हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में नरवाना ब्रांच नहर से 539 गोलियों के खोल बरामद हुए। इनमें 32 बोर (.32 कैलिबर) के 450 खोल, 12 (.12 कैलिबर) बोर के 8 और 9MM के 49 खोल भी शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में नहर से खोल मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। यह खोल किसी अपराध या अवैध गतिविधि से जुड़े हो सकते हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। नहर में आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रविवार सुबह 10 बजे स्थानीय गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर से खोल निकाल कर पुलिस के हवाले किए। फिलहाल पुलिस ने इन सभी खोलों को फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी शुरू की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका प्रयोग किस हथियार में हुआ। चोरी हुई बाइक ढूंढ रहे थे, गोलियों के खोल मिले
थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी टीम नहर और उसके आसपास चोरी हुई बाइक की तलाश कर रहे थे। अक्सर आरोपी वारदात के बाद बाइक को नहर में फेंक देते हैं।
इसी कारण बाइक को बरामद करने के लिए गोताखोर की टीम नहर में सर्च कर रही थी। नहर से उनको बाइक तो मिली नहीं, मगर गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। इसके लिए गोताखोर प्रगट सिंह को भी बुलाया गया था। पॉलिथीन में बंद कर नहर में डाले गए थे खोल
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि वह बाइक की तलाश में नहर में था। इसी दौरान उसके हाथ में एक पॉलिथीन आई, उसे कुछ भारी-भारी सा लगा। वह इस पॉलिथीन को बाहर निकाल लाया।
पॉलिथीन को खोल कर देखा तो उसमें कारतूसों के खोल थे। इसके बाद उसने दोबारा नहर में छलांग लगाई तो करीब तीन पॉलिथीन और मिलीं, जिनमें कई तरीके कारतूस भरे थे। बरामद खोल की होगी जांच
थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि नहर से 32 बोर के 450 खोल, 12 बोर के 8, डमी खोल 31 और 9MM के 49 खोल बरामद हुए। हालांकि 9MM के खोल असली है या नकली, इसकी जांच की जा रही है। यहां कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है।
संभव है कि किसी ने पॉलिथीन में डालकर खोल फेंके होंगे। सभी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस को इन सवालों का ढूंढना है जवाब
नहर से जो 539 खोल बरामद हुए है, उनका सवाल ढूंढना अब पुलिस के लिए चुनौती होगा। पहला सवाल यह है कि इसके पीछे कौन है, किसने इन्हें यहां फेंका। दूसरा कि किस मकसद से यहां फेंका गया, कहीं कोई सबूत मिटाने के लिए तो यहां नहीं फेंका गया।
थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि मौके से इसकी तहरीर लिख दी गई। तफ्तीश लगातार जारी रहेगी। दिल्ली तक जाती है नरवाना ब्रांच नहर
नरवाना ब्रांच नंगल डैम से शुरू होती है। इसके बाद पंजाब के जिला पटियाला में 2 अलग-अलग रास्ते पर डायवर्ट हो जाती है। 1 नहर समाना-खनौरी की तरफ तो दूसरी राजपुरा, सरहिंद, जनसूई हेड, कुरुक्षेत्र, करनाल से दिल्ली तक जाती है। कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक इसकी लंबाई लगभग 200 किलोमीटर है। हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में नरवाना ब्रांच नहर से 539 गोलियों के खोल बरामद हुए। इनमें 32 बोर (.32 कैलिबर) के 450 खोल, 12 (.12 कैलिबर) बोर के 8 और 9MM के 49 खोल भी शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में नहर से खोल मिलने से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। यह खोल किसी अपराध या अवैध गतिविधि से जुड़े हो सकते हैं, पुलिस इसकी जांच कर रही है। नहर में आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। रविवार सुबह 10 बजे स्थानीय गोताखोर प्रगट सिंह ने नहर से खोल निकाल कर पुलिस के हवाले किए। फिलहाल पुलिस ने इन सभी खोलों को फोरेंसिक लैब भेजने की तैयारी शुरू की है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इनका प्रयोग किस हथियार में हुआ। चोरी हुई बाइक ढूंढ रहे थे, गोलियों के खोल मिले
थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि रविवार की सुबह करीब 10 बजे उनकी टीम नहर और उसके आसपास चोरी हुई बाइक की तलाश कर रहे थे। अक्सर आरोपी वारदात के बाद बाइक को नहर में फेंक देते हैं।
इसी कारण बाइक को बरामद करने के लिए गोताखोर की टीम नहर में सर्च कर रही थी। नहर से उनको बाइक तो मिली नहीं, मगर गोलियों के खोल बरामद हुए हैं। इसके लिए गोताखोर प्रगट सिंह को भी बुलाया गया था। पॉलिथीन में बंद कर नहर में डाले गए थे खोल
गोताखोर प्रगट सिंह ने बताया कि वह बाइक की तलाश में नहर में था। इसी दौरान उसके हाथ में एक पॉलिथीन आई, उसे कुछ भारी-भारी सा लगा। वह इस पॉलिथीन को बाहर निकाल लाया।
पॉलिथीन को खोल कर देखा तो उसमें कारतूसों के खोल थे। इसके बाद उसने दोबारा नहर में छलांग लगाई तो करीब तीन पॉलिथीन और मिलीं, जिनमें कई तरीके कारतूस भरे थे। बरामद खोल की होगी जांच
थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि नहर से 32 बोर के 450 खोल, 12 बोर के 8, डमी खोल 31 और 9MM के 49 खोल बरामद हुए। हालांकि 9MM के खोल असली है या नकली, इसकी जांच की जा रही है। यहां कोई बड़ी वारदात नहीं हुई है।
संभव है कि किसी ने पॉलिथीन में डालकर खोल फेंके होंगे। सभी को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। पुलिस को इन सवालों का ढूंढना है जवाब
नहर से जो 539 खोल बरामद हुए है, उनका सवाल ढूंढना अब पुलिस के लिए चुनौती होगा। पहला सवाल यह है कि इसके पीछे कौन है, किसने इन्हें यहां फेंका। दूसरा कि किस मकसद से यहां फेंका गया, कहीं कोई सबूत मिटाने के लिए तो यहां नहीं फेंका गया।
थर्ड गेट चौकी इंचार्ज विनोद कुमार ने बताया कि मौके से इसकी तहरीर लिख दी गई। तफ्तीश लगातार जारी रहेगी। दिल्ली तक जाती है नरवाना ब्रांच नहर
नरवाना ब्रांच नंगल डैम से शुरू होती है। इसके बाद पंजाब के जिला पटियाला में 2 अलग-अलग रास्ते पर डायवर्ट हो जाती है। 1 नहर समाना-खनौरी की तरफ तो दूसरी राजपुरा, सरहिंद, जनसूई हेड, कुरुक्षेत्र, करनाल से दिल्ली तक जाती है। कुरुक्षेत्र से दिल्ली तक इसकी लंबाई लगभग 200 किलोमीटर है। हरियाणा | दैनिक भास्कर
