनका स्वागत किया गया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत में रेनू भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने संघ शिरोमणि नामदेव जी महाराज को नमन किया। इसके बाद समारोह में होली के गीतों की धुन पर वे भी अन्य महिलाओं के साथ थिरकती नजर आईं। रेनू भाटिया ने रोहिल्ला टाक क्षेत्रीय समाज सेवा सदन फरीदाबाद ट्रस्ट के सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार समाज में एकता और सौहार्द बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। महिला आयोग चेयरपर्सन ने बेटियों के अधिकारों की बात भी की। उन्होंने कहा कि आयोग प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। फरीदाबाद में रविवार को होली मिलन समारोह में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया अन्य महिलाओं के साथ फिल्मी गानों पर खूब थिरकीं। कार्यक्रम का आयोजन ग्रेटर फरीदाबाद के मवाई गांव में संत नामदेव सेवा समाज ट्रस्ट की ओर से किया गया था। होली मिलन समारोह में तिलक करके उनका स्वागत किया गया। होली मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरुआत में रेनू भाटिया ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उन्होंने संघ शिरोमणि नामदेव जी महाराज को नमन किया। इसके बाद समारोह में होली के गीतों की धुन पर वे भी अन्य महिलाओं के साथ थिरकती नजर आईं। रेनू भाटिया ने रोहिल्ला टाक क्षेत्रीय समाज सेवा सदन फरीदाबाद ट्रस्ट के सदस्यों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली का त्योहार समाज में एकता और सौहार्द बढ़ाने का अवसर है। उन्होंने सभी से मिलजुल कर त्योहार मनाने की अपील की। महिला आयोग चेयरपर्सन ने बेटियों के अधिकारों की बात भी की। उन्होंने कहा कि आयोग प्रदेश की बेटियों और महिलाओं के अधिकारों के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
